Responsive Scrollable Menu

OTT Release This Week: 'द ट्रैप' से 'कॉफी विद करण' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर देखें ये फिल्में, सीरीज और शोज

OTT Release This Week: अक्टूबर का नया हफ्ता शुरू हो चुका है और इसके साथ ही ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का नया डोज भी मिलने वाला है. 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के बीच दर्शकों को कई नई फिल्में, वेब सीरीज और मनोरंजन से भरपूर शोज देखने को मिलने वाले हैं. अगर आप घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज लिस्ट आपके काम आ सकती है. इसमें थ्रिलर और ड्रामा से लेकर सेलिब्रिटी चैट शो तक शामिल हैं. ‘द ट्रैप’ से लेकर ‘कॉफी विद करण 9’ तक, आइए जानते हैं कि इस हफ्ते क्या नया रिलीज होने वाला है और उसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

1. द ट्रैप (The Trap)

द ट्रैप एक जर्मन साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है, जिसमें फ्रिडेरिके बेख्ट (Friederike Becht) लीड रोल में है. इसकी कहानी लिसा कोनराड नाम की एक सफल लेखिका की है, जो अपनी बहन की हत्या देखने के बाद करीब 10 साल तक घर से बाहर नहीं निकलती. एक दिन टीवी पर उसे अपनी बहन का हत्यारा नजर आता है. इसके बाद वो उसकी खोज पर निकलती है. ‘द ट्रैप’ को आप 13 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं. 

2. डिस्क्लोजर डे (Disclosure Day)

डिस्क्लोजर डे एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें पृथ्वी से बाहर किसी और के होने के बारे में पता चलता है. इसकी कहानी इसी सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है कि अगर इंसानों को पृथ्वी से बाहर जीवन होने का पक्का सबूत मिल जाए, तो दुनिया पर इसका क्या असर पड़ेगा. इस फिल्म को स्टीवन स्पीलबर्ग ने डायरेक्ट किया है और ये फिल्म 12 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है.

ये भी पढ़ें-  Box Office Collection: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' भी चमकी, जानें बाकियों का हाल

3. मोटू पतलू: स्टोन ऐज एडवेंचर (Motu-Patlu Stone Age Adventure)

‘मोटू पतलू: स्टोन ऐज एडवेंचर’ बच्चों के लिए एक मजेदार एनिमेटेड सीरीज है, जिसमें मोटू और पतलू की जोड़ी एक नए रोमांचक सफर पर निकलती है. इस बार कहानी में स्टोन एज की दुनिया देखने को मिलेगी, जहां दोनों को नई चुनौतियों और मजेदार परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा. कॉमेडी, मस्ती और रोमांच से भरपूर ये सीरीज बच्चों को खूब पसंद आएगी. इसे 12 अक्टूबर 2026 से जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर देख सकते हैं.

4. कॉफी विद करण सीजन 9 (Koffee With Karan 9) 

इस हफ्ते करण जौहर (Karan Johar)  अपने चैट शो कॉफी विद करण के साथ वापस लौट रहे हैं. ये कॉफी विद करण का आखिरी 9वां सीजन होने वाला है. 14 अक्टूबर को ये शो शुरू होगा. इसके हर हफ्ते नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे. इस शो को हिंदी में देखा जा सकता है.

5. कप्पी स्क्वाड (Kappi Squad)

इस हफ्ते कप्पी स्क्वाड नाम की एक मलयालम वेब सीरीज भी आ रही है.  इस सीरीज की कहानी 4 एडल्ट पर बेस्ड है जो अपनी इनसिक्यूरिटी, ईगो और स्वाभिमान के बीच उलझे हुए हैंय ये सीरीज 15 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म  जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, मौत की वजह का हुआ खुलासा

Continue reading on the app

'गाने के लिए पहले सोना पड़ेगा...', एक्ट्रेस से हुई काम के बदले भद्दी डिमांड, बुरी तरह भड़कीं हीरोइन

Anjali Raghav on Casting Couch: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर अंजलि राघव अपनी अदाओं और शानदार डांस के लिए जानी जाती हैं. अंजलि ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम किया है और कई हिट गानों में नजर आ चुकी हैं. हरियाणवी के अलावा उन्होंने भोजपुरी गानों में भी अपना जलवा दिखाया है. अब अंजलि राघव ने अपने करियर से जुड़ा एक हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि एक पंजाबी गाने में काम करने के लिए उनके सामने कथित तौर पर 'कॉम्प्रोमाइज' करने की बात रखी गई थी.

अंजलि राघव ने हाल ही में 'Charcha With GXN' के साथ बातचीत के दौरान कास्टिंग काउच से जुड़े अपने अनुभव पर खुलकर बात की. उन्होंने दावा किया कि एक बड़े पंजाबी सिंगर के गाने के सिलसिले में उनसे 'कॉम्प्रोमाइज' करने की बात कही गई थी. हालांकि अंजलि ने उस सिंगर या संबंधित व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया.

शुरुआती दिनों में नहीं हुआ ऐसा कोई अनुभव

बातचीत के दौरान जब अंजलि राघव से इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उनके सामने इस तरह की परिस्थितियां नहीं आई थीं. अंजलि ने कहा, “शुरुआती दिनों में ऐसा कोई ऑफर नहीं आया था. ऐसे ऑफर कभी मुझे टकराए नहीं मुझे ऐसे लोग नहीं मिले हैं.” हालांकि इसके बाद एक्ट्रेस ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ा एक ऐसा अनुभव बताया, जिसने उन्हें भी हैरान कर दिया था.

गाने के लिए आया 'कॉम्प्रोमाइज' का ऑफर

अंजलि के मुताबिक, उन्हें एक बड़े पंजाबी सिंगर के साथ गाने में काम करने का मौका मिल रहा था. इसी प्रोजेक्ट के दौरान कथित तौर पर उनके सामने 'कॉम्प्रोमाइज' की बात रखी गई. अंजलि ने बताया, “एक पंजाबी गाने के लिए किसी बड़े सिंगर के साथ कॉम्प्रोमाइज की डील आई थी. हालांकि सिंगर के साथ नहीं उनकी टीम में से किसी के साथ.” एक्ट्रेस ने इस बात पर भी जोर दिया कि उन्हें नहीं लगता कि संबंधित सिंगर ने खुद इस तरह की कोई बात कही होगी. उनके मुताबिक, ये बात प्रोजेक्ट से जुड़े किसी डायरेक्टर या प्रोड्यूसर की तरफ से आई हो सकती है. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता सिंगर ने ऐसा कहा होगा. शायद डायरेक्टर या प्रोड्यूसर ने कहा होगा. मैंने उस शख्स को डांट लगाई, तब वो अपना बचाव करने लगा.”

अंजलि ने लगाई फटकार तो शख्स ने दी सफाई

अंजलि राघव ने बताया कि जैसे ही उनके सामने इस तरह की बात रखी गई उन्होंने उस व्यक्ति को तुरंत फटकार लगा दी. इसके बाद वो शख्स अपनी बात से पीछे हटने लगा और सफाई देने लगा. अंजलि के मुताबिक, उस व्यक्ति ने उनसे कहा, “मैंने आपको कॉम्प्रोमाइज करने को नहीं कहा है. अगर आपकी नजर में कोई ऐसी लड़की है तो वो बता दो.” ये बात सुनकर अंजलि और ज्यादा नाराज हो गई थीं. उनके मुताबिक, भले ही सीधे तौर पर उनके सामने ऑफर न रखा जा रहा हो लेकिन किसी दूसरी लड़की के बारे में इस तरह पूछना भी उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया. अंजलि के इस खुलासे ने एक बार फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसे मुद्दे को चर्चा में ला दिया है. 

हरियाणवी गाने छोड़ने की भी रखी जाती थी शर्त

अंजलि राघव ने बातचीत के दौरान पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम से जुड़ी एक और बात का खुलासा किया. उनका दावा है कि जब उन्हें पंजाबी प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिलते थे तो कई बार उनसे हरियाणवी गानों में काम न करने के लिए कहा जाता था. अंजलि के मुताबिक, कुछ लोग चाहते थे कि अगर वो पंजाबी इंडस्ट्री में काम करें तो हरियाणवी प्रोजेक्ट्स से दूरी बना लें. यहां तक कि काम देने से पहले उनके सामने ये शर्त भी रखी जाती थी कि वो हरियाणवी गाने नहीं करेंगी. अंजलि के लिए ये शर्त मानना आसान नहीं था क्योंकि हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से ही उन्हें बड़ी पहचान मिली. ऐसे में सिर्फ दूसरी इंडस्ट्री में काम हासिल करने के लिए अपनी पुरानी इंडस्ट्री को छोड़ना उनके लिए सही विकल्प नहीं था.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के निशाने पर आए स्काउट और यंग, भाईजान ने अपशब्द के लिए जमकर लताड़ा, फूट-फूटकर रोए काजी

