Responsive Scrollable Menu

दुनिया का पहला वाइड-स्क्रीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन ला रहा ब्रांड, दावा- 15 हजार से कम होगी कीमत

Coolpad अब एक वाइड स्क्रीन वाला फोन लाने की तैयारी कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कूलपैड का यह अपकमिंग डिवाइस दुनिया का पहला वाइड-स्क्रीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा। कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 15 हजार रुपये से भी कम होगी। इसमें क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए बताते हैं...

Continue reading on the app

Nepal Flood: गोरखा जिले में सेना ने 95 लोगों को सुरक्षित निकाला, 5 लापता

(फाइल फोटो के साथ) काठमांडू, 12 अक्टूबर नेपाल में प्राधिकारी सोमवार को भी बाढ़ प्रभावित गोरखा जिले में लापता पांच लोगों की तलाश में जुटे रहे। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को अचानक आयी बाढ़ में मकान और पुल बह जाने के बाद 13 और लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। नेपाली सेना ने कहा कि चुमनुब्री ग्रामीण नगरपालिका के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक कुल 95 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

गोरखा जिले की चुमनुब्री ग्रामीण नगरपालिका-6 में उंगिलुंग नदी के पास धौलीभीर में फंसे तीन लोगों को रविवार शाम नेपाली सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया। चुमनुब्री ग्रामीण नगरपालिका के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नारायण सपकोटा ने बताया कि ये लोग रविवार को उंगिलुंग में हुए भूस्खलन के स्थान के पास धौलीभीर में फंस गए थे। सपकोटा ने कहा, ‘‘वहां उनका मवेशियों का बाड़ा था और रविवार सुबह अचानक भूस्खलन होने के बाद वे वहां फंस गए।” उन्होंने बताया कि इन लोगों को हेलीकॉप्टर से फिलिम पहुंचाया गया।

समाचार पत्र ‘द राइजिंग नेपाल’ की खबर के अनुसार, रविवार शाम तक एमआई-17 सहित चार हेलीकॉप्टरों और जमीनी बचाव दलों की मदद से 95 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इनमें जगत से 17, यारू से 22, थुलोधुंगा से 13, दोभान से तीन, फिलिम से दो, न्याकफेदी से 17, पायू से 12, नामरुंग से तीन, देंग से तीन और धौली से तीन लोग शामिल हैं। रविवार को बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़ की घटना 26 अगस्त को हुई भोटेकोशी आपदा के दो महीने से भी कम समय बाद हुई है।

उस आपदा में पानी और मलबे का अचानक तेज बहाव रसुवा और सिंधुपालचोक जिलों की बस्तियों में घुस गया था। इस घटना में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोग लापता हो गए थे। एक के बाद एक आयी इन आपदाओं ने हिमालयी नदियों के किनारे रहने वाले समुदायों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

इन इलाकों में भूस्खलन के कारण नदियों और जलधाराओं का रास्ता अवरुद्ध हो सकता है, जिससे अस्थायी अवरोध बन जाते हैं। इनके टूटने पर पानी का विनाशकारी तेज बहाव आसपास के क्षेत्रों में तबाही मचा सकता है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने बताया कि दो महिलाओं सहित पांच लोग अब भी लापता हैं।

प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन से दो झूला पुलों, वाहनों के आवागमन योग्य दो पुलों, तीन जलविद्युत परियोजनाओं और मवेशियों के 34 बाड़ों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, 45 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 27 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्राधिकरण ने बताया कि तीन वाहन भी बाढ़ में बह गए।

अधिकारियों ने बचाव एवं राहत कार्यों के लिए 700 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। इनमें नेपाली सेना के 171 जवान शामिल हैं। प्रभावित इलाकों में तंबू, कंबल, गद्दे, स्लीपिंग बैग और रसोई के सामान भी पहुंचाए गए हैं।

दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत शृंखला हिमालय में मौसम की अनिश्चितता के कारण नेपाल में बाढ़ और हिमस्खलन का खतरा बना रहता है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: वो तो हंसता नहीं है... ईशान किशन के बारे में अभिषेक शर्मा की बात सुनकर आपकी नहीं रुकेगी हंसी

Abhishek Sharma on Ishan Kishan: दुनिया में सबसे तेज दो हजार टी-20 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले अभिषेक शर्मा से जब ईशान किशन के साथ बॉन्डिंग पर सवाल पूछा गया तो बाएं हाथ के इस विस्फोटक बैटर ने मजेदार जवाब दिया. अभिषेक शर्मा ने कहा कि ईशान के साथ आईपीएल की जुगलबंदी का भी फायदा मिलता है, वह पिच पर तभी आता है, जब कोई विकेट गिरा हो, ऐसे में उसे प्रेशर फ्री रखना मेरा काम है. Mon, 12 Oct 2026 12:52:56 +0530

  Videos
See all

Sangeet Som On Akhilesh Yadav: संगीत सोम का अखिलेश पर बड़ा हमला! बोले- सपा अब ‘समाप्तवादी पार्टी’ है #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T07:45:46+00:00

Kangana Ranaut Statement : 'राहुल गांधी के झांसे में आने वाले नहीं' | Kangana Ranaut | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T07:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers