राहुल गांधी ने लोगों को CP बुलाया, कहा- हम सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाने जा रहे, बोले “PM Modi सरकार जो कर रही वो गलत है”
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला (Rahul Gandhi attacks PM Modi ) बोला है उन्होंने आज AICC में एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा मोदी सरकार के 200 अफसर हमारे टच में हैं। ED, CBI, विदेश मंत्रालय के अंदर से सभी हमें इन्फॉर्मेशन दे रहे हैं। आपको जो करना है करो, सच्चाई हमारे साथ है। CEC ज्ञानेश कुमार को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी ने कहा उनकी हालत हम जानते हैं, वो रात को सो नहीं पा रहे हैं उन्होंने जिस तरह से लाखों लोगों के अधिकार छीने हैं, उसपर लोग सवाल पूछ रहे हैं। वे बचेंगे नहीं और मैं ये बात सीधे उन्हीं से कह रहा हूं।
वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी अब आर पा र्की लड़ाई के मूड में आ चुके हैं, उन्होंने मीडिया के सामने कहा वोट चोरी, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के मुद्दे को लेकर दिल्ली में जनआंदोलन चल रहा है। विरोश तो बहुत पहले से था, लेकिन अब खुलकर सामने आ रहा है। लेकिन सवाल है दिल्ले को जेल क्यों बना दिया लोगों को दिल्ली पहुँचने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा दिल्ली को किला बना दिया गया है, लेकिन हमारी स्ट्रेटजी दूसरी है। हम देश को दिखाना चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार, ज्ञानेश कुमार को बचा रही है।
राहुल गांधी ने कहा सबसे रोचक बात ये है कि पुलिस भी परेशान है। पुलिसवाले कह रहे हैं- हम से देश के युवाओं को पिटवाया जा रहा है, लेकिन RSS के लोगों को फ्री घूमने दिया जा रहा है। यही BJP-RSS के गुंडे महिलाओं को मार रहे हैं। 50% पुलिसवाले हम से कह रहे हैं- जो आप कर रहे हैं, वो सही है, करते जाओ। पुलिस, ITBP, CRPF, जनता, विपक्षी पार्टियां एक तरफ हैं और दूसरी तरफ मोदी, शाह, अजित डोवल, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के वोट चोर हैं।
राहुल गांधी ने चुनौती देते हुए कहा मोदी सरकार के 200 अफसर हमारे टच में हैं। ED, CBI, विदेश मंत्रालय के अंदर से सभी हमें इन्फॉर्मेशन दे रहे हैं। आपको जो करना है करो… सच्चाई हमारे साथ है। ज्ञानेश कुमार की हालत हम जानते हैं। हम जानते हैं कि वो रात को सो नहीं पा रहे हैं। इन्होंने जिस तरह से लाखों लोगों के अधिकार छीने हैं, उसपर लोग सवाल पूछ रहे हैं। ज्ञानेश कुमार बचेंगे नहीं और मैं ये बात सीधे उन्हीं से कह रहा हूं। हमारे पास आपके बारे में जानकारी है। हम आपके अतीत को जानते हैं, हम आपके भ्रष्टाचार के बारे में सब कुछ जानते हैं। हम इंतज़ार कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने जनता को CP बुलाया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मैंने CJI को पत्र लिखकर भारतीय लोकतंत्र की हत्या और चुनाव की निष्पक्षता को लेकर अपनी गहरी चिंता जताई है। CJI ने जवाब दिया है और हमें याचिका दायर करने का निर्देश दिया है। INDIA गठबंधन के नेता और मैं सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे और यह याचिका दायर करेंगे। हम सभी भारतीयों से हमारा समर्थन करने का आग्रह करते हैं। उन्होंने कहा- आज हमसे बाराखंबा जंक्शन, CP पर जुड़ें जो भी संविधान की रक्षा करना चाहता है, चाहे वो किसी भी पार्टी का हो, वो आ सकता है। अगर BJP के लोग भी सोचते हैं कि संविधान पर आक्रमण हो रहा है, तो आप भी आ जाओ।
सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगायेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा ये संविधान को बचाने की लड़ाई है, आपके भविष्य की लड़ाई है। अगर आप सीधे नहीं आ सकते, तो जब हम 3 बजे सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन फाइल कर रहे होंगे, तो आप सॉलिडेरिटी दिखाएं और खुद को एक्सप्रेस करें। आप देश को बताइए कि मोदी सरकार जो कर रही है वो गलत है और हम ये नहीं होने देंगे। आपको डरने की जरूरत नहीं है।
मोदी सरकार के 200 अफसर हमारे टच में हैं।
ED, CBI, विदेश मंत्रालय के अंदर से सभी हमें इन्फॉर्मेशन दे रहे हैं।
आपको जो करना है करो… सच्चाई हमारे साथ है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
???? दिल्ली pic.twitter.com/wMPPuoiodO
— Congress (@INCIndia) October 12, 2026
ज्ञानेश कुमार की हालत हम जानते हैं। हम जानते हैं कि वो रात को सो नहीं पा रहे हैं।
इन्होंने जिस तरह से लाखों लोगों के अधिकार छीने हैं, उसपर लोग सवाल पूछ रहे हैं।
ज्ञानेश कुमार बचेंगे नहीं और मैं ये बात सीधे उन्हीं से कह रहा हूं।
We have information about you. We know your past,… pic.twitter.com/pkajj3UqIi
— Congress (@INCIndia) October 12, 2026
जबलपुर में नियम तोड़ने वाले डीजे संचालकों पर पुलिस की सख्ती, दो वाहन किए जब्त
जबलपुर में नवरात्रि के दौरान ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन सख्त बाजार आ रहा है। जबलपुर पुलिस इसके लिए कड़क रवैया अपना रही है। हाल ही में रांझी और कैंट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित डीजे और तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में दो गाड़ियां जब्त की गई है। रांझी पुलिस ने जहां 15 डीजे बॉक्स लगा हुआ ट्रक पकड़ा है। वहीं कैंट पुलिस ने 10 साउंड बॉक्स लगी हुई गाड़ी जब्त की है। पुलिस की ओर से ये स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया जाएगा तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने पकड़े वाहन
रांझी थाना पुलिस द्वारा गोकलपुर क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान सीएसपी सतीश साहू ने तेज आवाज में बज रहे डीजे पर कार्रवाई की। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रक में तीन छोटे और 12 बड़े डीजे के बॉक्स लगे हुए थे। इनसे तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे। जब मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने डीजे संचालक से दस्तावेज मांगे तो वह वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद डीजे सिस्टम और ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
कैंट पुलिस ने पकड़ी गाड़ी
कैंट थाना पुलिस द्वारा भी गाड़ी जब्त करने की कार्रवाई की गई है। रात 2 बजे एक वाहन जब्त किया गया है जिसमें 10 साउंड बॉक्स लगे हुए थे। पुलिस द्वारा पहले ही यह निर्देश दे दिए गए हैं कि अगर तेज आवाज में साउंड सिस्टम या डीजे का इस्तेमाल किया जाएगा तो ये बर्दाश्त नहीं होगा। नियमों के अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
जारी रहेगी कार्रवाई
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश के बाद पुलिस की टीम लगातार नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए गश्त कर रही है। डीजे संचालकों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि त्योहार के दौरान यदि ध्वनि प्रदूषण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाएगी तो वैधानिक कार्रवाई होगी। पुलिस की ये सख्ती आगे भी जारी रहेगी।
बैठक में दी थी चेतावनी
बता देगी नवरात्रि शुरू होने से पहले ध्वनि प्रदूषण में सुरक्षा संबंधी नियमों को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान पुलिस प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ डीजे, लाइट और साउंड संचालक भी शामिल हुए थे। इंसान अधिकारियों के स्पष्ट कर दिया था कि प्रतिबंधित डीजे इस्तेमाल नहीं किए जाएंगे और साउंड सिस्टम शर्तों के अनुसार ही चलाए जाएंगे। स्वागत मंच, झांकियों और चल समारोह में स्पीकरों के बॉक्स की संख्या भी निर्धारित की गई थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News











