राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकली माता उमा, रामघाट पर किया संजा विसर्जन, घुड़सवार और पुलिस बल हुआ शामिल
उज्जैन में बाबा महाकाल तो नगर भ्रमण पर निकलते ही हैं। लेकिन एक दिन ऐसा भी रहता है जब शिव की उमा यानी माता पार्वती भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर रवाना होती हैं। बीते दिन यही नजारा देखने को मिला जब राजसी ठाठ बाट के साथ माता की सवारी निकाली गई।
बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर में उमा सांझी महोत्सव मनाया जाता है। इसी के समापन के अवसर पर माता उमा सांझी का विसर्जन करने के लिए मां शिप्रा तट स्थित रामघाट जाती हैं। शाम 4 बजे मंदिर से ये सवारी निकाली गई।
नगर भ्रमण पर माता उमा
महाकाल मंदिर में 6 से 12 अक्टूबर तक उमा सांझी महोत्सव मनाया गया। इसी के तहत वर्ष में एक बार निकलने वाली ये सवारी निकली। पांच दिवसीय इस महोत्सव के बाद अश्विन शुक्ल द्वितीया पर माता उमा ने रजत पालकी में विराजित होकर भक्तों को दर्शन दिए।
राजसी अंदाज में निकली सवारी
बाबा महाकाल की तरह ही माता उमा का सवारी निकलने से पहले सभा मंडप में पूजन किया गया। इसके बाद जब पालकी मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची तो सशस्त्र बलों की टुकड़ी ने माता को सलामी दी। सवारी के माता उमा की पालकी के साथ डोल रथ पर पीतल प्रतिमा विराजित थी। जिसमें माता गरुण पर विराजित थी और मनमहेश भी मौजूद थे। सवारी में पुलिस बल, घुड़सवार और महाकाल मंदिर का बैंड भी शामिल था।
इन मार्गों से निकली सवारी
महाकाल मंदिर से शुरू हुई सवारी, महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्शी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शिप्रा तट स्थित रामघाट पहुंची। यहां शिप्रा जल से माता का अभिषेक पूजन किया गया। उसके बाद जवारे और संजा विसर्जन की परंपरा निभाई गई। इसके बाद सवारी पुनः कहारवाड़ी और बक्षी बाजार होते हुए निर्धारित मार्ग से मंदिर वापस पहुंची।
सात दिनों तक चला उमा सांझी महोत्सव
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से श्राद्ध पक्ष में हर साल उमा सांझी महोत्सव मनाया जाता है। इस बार 6 से 12 अक्टूबर तक ये आयोजन किया गया। पुजारी और पुरोहित विधि विधान से मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। प्राचीन सांझी की शिला पर रोजाना आकर्षक रंगोली सजाई जाती है। इसके अलावा भगवान महाकाल के अलग-अलग स्वरूपों के मुखौटों की झांकियां भी सजाई जाती है। बड़ी संख्या में भक्त इस नजारे को देखने पहुंचते हैं।
भोपाल में अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 13 से 17 अक्टूबर तक शाम 6 बजे से बदले रहेंगे रास्ते
राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में 13 से 17 अक्टूबर तक अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान मैदान के आसपास के इलाकों में लोगों की काफी ज्यादा भीड़ और ट्रैफिक का दबाव रहने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगरीय यातायात पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं।
इन रास्तों से गुजर सकेंगे आम वाहन चालक
दरअसल अगर आप महात्मा गांधी चौराहे से आईएसबीटी या चेतक ब्रिज की तरफ जाना चाहते हैं तो कैरियर कॉलेज की ओर आने वाले वाहन गेट नंबर-6, गुलाब उद्यान तिराहा और कस्तूरबा अस्पताल होकर निकल सकेंगे। वहीं एमपी नगर से अवधपुरी जाने वाले लोग डॉ. भीमराव आंबेडकर फ्लाईओवर, आरआरएल तिराहा और एम्स अस्पताल के सामने वाली फोर-लेन सड़क का रास्ता चुन सकते हैं।
चेतक ब्रिज और आईटीआई तिराहे से जाने के लिए ये हैं विकल्प
गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को सांची डेयरी कट पॉइंट से कस्तूरबा अस्पताल के आगे गुलाब उद्यान रोड, गेट नंबर-6 और बरखेड़ा मार्केट होकर भेजा जाएगा। इसके अलावा आईटीआई तिराहे से चेतक ब्रिज और आईएसबीटी जाने वाले वाहन सिक्योरिटी लाइन चौराहे से होते हुए सांविका पेट्रोल पंप तिराहे के रास्ते आगे जा सकेंगे।
बसों और कमर्शियल गाड़ियों के लिए अलग रूट तय
शहर में चलने वाली सभी यात्री बसों और कमर्शियल गाड़ियों के लिए भी अलग रास्ता बनाया गया है। ऐसे सभी बड़े वाहन पटेल नगर से 11 मील होते हुए बागसेवनिया के रास्ते आईएसबीटी की तरफ आ-जा सकेंगे। पुलिस ने सभी ड्राइवरों से कहा है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों के हिसाब से ही अपनी गाड़ियां चलाएं।
जाम या परेशानी होने पर इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें कॉल
अगर रास्ते में किसी भी तरह की कोई परेशानी या जाम की स्थिति बनती है, तो आप तुरंत ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सकते हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने 0755-2677340 और 0755-2443850 नंबर जारी किए हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो व्हाट्सएप नंबर 7587602055 पर भी मैसेज भेजकर मदद मांग सकते हैं।
भेल दशहरा मैदान में दिनांक 13.10.2026 से 17.10.2026 तक अभिव्यक्ति गरबा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान यातायात के दबाव को देखते हुए आम जनता की सुविधा एवं सुगम आवागमन हेतु सायं 18:00 बजे से वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था जन सुविधा के लिए उपलब्ध है।
@CP_Bhopal https://t.co/1grSXHSlFH— DCP Traffic, Bhopal (@dcpbpl_Traffic) October 12, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









