Responsive Scrollable Menu

अफेयर से लेकर परिवार को सपोर्ट ना करने तक, पत्नि सुनीता के लगाए आरोपों पर गोविंदा ने दी सफाई

Govinda Reaction on Allegations: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा (Govinda) काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर पर कई बार उनकी पत्नी सुनीत आहूजा (Sunita Ahuja) आरोप लगा चुकी है कि उन्होंने अपने परिवार का ध्यान नहीं रखा, बेटे को करियर में सोपर्ट नहीं किया. इतना ही नहीं गोविंदा पर एक्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगा है. अब इन सभी आरोपों पर गोविंदा ने रिएक्ट किया है और खुलकर अपनी राय रखी है.

एक्ट्रा मैरिटल अफेयर पर क्या बोले गोविंदा?

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए, गोविंदा ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर कहा- 'जो आरोप लगा रहा है प्यार के मामले में, यह कभी ठीक से काम नहीं किया. मैंने चार सुपरस्टार्स, मिस यूनिवर्स हीरोइन के साथ काम किया है. मैंने कभी उनकी तरफ देखा नहीं, एक मेरी हीरोइन ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने तंग किया हो या किसी के लिए अपशब्द कहे हो. मैं सभी आर्टिस्ट्स और हीरोइन्स को थैंक यू कहता हूं, मेरी जो फिल्में चली हैं उसके लिए मैं अपने डायरेक्टर्स, गानों और फिल्मों में हीरोइन्स का थैंक यू बोलता हूं.'

बेटे को सपोर्ट ना करने पर दिया रिएक्शन

वहीं, सुनीता आहूजा कई बार एक्टर पर आरोप लगा चुकी है कि उन्होंने अपने बेटे यशवर्धन को सपोर्ट नहीं किया. इस पर गोविंदा ने कहा- 'मैंने अपनी फैमिली के लिए पॉलिटिक्स छोड़ दी थी क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मेरे द्वेष किसी भी तरह से मेरी फैमिली की लाइफ में दखलंदाजी करें. खासकर मेरे बच्चों पर, मैंने साजिद नाडियाडवाला से मेरे बेटे को गाइड करने के लिए कहा था. साजिद ने यशवर्धन की फिल्म मेकिंग के अलग-अलग पहलुओं को सीखने में मदद भी की.' वहीं, एक्टर ने न्यू कलाकारों के साथ काम करने की इच्छा जताई.

ये भी पढ़ें- जेल जाने से पहले ये थे राजपाल यादव के आखिरी शब्द, इंडस्ट्री के लोगों की ओर किया इशारा

Continue reading on the app

Swami Ramdev Health Tips: क्रिएटिनिन की समस्या है परेशान? योग और आयुर्वेद से बदली साइंटिस्ट की जिंदगी, स्वामी रामदेव बताया कैसे

Swami Ramdev Health Tips: आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इन्हीं में से एक है किडनी की समस्या. करीब 26 प्रतिशत लोग किडनी डैमेज की समस्या से परेशान है. जिसके कारण डायलिसिस और ट्रांसप्लांट तक कराना पड़ जाता है. किडनी को हेल्दी रखने के साथ डैमेज से बचाने के लिए पतंजलि के योगाचार्य और संस्थापक स्वामी रामदेव ने अपने फेसबुक लाइव वीडियो में कुछ आयुर्वेदिक उपाय के बारे में बताया है. 

यहां देखें लाइव वीडियो 

आयुर्वेदिक उपायों ने बदली जिंदगी 

स्वामी रामदेव ने अपनी लाइव वीडियो में बताया कि एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने योग और आयुर्वेद को अपनाकर अपनी बिगड़ती सेहत में सुधार किया. उनका कहना है कि नियमित कपालभाति, आयुर्वेदिक औषधियों और प्राकृतिक जीवनशैली से लीवर, किडनी और आंतों की स्थिति बेहतर हो सकती है.

स्वामी रामदेव ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण के बाद उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ा. किडनी से जुड़ी समस्या बढ़ी और क्रिएटिनिन का स्तर 5.6 तक पहुंच गया. आमतौर पर इसे डायलिसिस और ट्रांसप्लांट से जोड़ा जाता है, लेकिन उन्होंने आयुर्वेदिक मार्ग अपनाने का फैसला किया.

स्वामी रामदेव से जाने आयुर्वेदिक उपाय 

स्वामी रामदेव ने आंवला, एलोवेरा, गिलोय और गोधन अर्क जैसे आयुर्वेदिक पेयों का नियमित सेवन करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि शहद के साथ इन्हें मिलाकर पीने से स्वाद भी बेहतर होता है. साथ ही पहले पुनर्नवादि मंडूर और चंद्रप्रभा वटी का उपयोग किया गया, बाद में उन्नत दवा रिनोग्रिट को शामिल किया गया. 

एलोपैथी से आयुर्वेद की ओर रुख

वैज्ञानिक ने बताया कि पहले वे बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की एलोपैथिक दवाएं लेते थे. अब उन्होंने पूरी तरह आयुर्वेद और योग को अपना लिया है. नियमित योग, यज्ञ और प्राकृतिक दिनचर्या को वे अपनी सेहत का आधार मानते हैं. उनका मानना है कि हर व्यक्ति में सुधार की गति अलग हो सकती है. किसी को महीनों लगते हैं, तो किसी को सालों. सबसे जरूरी है धैर्य और सही मार्ग पर विश्वास करना. 

क्रिएटिनिन लेवल को कैसे कंट्रोल करें? 

स्वामी रामदेव ने बताया कि क्रिएटिनिन लेवल को कंट्रोल करने के लिए खूब पानी पिएं, कम प्रोटीन, कम नमक और प्रोसेस फूड का सेवन करें, नियमित व्यायाम करें, धूम्रपान औऱ शराब से बचें और ब्लड प्रेशरडायबिटीज जैसी समस्याओं का इलाज करवाएं क्योंकि ये लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़े बदलाव किडनी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और क्रिएटिनिन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. 

यह भी पढ़ें: Acharya Balkrishna Health Tips: सर्दियों में बादाम से ज्यादा असरदार है काला चना, आचार्य बालकृष्ण से जानें रोज खाने के फायदे

Continue reading on the app

  Sports

Ind vs Pak Boycott Row Live Update: पाकिस्तान सरकार अपनी बात से कैसे मुकरी, 9 दिन में बदला बयान, जानिए भारत के साथ मैच पर क्या कहा

Ind vs Pak Boycott Row Live Update: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के साथ हुई सोमवार की बैठक के बाद यह पक्का किया कि भारत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में मैच खेलने को लेकर चल रहे साले विवाद सुलझ गए हैं. पाकिस्तान सरकार ने भी इसको लेकर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी टीम टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी. Tue, 10 Feb 2026 11:47:13 +0530

  Videos
See all

बिहार कानून व्यवस्था पर संसद में सियासी घमासान | #biharnews #sansad #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T06:04:01+00:00

Lucknow Airport: बिस्कुट डिब्बों में छिपा 2 करोड़ का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T06:14:42+00:00

बाबासाहेब अंबेडकर को नमन, सुनेत्रा पवार का भावुक पल | #sunetrapawar #babasahebambedkar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T06:11:02+00:00

America Attack Iran LIVE: US Strike Alert? Trump vs Khamenei | War Tension Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T06:06:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers