Responsive Scrollable Menu

केएल राहुल के शतक से बैकफूट पर मुंबई की टीम, रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में मचाया धमाल

KL Rahul: भारत की मेजबानी में एक और जहां टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर भारत की घरेलू क्रिकेट का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी भी जारी है. मुंबई और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ दिया. बता दें कि केएल राहुल कर्नाटक की ओर से अपना घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. राहुल की इस शतक से कर्नाटक की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. 

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच पर जल्द आ सकता है आखिरी फैसला, ICC ने PCB की ठुकराई मांग, दिया फाइनल अल्टीमेटम

Continue reading on the app

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर मैंडेलसन-एपस्टीन स्कैंडल के दबाव में नहीं देंगे इस्तीफा

लंदन, 9 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं और इस्तीफा नहीं देंगे, उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। एपस्टीन स्कैंडल में अपने करीबी का नाम आने के बाद स्टार्मर विपक्ष के निशाने पर हैं।

स्टार्मर के प्रवक्ता ने पत्रकारों को बताया कि स्टार्मर पूरे देश में बदलाव लाने के काम में लगे हुए हैं। यह बात प्रधानमंत्री के कम्युनिकेशन चीफ और चीफ ऑफ स्टाफ के इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद कही गई।

लेबर नेता, जो 19 महीनों से पीएम पद पर हैं, इस्तीफे के दबाव का सामना कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने पीटर मैंडेलसन को यूएस राजदूत नियुक्त किया था, जबकि उन्हें पता था कि 2008 में यूएस यौन अपराधी को दोषी ठहराए जाने के बाद भी मैंडेलसन के एपस्टीन से संबंध थे।

बीबीसी के अनुसार, प्रवक्ता ने आगे कहा कि सुबह स्टाफ को संबोधित करने के बाद स्टार्मर खुश और आत्मविश्वासी लग रहे हैं।

उनके प्रवक्ता ने इस बात से भी इनकार किया कि पीएम सप्ताहांत में अपना पद छोड़ने पर विचार कर रहे थे। उन्होंने कहा: आज सुबह स्टाफ के सामने जो प्रधानमंत्री दिखे, वे ऐसे नहीं थे।

प्रवक्ता ने आगे कहा, वह पूरे देश में बदलाव लाने के काम में लगे हुए हैं। यह बहुत साफ है कि वह अपने हाथ में लिए गए काम को पूरा करने के लिए दृढ़ हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि स्टार्मर को यह भी भरोसा है कि उन्हें कैबिनेट का सर्वसम्मत समर्थन प्राप्त है।

बता दें कि रविवार को ही ब्रिटिश पीएम के सबसे करीबी सलाहकार और चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने इस्तीफा दे दिया। मैकस्वीनी, जो स्टार्मर की 2024 की चुनावी जीत के मुख्य वास्तुकार माने जाते थे, ने बयान में कहा कि मैंडेलसन की नियुक्ति गलत थी और इससे पार्टी, देश और राजनीति को गहरा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अपनी सलाह की पूरी जिम्मेदारी ली और इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा ऐसे समय दिया गया जब विदेश मंत्रालय ने मैंडेलसन को दिए जाने वाले निकास भुगतान (सेवा समाप्ति भुगतान) की समीक्षा शुरू कर दी है। पिछले सितंबर में स्टार्मर ने एपस्टीन से दोस्ती के कारण मैंडेलसन को राजदूत पद से बर्खास्त कर दिया था।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK T20 WC Controversy: पाकिस्तान को करना ही पड़ा सरेंडर, पाई-पाई का हिसाब जोड़ा तो अक्ल आई ठिकाने

IND vs PAK T20 World cup match Controversy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच का विवाद अब सुलझता हुआ दिख रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट के बोर्ड के अध्यक्ष ने पाकिस्तान क्रिकेट के चीफ मोहसिन नकवी से औपचारिक अपील की है कि वह भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार की मांग को खत्म करें और 15 फरवरी को मैदान पर उतरे. Mon, 9 Feb 2026 23:30:34 +0530

  Videos
See all

Ghislaine Maxwell used hearing to 'campaign for clemency' - lawmaker. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T18:28:22+00:00

Asaduddin Owaisi ने कहा- तुम्हारी गोलियां ख़त्म हो जाएगी पर हम ज़िंदा रहेंगे #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T18:31:44+00:00

BJP MLA Balmukund Acharya का बड़ा आरोप- रफीक खान और Amin Kagzi मेरी हत्या करवाना चाहते हैं | Jaipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T18:33:19+00:00

Pakistani Maulana On Asim Munir : मौलाना फजल-उर-रहमान ने मुनीर की धज्जियां उड़ा दी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T18:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers