Responsive Scrollable Menu

US के Washington राज्य से सात मेयर का प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर पहुंचा

(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 12 अक्टूबर अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के सात शहरों के मेयर का एक प्रतिनिधिमंडल भारत के साथ मजबूत संबंध और दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करने के उद्देश्य से एक सप्ताह की भारत यात्रा पर है। वाशिंगटन की सीनेटर टीना ओरवॉल के नेतृत्व में 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नयी दिल्ली, भुवनेश्वर और मुंबई का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल की यह भारत यात्रा अपने आप में इस तरह की पहली यात्रा है।

सिएटल स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने रविवार को सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अतुल्य भारत की सुखद यात्रा: वाशिंगटन राज्य के मेयर के पहले प्रतिनिधिमंडल का स्वागत।’’ दूतावास ने कहा, ‘‘वाशिंगटन की सीनेटर टीना ओरवॉल के नेतृत्व में मेयर का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को सिएटल से भारत की अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ। यह यात्रा 11 से 18 अक्टूबर तक होगी और इस दौरान प्रतिनिधिमंडल नयी दिल्ली, भुवनेश्वर और मुंबई जाएगा।’’ प्रतिनिधिमंडल में केंट की मेयर डाना राल्फ, टुकविला के मेयर थॉमस मैकलियोड, इसाक्वा के मेयर मार्क मुललेट, मुकिल्टियो के जोसेफ मरीन, ड्यूपॉन्ट के रोनाल्ड जे. फ्रेडरिक, यूनिवर्सिटी प्लेस के स्टेनली एल. के. फ्लेमिंग और सी-टैक के मेयर मोहम्मद एगल शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में ड्यूपॉन्ट के काउंसिल सदस्य जुगल ठाकोर, यूनिवर्सिटी प्लेस की कार्यवाहक मेयर डेनिस मैकक्लस्की, केंट के काउंसिल सदस्य टोनी ट्राउटनर और केंट के आर्थिक विकास निदेशक कर्ट हैनसन भी शामिल हैं।

भारत के महावाणिज्य दूतावास ने प्रतिनिधिमंडल की सफल और समृद्ध यात्रा की कामना की। उसने उम्मीद जताई कि इस यात्रा से भारत और वाशिंगटन के बीच मजबूत संबंध, सार्थक आदान-प्रदान और दीर्घकालिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।

Continue reading on the app

मन में वो टिस और प्रेमिका का कत्ल… कोल्हापुर की तरन्नुम को खाई में धकेलने वाले कातिल प्रेमी की कहानी

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में 23 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा तरन्नुम बशीर नाईक की उसके प्रेमी श्रीपाद दिनकर वडर ने खाई में धकेलकर हत्या कर दी. आरोपी ने थाने जाकर प्रेमिका के लापता होने की शिकायत दी.

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: साई सुदर्शन को फिर हुई इंजरी, LIVE मैच में दिखे लंगड़ाते, मैदान से बाहर

साई सुदर्शन को रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन चोट लग गई है. चोट के चलते वो लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए. सुदर्शन ने अभी हाल ही में इंजरी से वापसी की है. सवाल है नई चोट कितनी गंभीर है? Mon, 12 Oct 2026 11:55:25 +0530

  Videos
See all

Opposition March to SC: CJI Surya Kant ने विपक्ष को ना मिलने का कारण बताया | INDIA Alliance Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T07:14:21+00:00

सऊदी पर हूतियों ने दागी मिसाइल, 13 की मौत | Riyadh Airport Attack | Houthi Attack | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T07:14:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers