Responsive Scrollable Menu

करीना कपूर खान के ‘दायरा’ से पहले के सबसे दमदार और इंटेंस परफॉर्मेंस

Kareena Kapoor Khan most Powerful Performances: दो दशक से भी ज़्यादा के शानदार करियर में करीना कपूर खान ने एक तरफ जहां कई ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर्स दिए, वहीं दूसरी तरफ अपनी दमदार एक्टिंग से भी अलग पहचान बनाई. उनकी शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और आइकॉनिक कमर्शियल किरदारों की जितनी चर्चा होती है, उतनी ही तारीफ उन किरदारों की भी होती है जिनमें उन्होंने गहरी भावनाएं, सादगी और जबरदस्त अभिनय का संगम दिखाया. अब मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी ‘दायरा’ में पहली बार एक महिला DCP के रोल में नज़र आने जा रहीं करीना, जिसकी रिलीज़ 18 सितंबर को होगी. उससे पहले नज़र डालते हैं उनके पांच यादगार परफॉर्मेंस पर, जिन्होंने उनकी एक्टिंग का अलग ही रंग दिखाया.

1. लाल सिंह चड्ढा (2022) – रूपा डी’सूज़ा

‘रूपा’ के किरदार में करीना ने अपने करियर की सबसे सधी हुई और इमोशनल परफॉर्मेंस दी. लाल के बचपन के प्यार के रूप में, जिसकी ज़िंदगी दर्द, महत्वाकांक्षा और मुश्किल फैसलों से गुजरती है, उन्होंने बेहद शांत अंदाज़ में उस किरदार की अंदरूनी टूटन और जज़्बात को पर्दे पर उतारा. उनकी परफॉर्मेंस फिल्म की सबसे मज़बूत भावनात्मक कड़ी बनकर उभरी.

2. उड़ता पंजाब (2016) – डॉ. प्रीत साहनी

फिल्म में भले ही उनका स्क्रीन टाइम कम था, लेकिन डॉ. प्रीत साहनी कहानी की नैतिक ताकत बनकर सामने आईं. पंजाब में ड्रग्स की भयावह समस्या को उजागर करने के लिए संघर्ष करती डॉक्टर के किरदार में करीना ने संवेदनशीलता और दृढ़ता का बेहतरीन मेल दिखाया. उन्होंने साबित किया कि असरदार परफॉर्मेंस के लिए लंबे स्क्रीन टाइम की नहीं, दमदार अभिनय की ज़रूरत होती है.

3. तलाश (2012) – रोज़ी

‘तलाश’ में रोज़ी का किरदार करीना के सबसे रहस्यमयी और यादगार किरदारों में गिना जाता है. रहस्य और संवेदनशीलता से भरे इस किरदार की परतें जैसे-जैसे खुलती हैं, दर्शक उससे और जुड़ते चले जाते हैं. उनकी रहस्यमयी मौजूदगी ने फिल्म के क्लाइमैक्स को और भी असरदार बना दिया, जिससे रोज़ी उनके करियर के सबसे यादगार किरदारों में शामिल हो गई.

4. चमेली (2004) – चमेली

‘चमेली’ करीना कपूर खान के करियर का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई. मुंबई की सड़कों पर ज़िंदगी से जूझती एक सेक्स वर्कर के किरदार में उन्होंने ग्लैमर से पूरी तरह अलग हटकर अभिनय किया. इस रोल में उन्होंने मासूमियत, हिम्मत और ज़िंदगी से लड़ने का जज़्बा बेहद खूबसूरती से पेश किया. इसी फिल्म ने उन्हें एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया जो चुनौतीपूर्ण और अलग तरह के किरदार निभाने से कभी नहीं घबराती.

अब ‘दायरा’ में करीना कपूर खान एक बार फिर जांच, न्याय और सच्चाई की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, जहां वह एक महिला DCP की भूमिका निभाएंगी. उनके हालिया किरदारों को देखते हुए कहा जा सकता है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मेघना गुलज़ार की यह फिल्म उनके शानदार अभिनय सफर में एक और यादगार अध्याय जोड़ने के लिए तैयार है.

जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित, पेन मरुधर द्वारा वितरित और मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

ये भी पढ़ें: 'जेल गया था, 60-70 लोग, एक बाथरूम...', Salman Khan ने लॉकअप में बिताए दिनों को किया याद, सुनाई आपबीती

Continue reading on the app

Lock Upp 2 Winner Leak: शिवांगी जोशी नहीं इस कंटेस्टेंट ने जीती ट्रॉफी, एक ट्विस्ट ने बदल दिया पूरा गेम

Lock Upp 2 Winner Leak: नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप 2'  के फिनाले में बस कुछ दिन ही बाकि है. ऐसे में शो काफी दिलचस्प होता जा रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने अपनी पहले फाइनलिस्ट की जगह शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)  को दे दी और खुद शो से बाहर हो गए. इस बीच अब सोशल मीडिया पर लॉकअप के विनर का नाम वायरल हो रहा है. तो चलिए जानते हैं, कौन उठाने वाला है शो की ट्रॉफी.

शो से बाहर हुए हर्षद चोपड़ा

'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला. पहले फाइनलिस्ट बनने के बावजूद हर्षद चोपड़ा शो से बाहर हो गए. हुआ यूं कि श्रेया कालरा ने स्पेशल पावर का इस्तेमाल करते हुए शिवांगी जोशी को आउट करने का फैसला लिया. उनका फैसला सुनते ही हर्षद चोपड़ा बहुत इमोशनल हो गए और श्रेया से फैसला बदलने के लिए कहने लगे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसके बाद रितेश देशमुख ने हर्षद के सामने एक बड़ा ऑफर रखा और कहा कि वो चाहें तो खुद शो से बाहर होकर शिवांगी जोशी को बचा सकते हैं. ऐसे में हर्षद ने बिना देर किए इस बात के लिए हामी भर दी.

लॉकअप 2 का विनर कौन बना?

बीती रात 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) का फिनाले शूट हुआ, जिसके बाद शो के विनर का नाम सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रेया कालरा ने जीत दर्ज कर ली है. डिजिटल न्यूज हब के मुताबिक, 'लॉकअप 2'   के फिनाले में एक्स कंटेस्टेंट्स, जेलर्स और मीडिया पर्सनालिटीज ने सबसे ज्यादा वोट श्रेया को दिए. ऐसे में वो शो जीत गईं और उन्हें ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये प्राइज मनी दी गई है. हालांकि अभी तक कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता है.

ये भी पढे़ं- Lock UPP 2: फिनाले से पहले ही एविक्ट हो गईं शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा ने चली ऐसी चाल, पलट गया गेम

कौन बने रनरअप?

दूसरी ओर शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) पहली रनरअप बनीं तो योगेश रावत (Yogesh Rawat) दूसरे रनरअप बने. हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि शिल्पा शिंदे फर्स्ट रनरअप बनी हैं. हालांकि अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं किया गया है. बता दें, इससे पहले कई सोशल मीडिया पेज पर बताया जा रहा था कि शिवांगी जोशी ने शो जीता है. लेकिन कई एक्स कंटेस्टेंट्स ने दावा किया कि शो का फिनाले शूट नहीं हुआ है और विनर की खबर झूठी है. ऐसे में अब श्रेया कालरा का नाम विनर के लिए सामने आया है.

कौन है श्रेया कालरा?

श्रेया कालरा के बारे में बताए तो वो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, डिजिटल क्रिएटर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने सबसे पहले टिक-टॉक पर अपने शॉर्ट वीडियो से पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम और यूट्यूह पर फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट कंटेंट के जरिए फैन फॉलोइंग हासिल की. साल 2020 में वो रोडिज में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थी. थी. इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम किया. वहीं, अब श्रेया कालरा रियलिटी शो Lock Upp 2 की विनर बताई जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान को 'मौसी' बोलना सनी देओल को पड़ा भारी, लोग बुला रहे गद्दार, कहा- 'कितना शर्मनाक है'

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: जिसने IPL का ऑफर ठुकराया, वो भारत-श्रीलंका टेस्ट में 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार

श्रीलंका दौरा टीम इंडिया के लिए अगर बड़ा चैलेंज है तो कुछ खिलाड़ियों के लिए ये नए रिकॉर्ड बनाने का मौका भी है. Tue, 04 Aug 2026 13:52:40 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejriwal Press Conference Live : अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस | AAP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:43:13+00:00

नेपाल की सड़कों पर "मुल्ला भगाओ देश बचाओ" के लगे नारे | Nepal Violence | Kanwar Yatra | Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:47:08+00:00

CM Yogi on Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर दान चोरी पर पहली बार बोले CM योगी | Monsoon Session #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:43:52+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें | Weather Update | IMD Rain Alert | CM Dhami #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T08:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers