Responsive Scrollable Menu

Balen Shah को भारत ने दिया 440 वोल्ट का झटका, रोका चीनी का एक्सपोर्ट का माल, नेपाल में मचा बवाल

नेपाल में इस वक्त चीनी चीनी नहीं बल्कि सोना बन चुकी है। जिस चीनी से चाय और मिठाइयां होती है मीठी उसकी कड़वाहट ने पूरे नेपाल में हड़कंप मचा दिया। आलम यह है कि दुकानों से चीनी गायब हो रही है और जो मिल रही हैं उसके दाम आसमान छू रहे हैं। दरअसल कहानी शुरू होती है भारत के एक बड़े फैसले से। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े चीनी उत्पादक देश यानी हमारे भारत ने घरेलू कीमतों को काबू में रखने के लिए चीनी के निर्यात यानी एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया। यह बैन मई के महीने में लगाया गया था। जो फिलहाल सितंबर 2026 तक या फिर अगले आदेश तक जारी रहेगा। भारत ने यह फैसला क्यों लिया यह जान लीजिए। दरअसल अलनीनो के चलते सूखे की आशंका और गन्ने की कम पैदावार को देखते हुए मोदी सरकार अपनी जनता के लिए स्टॉक सुरक्षित रखना चाहती थी। लेकिन भारत का यह सुरक्षा कवच नेपाल के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया। 

इसे भी पढ़ें: Nepal Violence : सड़कों पर उतरे हिंदू, नेपाल छोड़कर भागने लगे मुसलमान!

नेपाल में चीनी की कीमतों का बड़ा धमाका

दरअसल जैसे ही भारत से सप्लाई रुकी नेपाल के बाजारों में चीनी की कीमतें रॉकेट की तरह ऊपर चली गई। जो चीनी कुछ समय पहले तक ₹95 प्रति किलो मिल रही थी उसकी कीमत अब ₹110 के पार जा चुकी है और यह सब बस शुरुआत है। नेशनल कंज्यूमर फोरम के अध्यक्ष प्रेमलाल कहते हैं कि सरकार इस पूरे संकट पर ऐसे खामोश है जैसे कुछ हुआ ही नहीं। अब जब सितंबर-अक्टूबर के बड़े त्यौहार, दशहरा, त्यौहार और छठ करीब आ रहे हैं तो सप्लाई मैनेजमेंट ना होने से कालाबाजारी और कीमतें और बढ़ने का डर सता रहा है। लेकिन दोस्तों, जहां कमी होती है, वहीं गैरकानूनी रास्ते भी खुल जाते हैं। नेपाल की दक्षिणी सीमा पर अब चीनी की तस्करी जोरों शोरों पर है। नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल यानी एपीएफ के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। मध्य जून से मध्य जुलाई के बीच चीनी की जप्त्ती दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ गई है। पुलिस ने महज एक महीने में सीमा से करीब 10 टन तस्करी की चीनी जप्त की है। जिसकी कीमत लाखों में है। छापा जैसे जिलों में तो हर दिन छापेमारी हो रही है। तस्कर चोरी छिपे भारतीय चीनी को नेपाल पहुंचा रहे हैं क्योंकि वहां इसकी भारी डिमांड है। लेकिन यह तस्करी सिर्फ राजस्व का नुकसान नहीं कर रही है। बल्कि बिना किसी जांच के आ रही यह चीनी स्वास्थ्य के लिए कितनी सुरक्षित है इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: नेपाल curfew में ढील: मधेश और कोशी प्रांत में सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात सुधरे

क्या कहता है आंकड़ों का गणित

नेपाल की डिमांड और सप्लाई की गणित। दरअसल दोस्तों नेपाल में हर महीने 20,000 से 25,000 टन चीनी की जरूरत होती है। त्योहारों के दौरान यह बढ़कर 3000 टन तक पहुंच जाती है। सालाना मांग 3 लाख टन है। जबकि नेपाल का अपना उत्पादन केवल 1.8 लाख से 2.15 लाख टन के बीच रहता है। यानी करीब 1 लाख टन चीनी के लिए नेपाल पूरी तरह से आयात पर निर्भर है। साल्ट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के पास फिलहाल स्टॉक बहुत कम है। सरकार भारत से जी टू जी यानी सरकार से सरकार समझौते के तहत चीनी मांगने की कोशिश कर रही है। लेकिन पिछला अनुभव अच्छा नहीं रहा। पिछले साल नेपाल ने 60 टन चीनी मांगी थी। लेकिन भारत ने केवल 25,000 टन की अनुमति दी थी। ऊपर से हाई कस्टम ड्यूटी के कारण आयातित चीनी बाजार भाव से भी महंगी हो जाती है। खैर कुल मिलाकर यह पहली बार नहीं है। सितंबर 2023 में भी जब भारत ने बैन बढ़ाया था, प्रतिबंध बढ़ाया था तब नेपाल में चीनी की कीमतें ₹88 से सीधे ₹160 प्रति किलो तक पहुंच गई थी।  

Continue reading on the app

5 अगस्त को दिल्ली से क्या बड़ा ऐलान करेंगी शेख हसीना? भड़क गए तारिक रहमान

वो शेख हसीना जो कभी बांग्लादेश की सबसे ताकतवर नेता थी। करीब 15 साल तक देश की सत्ता पर उनका दबदबा रहा। लेकिन फिर 5 अगस्त 2024 आया और कुछ ही घंटों में पूरा राजनीतिक समीकरण बदल गया। सत्ता गई, देश छूटा और शेख हसीना भारत आ गई। तब से वह भारत में हैं और बांग्लादेश की राजनीति से लगभग पूरी तरीके से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन अब करीब 2 साल बाद शेख हसीना एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर अपनी आवाज बुलंद करने जा रही हैं और वो तारीख है 5 अगस्त 2026। दिलचस्प बात यह है कि जिस तारीख ने शेख हसीना की सत्ता का अंत किया था उसी तारीख को अब उनकी राजनीतिक वापसी का संकेत दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शेख हसीना 5 अगस्त को नई दिल्ली से एक वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम फॉरेन कॉरेस्पोंडेंस क्लब ऑफ साउथ एशिया से जुड़ा बताया जा रहा है। कार्यक्रम में बांग्लादेश की राजनीति और शेख हसीना के भविष्य को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है और इस कार्यक्रम की टाइमिंग बेहद महत्वपूर्ण है। 

इसे भी पढ़ें: Taslima Nasreen ने Bangladesh में अवामी लीग पर प्रतिबंध को बताया लोकतंत्र के खिलाफ

5 अगस्त 2024 को छात्र आंदोलन ने ऐसा रूप ले लिया था कि शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद छोड़कर बांग्लादेश से भागना पड़ा था, निकलना पड़ा था। इसके बाद उनकी सरकार गिर गई और देश की राजनीति पूरी तरह बदल गई। लेकिन अब सवाल यह है कि 2 साल बाद शेख हसीना अचानक सामने क्यों आ रहे हैं? क्या यह सिर्फ एक राजनीतिक या फिर सार्वजनिक संबोधन है या फिर इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति है? शेख हसीना के लिए यह जो मामला है सिर्फ राजनीति का नहीं है। बांग्लादेश में उनके खिलाफ गंभीर कानूनी कारवाई हो चुकी है और नवंबर 2025 में एक ट्रिब्यूनल ने उन्हें मौत की सजा सुना दी। बांग्लादेश लगातार भारत से उनके प्रत्यार्पण की मांग भी कर रहा है। यानी अगर शेख हसीना वापस बांग्लादेश जाती हैं तो मामला बेहद गंभीर हो सकता है। और खुद शेख हसीना ने हाल ही में कहा है कि वह इस साल के अंत तक बांग्लादेश लौटने और अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने की योजना रखती हैं। हालांकि उनकी वापसी की कोई निश्चित तारीख अभी सामने नहीं आई है। 

इसे भी पढ़ें: Sheikh Hasina के प्रस्तावित कार्यक्रम पर Bangladesh ने India से मांगा रुख स्पष्ट करने को

शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद देश में अंतरिम व्यवस्था आई। बाद में राजनीतिक परिस्थितियां बदली और अब बांग्लादेश की सत्ता में नई राजनीतिक ताकतें हैं। वहीं शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग पर भी बड़ा राजनीतिक दबाव है। ऐसे में 5 अगस्त का उनका संबोधन सिर्फ एक भाषण नहीं माना जा रहा। क्योंकि अगर शेख हसीना अपनी पार्टी के भविष्य बांग्लादेश लौटने की योजना या फिर वहां के राजनीतिक हालात पर खुलकर बोलती हैं तो इसका असर ढाका से लेकर नई दिल्ली तक दिखाई दे सकता है और भारत के लिए यह मामला आसान नहीं है। बांग्लादेश पहले ही भारत से शेख हसीना के प्रत्यार्पण की मांग कर चुका है। भारत कह रहा है कि प्रत्यार्पण से जुड़ा मामला कानूनी प्रक्रिया के तहत देखा जाएगा। अब बांग्लादेश ने शेख हसीना के 5 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर भारत से अपनी स्थिति स्पष्ट करने को भी कह दिया है। 

इसे भी पढ़ें: सर्जियो गोर काट रहे थे बांग्लादेश के चक्कर, तभी रूस ने ली धमाकेदार एंट्री, भारत का नाम लेकर किया सबसे बड़ा ऐलान

ढाका का कहना है कि भारत की जमीन से उनकी राजनीतिक गतिविधियां दोनों देशों के रिश्तों पर असर डाल सकती है। यानी कि साफ-साफ धमकी कह सकते हैं। एक तरफ शेख हसीना है जो करीब 2 साल से भारत में है। दूसरी तरफ बांग्लादेश की नई राजनीतिक व्यवस्था है जो उन्हें वापस लाना चाहती है।  तीसरी तरफ भारत है जिसके सामने कानून, कूटनीति और पड़ोसी देश के साथ रिश्तों तीनों को संतुलित करने की चुनौती है। तो 5 अगस्त का दिन सिर्फ शेख हसीना के लिए नहीं बल्कि भारत बांग्लादेश संबंधों के लिए भी बेहद अहम होने वाला है। क्या शेख हसीना इस मंच से अपनी राजनीतिक वापसी का रोड मैप देंगी? क्या वह बांग्लादेश लौटने की तारीख का संकेत देंगी? क्या आवामी लीग को फिर से खड़ा करने की रणनीति सामने आएगी? या फिर यह सिर्फ अपनी बात दुनिया तक पहुंचाने की एक कोशिश होगी। इन सवालों के जवाब 5 अगस्त को मिलने के लिए। एक बात जरूर साफ है।

Continue reading on the app

  Sports

'स्पष्टता' न मिलने पर PBKS के Shashank Singh ने Chhattisgarh छोड़ा, Puducherry से जुड़ेंगे

भारतीय बल्लेबाज़ शशांक सिंह 2026-27 के घरेलू सीज़न से पहले छत्तीसगढ़ छोड़कर पुडुचेरी की टीम से जुड़ने वाले हैं। उन्होंने इस फ़ैसले के पीछे स्पष्टता की कमी का कारण बताया है। क्रिकइन्फो के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार बल्लेबाज़ शशांक को छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) ने 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) दिया है। यह बल्लेबाज़ 2019 से छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहा है और उसने आरोप लगाया है कि राज्य बोर्ड के अधिकारियों द्वारा किए गए अपमान के कारण उसने यह फ़ैसला लिया। 
 

इसे भी पढ़ें: Jasprit Bumrah की चोट पर BCCI Selection Committee नाराज, COE के फिटनेस मैनेजमेंट पर उठे गंभीर सवाल


एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्रिकइन्फो से कहा कि खिलाड़ी ने NOC के लिए अनुरोध किया था, जो जारी कर दिया गया है। इसके अलावा उसने जो कुछ भी कहा है, वह उसकी अपनी राय है और एसोसिएशन इस मामले पर आगे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। शशांक, जिनका IPL में प्रदर्शन खराब रहा था—उन्होंने नौ पारियों में सिर्फ़ 132 रन बनाए थे, जिसमें एक हाफ-सेंचुरी शामिल थी—उन्होंने कहा कि उन्होंने 2026 छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) से बाहर किए जाने और राज्य के संभावित खिलाड़ियों के लिए आयोजित कंडीशनिंग कैंप में उन्हें शामिल न किए जाने के बारे में राज्य बोर्ड से बात करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि यह मामला कुछ समय से चल रहा है। मैंने IPL सीज़न के तुरंत बाद राज्य संघ के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला। उनके पास इस बात का कोई सही जवाब नहीं था कि मुझे [2026] छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग से क्यों बाहर किया गया। उन्होंने मुझे यह भी नहीं बताया कि राज्य के संभावित खिलाड़ियों के लिए कंडीशनिंग कैंप में मुझे क्यों नहीं चुना गया। 
 

इसे भी पढ़ें: ICC Action: अमेरिकी क्रिकेटर Bodugum Akhilesh Reddy पर मैच फिक्सिंग के लिए लगा 8 साल का कड़ा Ban


उन्होंने आगे कहा कि मैं यह नहीं कह रहा कि मुझे खास ट्रीटमेंट दिया जाए, लेकिन जिस खिलाड़ी ने [2023-24 के लिए] बेस्ट घरेलू व्हाइट-बॉल ऑलराउंडर का BCCI अवॉर्ड जीता हो, उसे कम से कम साफ़ बात तो पता होनी चाहिए, मज़ाक का पात्र नहीं बनना चाहिए। इस अनुभवी खिलाड़ी ने बताया कि लापरवाही या उदासीनता के मामले सबसे पहले 2025-26 रणजी ट्रॉफी के दौरान सामने आए, जब मुंबई के खिलाफ़ मैच में फील्डिंग करते समय कंधे में चोट लगने के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। शशांक ने कहा कि हालांकि फिजियो को उनके कंधे में आई चोट (स्ट्रेन) के बारे में पता था, लेन एसोसिएशन को लगा कि वह खेल में दिलचस्पी नहीं ले रहे थे।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Tue, 04 Aug 2026 13:03:12 +0530

  Videos
See all

Prashant Kishore Exclusive Interview : बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू | Bankipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:15:00+00:00

CM Yogi in Vidhansabha: विपक्ष के हंगामे पर CM योगी ने खूब सुनाया |Samajwadi Party | Monsoon Session #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:15:28+00:00

UP Assembly: जब Speaker Satish Mahana बोले- 'चंदा दिया है तो रसीद दिखाओ!' | UP Vidhan Sabha #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:09:21+00:00

Keshav Prasad Maurya and Brajesh Pathak Video: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम एक ही छाते में आए नजर! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:09:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers