IND VS WI: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच? आज ही नोट कर लो डेट और टाइम
IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के शुरुआती 3 मैचों के बाद टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे पहुंच गई है. ऐसे में अब चौथा मुकाबला काफी अहम होने वाला है, क्योंकि अगर टीम इंडिया इसे जीतने में कामयाब होती है, तो वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. मगर, कैरेबियाई टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि उनके पास एक से बढ़कर एक मैच विनर मौजूद हैं. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको इस सीरीज के चौथे मुकाबले में बारे में बताते हैं कि वह कब, कहां और कितनी तारीख को खेला जाएगा.
कितनी तारीख को खेला जाएगा चौथा टी-20?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा. शुरुआती मैचों की ही तरह मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजे होगी और टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर आएंगे.
Back in the lead in the #INDvWI T20I series ????#TeamIndia clinch the ???? in Indore to go 2️⃣-1️⃣ up ✅
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn@mflone_ pic.twitter.com/35WSM1eUtk
2-1 से टीम इंडिया है आगे
वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है. दरअसल, सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था, लेकिन दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज कर ली थी. अब सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में खेला गया, जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर ली और सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली.
ऐसे में सीरीज का चौथा मैच काफी अहम होने वाला है, क्योंकि अगर टीम इंडिया उसे जीतने में सफल हो जाती है, तो वह सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. इसलिए वेस्टइंडीज की टीम पूरी कोशिश करेगी कि वह हैदराबाद में किसी भी तरह से भारत को जीतने न दे.
Hit Naman Dhir for a six at your own risk ????
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
5️⃣ T20I wickets and 5️⃣ ???????????????????????????? ???????????????????????????????????? ????
RELIVE it all ▶️ https://t.co/5060wLu8lK #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/7avpxtY1bD
IND VS WI: कहां देख सकेंगे आज का मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले का लाइव देखने के लिए मिलेगा. वहीं तमिल और तेलगु के साथ कन्नड के स्टार स्पोर्ट चैनल पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा.
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी. ऐसे में फैंस इस ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का भी मजा ले सकते हैं, मगर यहां मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. इस मैच का प्रसारण भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में आप देख सकते हैं.
Captain Shreyas Iyer is all praise for his bowling unit! ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 11, 2026
Who was India’s bowler of the night? ????
Watch #INDvWI 4th T20I ???? WED, OCT 14, 6 PM pic.twitter.com/T8YRSRc2fr
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई
वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमर जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, मैथ्यू फोर्डे, अमीर जांगू, कीमो पॉल
Delhi Traffic Alert: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी
राजधानी दिल्ली में लगातार हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 12 अक्टूबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत नई दिल्ली, लुटियंस दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है. मंडी हाउस, कनॉट प्लेस, पंचकुइयां और मिंटो रोड जैसे व्यस्त इलाकों से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था और प्रदर्शनों की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अलग-अलग मार्गों पर डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. ऐसे में अगर आप ऑफिस, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर जांच लें. समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रा में अतिरिक्त समय रखना भी जरूरी है.
दिल्ली के इन प्रमुख चौराहों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस के आसपास कई प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है. इनमें गोल चक्कर पंचकुइयां, मंडी हाउस, मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड, बाराखंबा रोड टी-पॉइंट और संसद मार्ग टी-पॉइंट शामिल हैं. इन इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने पर यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें.
लुटियंस दिल्ली और सरकारी दफ्तरों के आसपास भी रहें सावधान
प्रदर्शनों और सुरक्षा व्यवस्था के कारण लुटियंस दिल्ली के कई हिस्सों में भी यातायात प्रभावित हो सकता है. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, अशोक रोड-जंतर मंतर रोड गोल चक्कर, रेल भवन गोल चक्कर, पटेल चौक और जय सिंह रोड के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. इसके अलावा, जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-पॉइंट पर भी यातायात का दबाव देखने को मिल सकता है. इन रास्तों से रोजाना गुजरने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले ताजा ट्रैफिक अपडेट देख लेना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली के इन रास्तों पर भी बढ़ सकती है परेशानी
दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली के कुछ प्रमुख मार्गों पर भी यातायात प्रभावित होने की आशंका है. इनमें सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भिकाजी कामा प्लेस अंडरपास, मोती बाग फ्लाईओवर अंडरपास, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट और आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर शामिल हैं. इसके साथ ही भैरों रोड-एमजीएम रिंग रोड टी-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर और गोल चक्कर नीला गुंबद के आसपास भी वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है. इन मार्गों से गुजरने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है.
रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और एयरपोर्ट जाने वाले यात्री ध्यान दें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी बस अड्डों या इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से यात्रा में सामान्य से अधिक समय लग सकता है. यात्रियों को चाहिए कि वे अपनी यात्रा का समय उसी हिसाब से तय करें और प्रभावित इलाकों से होकर गैर-जरूरी सफर करने से बचें. सड़क पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों और लगाए गए डायवर्जन संकेतों का पालन करना भी जरूरी है.
दिल्ली में प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं, ट्रैफिक अपडेट पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. इससे जाम में फंसने और गंतव्य तक पहुंचने में देरी होने की आशंका कम की जा सकती है.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: भारी बारिश के बाद अंबाला की अनाज मंडी में जलभराव, पानी में डूबी धान से भरी बोरियां
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









