Responsive Scrollable Menu

Delhi Traffic Alert: दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

राजधानी दिल्ली में लगातार हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 12 अक्टूबर के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत नई दिल्ली, लुटियंस दिल्ली और मध्य दिल्ली के कई प्रमुख चौराहों और सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है. मंडी हाउस, कनॉट प्लेस, पंचकुइयां और मिंटो रोड जैसे व्यस्त इलाकों से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था और प्रदर्शनों की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अलग-अलग मार्गों पर डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. ऐसे में अगर आप ऑफिस, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की स्थिति जरूर जांच लें. समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रा में अतिरिक्त समय रखना भी जरूरी है.

दिल्ली के इन प्रमुख चौराहों पर प्रभावित हो सकता है ट्रैफिक

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, मध्य दिल्ली और कनॉट प्लेस के आसपास कई प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है. इनमें गोल चक्कर पंचकुइयां, मंडी हाउस, मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड, बाराखंबा रोड टी-पॉइंट और संसद मार्ग टी-पॉइंट शामिल हैं. इन इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने पर यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें.

लुटियंस दिल्ली और सरकारी दफ्तरों के आसपास भी रहें सावधान

प्रदर्शनों और सुरक्षा व्यवस्था के कारण लुटियंस दिल्ली के कई हिस्सों में भी यातायात प्रभावित हो सकता है. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, अशोक रोड-जंतर मंतर रोड गोल चक्कर, रेल भवन गोल चक्कर, पटेल चौक और जय सिंह रोड के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. इसके अलावा, जय सिंह रोड-अशोक रोड टी-पॉइंट पर भी यातायात का दबाव देखने को मिल सकता है. इन रास्तों से रोजाना गुजरने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले ताजा ट्रैफिक अपडेट देख लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली के इन रास्तों पर भी बढ़ सकती है परेशानी

दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली के कुछ प्रमुख मार्गों पर भी यातायात प्रभावित होने की आशंका है. इनमें सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भिकाजी कामा प्लेस अंडरपास, मोती बाग फ्लाईओवर अंडरपास, रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट और आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर शामिल हैं. इसके साथ ही भैरों रोड-एमजीएम रिंग रोड टी-पॉइंट, लोधी रोड फ्लाईओवर और गोल चक्कर नीला गुंबद के आसपास भी वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है. इन मार्गों से गुजरने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है.

रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और एयरपोर्ट जाने वाले यात्री ध्यान दें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी बस अड्डों या इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से यात्रा में सामान्य से अधिक समय लग सकता है. यात्रियों को चाहिए कि वे अपनी यात्रा का समय उसी हिसाब से तय करें और प्रभावित इलाकों से होकर गैर-जरूरी सफर करने से बचें. सड़क पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों और लगाए गए डायवर्जन संकेतों का पालन करना भी जरूरी है.

दिल्ली में प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं, ट्रैफिक अपडेट पर नजर रखें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. इससे जाम में फंसने और गंतव्य तक पहुंचने में देरी होने की आशंका कम की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: भारी बारिश के बाद अंबाला की अनाज मंडी में जलभराव, पानी में डूबी धान से भरी बोरियां

Continue reading on the app

Box Office Collection: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' भी चमकी, जानें बाकियों का हाल

Box Office Collection: संडे 11 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच कमाई को लेकर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने एक बार फिर सबसे ज्यादा कमाई की है. वहीं, 2 महीने बाद भी ‘हनुमान अंश’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही. दूसरी तरफ, ‘द वन’ ने भी ठिक-ठाक कमाई की है. ऐसे में संडे का दिन किस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहा और किसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ी, जानते हैं सभी फिल्मों का कलेक्शन.

‘दृश्यम 3’ ने दूसरी वीकेंड मचाई तबाही

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूयजन’ (Drishyam: The Conclusion) सिनेमाघरों में धामल मचा रही है. फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज देखने को मिला था. यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई बै. इसने पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ कमाने के बाद इसने दूसरे वीकेंड पर तबाही मचा दी है. रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 14.50 करोड़ कमाए. इसके बाद दूसरे शनिवार को इसका कलेक्शन 26.50 करोड़ रहा था.

‘दृश्यम 3’ ने संडे को कितनी की कमाई?

सैकनलिक की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे (Drishyam: The Conclusion Box Office Collection Day 10)  को 23 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इसकी 10 दिनों की नेट कमाई अब 309.50 करोड़ रुपये हो गई है. इसी के साथ ये फिल्म इस साल की चौथी 300 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल हो चुकी है और अब मेकर्स को मालामाल कर रही है. 

ये भी पढ़ें- "नाना पाटेकर से महाकाल ने मुझे बचाया..." तनुश्री दत्ता के पोस्ट पर भड़के यूजर्स, बोले- कम से कम अब तो उनका पीछा छोड़

‘द वन’ ने तीसरे संडे कितनी की कमाई?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. वहीं, तीसरे वीकेंड पर इसकी कमाई में तेजी देखमे को मिली है. इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 55 लाख रुपये कमाए थे. वहीं तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन इसने 1 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, सैकनलिक की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द वन’ ने रिलीज के 17वें दिन (The Vvaan Box Office Collection Day Day 17)  भी 1 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ भारत में इसकी 17 दिनों की नेट कमाई अब 68.35 करोड़ रुपये हो गई है.

‘द पैराडाइज’ का 18वें दिन का कलेक्शन

वहीं, साउथ स्टार  नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ तीसरे वीकेंड पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई. इस फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 51 लाख का कलेक्शन किया था. वहीं तीसरे शनिवार इसने 60 लाख कमाए थे. अब सैकनिल्क की  रिपोर्ट के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के तीसरे संडे यानी 18वें दिन 50 लाख का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म की भारत में 18 दिनों (The Paradise Box Office Collection Day 18) की नेट कमाई अब 120.63 करोड़ रुपये हो पाई है. इस फिल्म की रिलीज से पहले काफी बज देखने को मिला था. हालांकि ये फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई.

दो महीने बाद भी चमक रही ‘हनुमान अंश’

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 महीने से ज्यादा हो गया  है और ये तगड़ी कमाई कर रही है.  इस फिल्म ने 10वें वीकेंड पर भी करोड़ों में कमाई की है. रिलीज के 64वें दिन इसने 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद 65वें दिन यानी 10वें शनिवार को इस फिल्म ने 2.50 करोड़ कमाए. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 66वें  (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66) दिन 2.80 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने 334.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Ekta Kapoor को लोग क्यों कहते थे तांत्रिक? प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'धर्म को मानने पर लोगों को दिक्कत होती है'

Continue reading on the app

  Sports

WI vs IND 4th T20: शाई होप के नाबाद शतक और कीमो पॉल के 5 विकेट के दम पर विंडीज जीता, सीरीज में 2-2 की बराबरी

India vs West Indies 4th T20, Match Reports: कप्तान शाई होप की नाबाद सेंचुरी के बाद कीमो पॉल के पांच विकेट हॉल की मदद से वेस्टइंडीज ने भारत को चौथे टी20 मैच में 24 रन से हरा दिया. इसके साथ वेस्टइंडीज ने 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली.भारत की ओर से संजू सैमसन ने 56 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा 43 और नितीश रेड्डी 41 रन बनाकर आउट हुए. भारतीय टीम 19.4 ओवर में 223 रन ही बना सकी. Wed, 14 Oct 2026 23:14:43 +0530

  Videos
See all

Love Story : रूस की जूली का बिहार कनेक्शन,क्या झोपड़ी बनेगी आशियाना? | Russia Girl | Love Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:15:29+00:00

शिवा की 'कातिल हसीना' की लोकेशन मिल गई? | Shiva Sharma Death Case | Lucknow | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T18:09:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers