SL vs PAK: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेले, अब पाकिस्तान जाएंगे! श्रीलंका ने टीम में किए बड़े बदलाव
Sri Lanka announced team for Pakistan test series: श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ नौ नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. कुसल मेंडिस टीम की कमान संभालेंगे, जबकि पूर्व कप्तान धनंजय डिसिल्वा को भी जगह मिली है. चोट के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहे पाथुम निसांका की वापसी हुई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल भी टीम में लौटे हैं.
UP Board Exam 2027: कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 5 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, जानें कब होगा कौन-सा पेपर
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। डेटशीट के मुताबिक, दोनों कक्षााओं की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी।
परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 8.30 बजे से 11.45 तक होगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम के 5.15 बजे तक चलेगी। 5 फरवरी को पहली शिफ्ट में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा होगी। 24 फरवरी को अंतिम दिन संस्कृत और कृषि विषय की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
इस बार 10वीं और 12वीं के कुल 52,04,713 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल यह संख्या 53,37,432 थी जो कि पिछली बार की तुलना में 1,32,719 कम हैं। इससे पहले 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं।
यूपी बोर्ड : कक्षा 10वीं की डेट शीट, जानिए कब होगा कौन-सा पेपर
- 5 फरवरी (शुक्रवार): हिंदी, प्रारंभिक हिंदी
- 8 फरवरी (सोमवार): सामाजिक विज्ञान
- 9 फरवरी (मंगलवार): मानव विज्ञान, एनसीसी
- 10 फरवरी (बुधवार): अंग्रेजी, इलेक्ट्रिशियन, हेल्थकेयर, ऑटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, आई०टी०/आई०टी०ई०एस०, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबन्ध, रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापार)
- 12 फरवरी (शुक्रवार): गृह विज्ञान (केवल बालिकाओं के लिए / बालकों के लिए तथा उन बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है)
- 13 फरवरी (शनिवार): गणित
- 15 फरवरी (सोमवार): संस्कृत
- 16 फरवरी (मंगलवार): गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असामी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली
- 17 फरवरी (बुधवार): विज्ञान, संगीत वादन
- 18 फरवरी (गुरुवार): कंप्यूटर, सिलाई
- 19 फरवरी (शुक्रवार): वाणिज्य
- 20 फरवरी (शनिवार): उर्दू
- 22 फरवरी (सोमवार): चित्रकला, रंजन कला
- 23 फरवरी (मंगलवार): संगीत गायन, पालि, अरबी, फारसी
- 24 फरवरी (बुधवार): कृषि
यूपी बोर्ड : कक्षा 12वीं की डेट शीट, जानिए कब होगा कौन-सा पेपर
- 5 फरवरी (शुक्रवार): हिंदी, सामान्य हिंदी
- 8 फरवरी (सोमवार): अंग्रेजी
- 9 फरवरी (मंगलवार): काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई शिल्प आदि, नागरिक शास्त्र
- 10 फरवरी (बुधवार): व्यावसायिक विषय (2 पेपर), इतिहास
- 12 फरवरी (शुक्रवार): जीव विज्ञान, गणित
- 13 फरवरी (शनिवार): शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र
- 15 फरवरी (सोमवार): संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला, नृत्य कला, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र
- 16 फरवरी (मंगलवार): कृषि भौतिक एवं जलवायु विज्ञान, कृषि जंतु विज्ञान, भूगोल17 फरवरी (बुधवार): भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
- 18 फरवरी (गुरुवार): कृषि अभियांत्रिकी, कृषि पशुपालन, चित्रकला, रंगकला
- 19 फरवरी (शुक्रवार): व्यावसायिक विषय (5 पेपर), मानव विज्ञान
- 20 फरवरी (शनिवार): उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, आदि, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र
- 22 फरवरी (सोमवार): सामान्य आधारिक विषय, कृषि गणित एवं सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान
- 23 फरवरी (मंगलवार): लेखाशास्त्र, एनसीसी, पालि, अरबी, पारसी
- 24 फरवरी (बुधवार): कंप्यूटर, संस्कृत
#upboardpryj #TimeTable #BoardExams2027 https://t.co/Yl2xrfbAuS
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) October 12, 2026
#upboardpryj #BoardExams2027 #TimetableExams2027 https://t.co/W67U9K5zKi
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) October 12, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News








