मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक हादसा हुआ. 12वीं की छात्रा वैष्णवी सेन ने घर के मंदिर में रखी चूहे मारने की दवा को गलती से भभूत समझकर खा लिया. तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस दुखद घटना ने सबको झकझोर दिया है, क्योंकि वह बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी.
सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' और अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में 'भूत बंगला' की रिलीज डेट को प्रीपोन कर दिया गया है. ऐसा बताया जा रहा है कि अक्षय ने अपनी इस फिल्म को प्रीपोन करने से पहले भाईजान को फोन किया था.
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. उन्होंने पिछले साल ही अगस्त में सानिया चंडोक के साथ सगाई की थी. सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके शादी का न्योता दिया है. Tue, 10 Feb 2026 20:17:50 +0530