आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अब तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को खेला जाएगा. पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस मैच की अनुमति दे दी है, जिससे पिछले कई दिनों से बना गतिरोध समाप्त हो गया. पाकिस्तान पहले इस मैच को खेलने से इंकार कर रहा था, लेकिन अब उसने भारत के साथ मुकाबला खेलने के लिए हरी झंडी दे दी है. इसके साथ ही टूर्नामेंट में क्रिकेट प्रेमियों को भारत-पाकिस्तान की महत्त्वपूर्ण भिड़ंत देखने को मिलेगी.दूसरी ओर, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया है और भविष्य में उन्हें किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी भी दी जा सकती है. बांग्लादेश ने भारत में खेलना रद्द कर दिया था, जिसके बाद उनके स्थान पर स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया. Tue, 10 Feb 2026 10:31:41 +0530