Continue reading on the app

  Sports

Team India के Head Coach Gautam Gambhir का 45वां जन्मदिन, दिग्गजों ने याद किया स्वर्णिम सफर

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 14 अक्टूबर को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। वे उस समय हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम की कमान संभालने की तैयारी कर रहे थे। भारत अभी पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। अगर टीम आने वाला मैच जीत जाती है, तो घरेलू टीम के नाम सीरीज पक्की हो जाएगी। जुलाई 2024 में हेड कोच का पद संभालने के बाद से, गंभीर की देखरेख में भारत ने 2025 ICC चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 ACC मेन्स एशिया कप और 2026 ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना अनुमति नाम जोड़ने पर भड़के Shikhar Dhawan, T20 टूर्नामेंट आयोजकों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

पूर्व साथी खिलाड़ियों युवराज सिंह और सुरेश रैना ने गंभीर को जन्मदिन की बधाई दी। युवराज ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि GG, तुम जानते हो कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ और चाहता हूँ कि तुम लगातार और मज़बूत होते जाओ! जन्मदिन मुबारक हो भाई, हमेशा आगे बढ़ते रहो और हमें गर्व महसूस कराते रहो! ढेर सारा प्यार। सुरेश रैना ने X पर गंभीर को मैदान पर एक फाइटर, दिल से एक चैंपियन और एक ऐसा व्यक्ति जो हमेशा भारतीय क्रिकेट के लिए मजबूती से खड़ा रहा है बताया। उन्होंने आगे कहा कि तुम्हारे अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और तुम्हारे सफर में और भी कई उपलब्धियों की कामना करता हूँ। प्रेरित करते रहो, नेतृत्व करते रहो।

BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने भी गंभीर को बधाई देते हुए कहा, "क्रिकेट के लिए आपका जुनून, कॉम्पिटिटिव स्पिरिट और भारतीय क्रिकेट के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरित करती रही है। भारतीय क्रिकेट की तरक्की और गौरव में योगदान देते हुए आप हमेशा स्वस्थ, खुश और सफल रहें। आने वाला साल आपके लिए शानदार हो।" अपने खेल के दिनों में, गंभीर भारत के सबसे बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक थे और मुश्किल हालात में अहम पारियां खेलने के लिए जाने जाते थे। वीरेंद्र सहवाग के साथ मिलकर, उन्होंने पारी की शुरुआत में ही गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश की।

2003 में अपने इंटरनेशनल डेब्यू और 2016 में रिटायरमेंट के बीच, गंभीर ने 58 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 41.95 की औसत से 4,154 रन बनाए, जिसमें नौ शतक और 22 अर्धशतक शामिल थे और उनका सबसे ज़्यादा स्कोर 206 रन था। उनका सबसे शानदार दौर 2008 से 2009 के बीच रहा, जब उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 77.54 की औसत से 1,861 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 25 पारियों में सात शतक और सात अर्धशतक जड़े और 2009 में ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड जीता। नेपियर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ उनकी 436 गेंदों में 137 रनों की मज़बूत पारी ने भारत को 1-0 से सीरीज़ जिताने में मदद की।

इसे भी पढ़ें: Raipur में Zimbabwe सीरीज से पहले Smriti Mandhana ने बतौर फुल टाइम कप्तान शुरू की तैयारी

गंभीर ने 2011 ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी अहम भूमिका निभाई। वह भारत के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे; उन्होंने नौ पारियों में 43.66 की औसत से 393 रन बनाए। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फ़ाइनल में 122 गेंदों पर उनकी 97 रनों की शानदार पारी ने भारत को श्रीलंका के स्कोर का पीछा करने और 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने में मदद की।

Wed, 14 Oct 2026 16:09:00 +0530

  Videos
See all

UP Accident News | बेलगाम रफ्तार का कहर, 3 किशोरों की दर्दनाक मौत! #upnews #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T10:46:25+00:00

Lucknow Shiva Case News: एयरपोर्ट पर अलर्ट, श्रद्धा दुबे की तलाश तेज ! | Hindi News | Latest Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T10:47:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers