Responsive Scrollable Menu

वर्ल्ड चैंपियंस को डरा रहीं एसोसिएट टीमें:नेपाल, अमेरिका और नीदरलैंड ने चौंकाया; आज USA के सामने साख बचाने उतरेगा पाकिस्तान

क्रिकेट की दुनिया का पुराना स्ट्रक्चर बदल रहा है। अब वो दौर गया जब बड़ी टीमें एसोसिएट देशों को नेट प्रैक्टिस समझकर मैदान पर उतरती थीं। टी-20 वर्ल्ड कप के शुरुआती 3 दिनों ने यह साबित कर दिया है कि क्रिकेट के 'एलीट क्लब' में अब खौफ का माहौल है। नेपाल ने इंग्लैंड के पसीने छुड़ा दिए, नीदरलैंड ने पाकिस्तान की धड़कनें बढ़ा दीं और अमेरिका ने तो टीम इंडिया तक को चुनौती दे डाली। आज एक बार फिर अमेरिका का सामना पाकिस्तान से है, और यकीन मानिए, दबाव पाकिस्तान पर ज्यादा होगा। 1. नेपाल ने इंग्लैंड को डराया फीस कम, हौसले बुलंद जब नेपाल की टीम 2022 की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के सामने उतरी, तो किसी ने नहीं सोचा था कि मुकाबला आखिरी ओवर तक जाएगा। दुनिया की सबसे महंगी लीग खेलने वाले इंग्लिश खिलाड़ियों के सामने नेपाल के वे खिलाड़ी थे, जिनकी मैच फीस इंग्लैंड के खिलाड़ियों के एक दिन के नाश्ते के बराबर भी नहीं है। नेपाली प्लेयर्स को एक टी-20 मैच के महज 3500 रुपए मिलते हैं, वहीं इंग्लिश प्लेयर्स एक टी-20 खेलकर 4.50 लाख रुपए कमाते हैं। इतना ही नहीं, नेपाल में एनुअल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल टॉप प्लेयर को एक साल के 7.50 लाख रुपए ही मिलते हैं। इससे ज्यादा तो इंग्लिश प्लेयर्स 2 टी-20 खेलकर कमा लेते हैं। 2. पाकिस्तान को हराने के करीब पहुंचा नीदरलैंड: अब ये 'उलटफेर' नहीं नीदरलैंड को अब 'छोटा' कहना बंद करना होगा। यह वही टीम है जिसने 2022 के वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और 2009 में इंग्लैंड को हराया था। पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में भी टीम ऐसे ही कारनामे के करीब पहुंच गई थी। कोलंबो में पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड ने 147 रन बनाए। पाकिस्तान ने एक समय 98 रन पर 2 ही विकेट गंवाए थे, लेकिन नीदरलैंड ने कमबैक किया और स्कोर 100/5 कर दिया। आखिरी ओवरों में टीम से फहीम अशरफ का कैच छूट गया, जिन्होंने 3 छक्के लगाकर 20वें ओवर में पाकिस्तान को 3 विकेट से करीबी जीत दिला दी। 3. अमेरिका ने 'होम टीम' इंडिया को चौंकाया: पाकिस्तान को हरा चुके अमेरिका (USA) इस समय वर्ल्ड क्रिकेट का नया 'जायंट किलर' बनकर उभर रहा है। टीम ने 2024 में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराकर उन्हें ग्रुप स्टेज से ही बाहर कर दिया था। फिर सुपर-8 में एंट्री की और 2026 के ICC टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया। भारत के खिलाफ ओपनिंग मुकाबले में टीम ने बेहतरीन फील्ड प्लेसमेंट और स्ट्रैटजी अपनाकर पावरप्ले में ही 4 विकेट गिरा दिए। मीडियम पेसर शैडली वान शाल्कविक ने 4 विकेट लिए और भारतीय बैटिंग को तेजी से रन नहीं बनाने दिए। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी लगाकर भारत को किसी तरह 160 के पार पहुंचाया। जिस कारण टीम 29 रन से मुकाबला जीत सकी। एसोसिएट देश इतना अच्छा कैसे खेल रहे हैं? अच्छा खेल रहे, लेकिन जीत क्यों नहीं पा रहे? नेपाल, नीदरलैंड और अमेरिका ने खेल तो दिल जीतने वाला दिखाया, लेकिन फिनिशिंग लाइन पार करने में चूक गए। इसके पीछे 'प्रेशर हैंडलिंग' मुख्य वजह है। आज साख बचाने उतरेगा पाकिस्तान वर्ल्ड कप में आज शाम 7 बजे से पाकिस्तान और अमेरिका के बीच ग्रुप-ए का मैच खेला जाएगा। पाकिस्तान ने जहां नीदरलैंड के खिलाफ करीबी मैच जीता, वहीं अमेरिका को भारत के खिलाफ 29 रन की हार मिली। अमेरिका ने पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराया था, अगर टीम इस बार भी उन्हें हराती है तो पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने के चांस कम हो जाएंगे।

Continue reading on the app

खबर हटके-सूरज की रोशनी रोकने की तैयारी, धरती ठंडी होगी:₹100 की चोरी में 45 साल बाद गिरफ्तार; सुअर को ड्रोन से लटकाया, बत्ती गुल

इजराइल की एक कंपनी धरती को ठंडा करने के लिए सूरज की रोशनी रोकने की तैयारी कर रही है। वहीं एक शख्स को सिर्फ ₹100 की चोरी में 45 साल बाद गिरफ्तार किया गया। उधर एक किसान ने सुअर को ड्रोन से लटका दिया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

  Sports

बीसीसीआई ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अच्छा हुआ पाकिस्तान को बातचीत के लिए तैयार किया

पाकिस्तान ने भारत के साथ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर चल रहे सारे विवाद को सुलझा लिया है. बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसके लिए आईसीसी को बधाई दी है. उन्होंने कहा ये बड़ी उपलब्धि है क्योंकि फैसला क्रिकेट के हित में लिया गया है Tue, 10 Feb 2026 14:02:02 +0530

  Videos
See all

Nitesh Rane News: Uddhav Thackeray को Nitesh Rane ने दिया चैलेंज! | #salmankhan #niteshrane #rss #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T09:03:13+00:00

Rajasthan Breaking News: नागौर में ज्वेलर्स मालिक की बेरहमी से हत्या #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T09:10:19+00:00

Peeragarhi Dead Bodies Case: 3 मौत का तांत्रिक कनेक्शन! | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T09:06:52+00:00

एंकर ने डिबेट में PAK वकील की निकाल दी हेकड़ी! #ytshorts #hindinews #topnews #ytshorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T09:08:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers