Congress नेता Jairam Ramesh ने Modi सरकार पर जॉब मार्केट संकट का लगाया आरोप
नयी दिल्ली, चार अगस्त कांग्रेस ने बड़ी निजी कंपनियों में नई भर्तियों में आई कमी के दावे वाली एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार की आर्थिक और रोजगार नीतियों ने देश के जॉब मार्केट को गहरे संकट में धकेल दिया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि देश का युवा अब केवल प्रचार या रील से संतुष्ट नहीं होगा, बल्कि उसे रोजगार चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार युवाओं के रोजगार संकट का समाधान खोजने के बजाय हेडलाइन मैनेजमेंट और ध्यान भटकाने की राजनीति में लगी हुई है।
रमेश ने ‘एक्स’ पर एक अखबार की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में देश की शीर्ष 11 कंपनियों में से नौ में नई नौकरियों में 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। उनके अनुसार, यह स्थिति बताती है कि देश गंभीर रोजगार संकट से जूझ रहा है, लेकिन सरकार समाधान तलाशने के बजाय समस्या के अस्तित्व से ही इनकार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट समस्या के सिर्फ़ ऊपरी हिस्से को दर्शा रही है।
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यदि बड़ी कंपनियों में यह स्थिति है तो मोदी सरकार की नीतियों से सबसे अधिक प्रभावित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र की हालत का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। रमेश ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक और रोजगार नीतियों ने पूरे देश के ‘जॉब मार्केट’ को गहरे संकट में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के रोजगार संकट का समाधान खोजने के बजाय आज भी केवल हेडलाइन मैनेजमेंट और ध्यान भटकाने की राजनीति में लगी हुई है।
कांग्रेस नेता ने कहा, देश का युवा समझदार है और उसे खुश करने के लिए रील नहीं, बल्कि रोजगार के अवसर पैदा करने होंगे।
Odisha सरकार ने लिंगानुपात में पिछड़े पांच जिलों में निरीक्षण बढ़ाने के दिए निर्देश
भुवनेश्वर, चार अगस्त ओडिशा सरकार ने लिंगानुपात के मामले में निचले पायदान पर रहे राज्य के पांच जिलों में निरीक्षण अभियान तेज करने, सभी अभिलेखों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने और व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। गर्भाधान-पूर्व एवं प्रसूति-पूर्व निदान तकनीक (पीसी-पीएनडीटी) अधिनियम के तहत गठित राज्य पर्यवेक्षी बोर्ड की बैठक में यह निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग की अध्यक्षता वाले इस बोर्ड ने लिंगानुपात के आधार पर नयागड, अनुगुल, ढेंकानाल, गंजाम और खुर्दा को राज्य के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पांच जिलों के रूप में चिह्नित किया है।
वहीं, जाजपुर को इस सूचकांक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला घोषित किया गया। महालिंग ने कहा कि इन जिलों में लिंगानुपात में सुधार के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘लिंगानुपात में सुधार के लिए जिला अधिकारियों को निरीक्षण अभियान तेज करने, सभी अभिलेखों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने तथा व्यापक जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।’’ मंत्री ने बताया कि जिला स्तरीय समितियों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण और निगरानी बढ़ाई जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



.jpg)


