Responsive Scrollable Menu

भोपाल में अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 13 से 17 अक्टूबर तक शाम 6 बजे से बदले रहेंगे रास्ते

राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में 13 से 17 अक्टूबर तक अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान मैदान के आसपास के इलाकों में लोगों की काफी ज्यादा भीड़ और ट्रैफिक का दबाव रहने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगरीय यातायात पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं।

इन रास्तों से गुजर सकेंगे आम वाहन चालक

दरअसल अगर आप महात्मा गांधी चौराहे से आईएसबीटी या चेतक ब्रिज की तरफ जाना चाहते हैं तो कैरियर कॉलेज की ओर आने वाले वाहन गेट नंबर-6, गुलाब उद्यान तिराहा और कस्तूरबा अस्पताल होकर निकल सकेंगे। वहीं एमपी नगर से अवधपुरी जाने वाले लोग डॉ. भीमराव आंबेडकर फ्लाईओवर, आरआरएल तिराहा और एम्स अस्पताल के सामने वाली फोर-लेन सड़क का रास्ता चुन सकते हैं।

चेतक ब्रिज और आईटीआई तिराहे से जाने के लिए ये हैं विकल्प

गोविंदपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को सांची डेयरी कट पॉइंट से कस्तूरबा अस्पताल के आगे गुलाब उद्यान रोड, गेट नंबर-6 और बरखेड़ा मार्केट होकर भेजा जाएगा। इसके अलावा आईटीआई तिराहे से चेतक ब्रिज और आईएसबीटी जाने वाले वाहन सिक्योरिटी लाइन चौराहे से होते हुए सांविका पेट्रोल पंप तिराहे के रास्ते आगे जा सकेंगे।

बसों और कमर्शियल गाड़ियों के लिए अलग रूट तय

शहर में चलने वाली सभी यात्री बसों और कमर्शियल गाड़ियों के लिए भी अलग रास्ता बनाया गया है। ऐसे सभी बड़े वाहन पटेल नगर से 11 मील होते हुए बागसेवनिया के रास्ते आईएसबीटी की तरफ आ-जा सकेंगे। पुलिस ने सभी ड्राइवरों से कहा है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों के हिसाब से ही अपनी गाड़ियां चलाएं।

जाम या परेशानी होने पर इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें कॉल

अगर रास्ते में किसी भी तरह की कोई परेशानी या जाम की स्थिति बनती है, तो आप तुरंत ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सकते हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने 0755-2677340 और 0755-2443850 नंबर जारी किए हैं। इसके साथ ही आप चाहें तो व्हाट्सएप नंबर 7587602055 पर भी मैसेज भेजकर मदद मांग सकते हैं।

Continue reading on the app

टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच श्रीधर की चेतावनी:न्यूजीलैंड की ठंड और हवा से फील्डिंग कठिन होगी, 22 अक्टूबर से सीरीज

टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने चेतावनी दी है कि न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की फील्डिंग कमजोरियां बढ़ सकती हैं। श्रीधर ने कहा- ‘ठंड और तेज हवा के बीच फील्डिंग मुश्किल होगी। इसके लिए खिलाड़ियों को मुश्किल परिस्थितियों में खुद को ढालना होगा।’ भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर को हेग्ले ओवल में पहले T20I से शुरू होगा। इसके बाद 4 नवंबर से ODI सीरीज और 19 नवंबर से वेलिंगटन में टेस्ट सीरीज शुरू होगी। कैच छूटने से चिंतित हैं भारतीय कोच श्रीधर भारतीय टीम के कैच छोड़ने की समस्या से चिंतित हैं। उन्होंने फील्डिंग में एक टीम कल्चर बनाने की जरूरत बताई। भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी पहचान बनाई है, लेकिन कैच छोड़ने और मौके गंवाने की समस्या लगातार बनी हुई है। श्रीधर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की ओर से आयोजित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे फील्डरों को ढलना होगा। जैसा कि आप जानते हैं, एल नीनो, सुपर एल नीनो के कारण इस साल भारत में अक्टूबर बहुत गर्म रहा है।’ उन्होंने कहा, 'हमारे फील्डरों, गेंदबाजों और बल्लेबाजों को काफी बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। वेलिंगटन में हवा, क्राइस्टचर्च में ठंड बड़ी परेशानी न्यूजीलैंड की परिस्थितियां फील्डरों के लिए खास तौर पर मुश्किल हो सकती हैं। वेलिंगटन तेज हवाओं के लिए जाना जाता है। क्राइस्टचर्च में वसंत के दौरान सुबह और शाम ठंडी हो सकती हैं। तेज हवा में ऊंचे कैच लेते समय गेंद की दिशा को समझना एक बड़ी चुनौती होगी। क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल का हरा-भरा आउटफील्ड और ठंडा मौसम भी खिलाड़ियों से अलग तैयारी की मांग कर सकता है। ओवरों के बीच खिलाड़ियों को लगातार तैयार रहना होगा। ---------------------------------------------

Continue reading on the app

  Sports

Ayush Mhatre Injury: फिर सवालों में BCCI, 5 महीने बाद मिली खेलने की इजाजत, पहले ही मैच में फिर लगी वही चोट

मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे आयुष म्हात्रे फिर चोटिल हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें फिर हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और वो फील्डिंग करने नहीं उतरे. Tue, 13 Oct 2026 14:14:06 +0530

  Videos
See all

Dhirendra Shastri Viral: "बेटियों दुर्गा बनो, काली बनो कभी बुर्के वाली मत बनना"। #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T09:42:10+00:00

CM Yogi Attack on Tauqeer Raza: 'दंगाई अब जेल में उर्स मना रहे हैं'| Viral Video | BJP vs SP| Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T09:45:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers