Responsive Scrollable Menu

Weather Update: IMD का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के संकेत; जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा असर

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. इसके पीछे एक नया पश्चिमा विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है, जो खासकर पहाड़ों के मौसम को प्रभावित करेगा और इसका आंशिक असर मैदानी इलाकों तक भी पहुंच सकता है. तो आइए यहां जानते हैं आज (9 फरवरी) और आने वाले दिनों में देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी

आईएमडी का अनुमान है कि 9 से 11 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी. पहाड़ी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी. घाटी और ऊंचे स्थानों पर तापमान अक्सर माइनस में रहने की संभावना है.

मैदानी इलाकों में मौसम

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों जैसे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन किसी बड़े एवं तीव्र मौसम परिवर्तन की चेतावनी नहीं दी गई है.

राज्यों के हिसाब से मौसम

दिल्ली-एनसीआर: दिल्ली-एनसीआर में 9 और 10 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. धूप और हल्की हवाओं के बीच तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान लगभग 11°C और अधिकतम 22-23°C के आसपास रहने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम सर्दी महसूस होगी, लेकिन दिन में तेज हवाएं धूप को असरदार बनाए रखेंगी, जिससे मौसम सुहावना लगेगा. तराई क्षेत्रों को छोड़कर मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा संभव है. राज्य में औसत न्यूनतम तापमान लगभग 10°C और अधिकतम लगभग 24°C तक पहुंच सकता है.

राजस्थान: राजस्थान में अगले 24 घंटे में मौसम थोड़ा बदल सकता है. बादलों की आवाजाही से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. सुबह-शाम अधिक सर्दी अनुभव होगी, लेकिन दिन के समय मौसम सामान्य ठंडक के साथ रहेगा.

बिहार: बिहार में अगले 48 घंटे मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा. तेज हवाओं के कारण कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 1-2°C गिर सकता है, मगर दिन में धूप के कारण तापमान बढ़ता महसूस होगा. रात और सुबह कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा रहने की संभावना है.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: उत्तरी राज्यों के पहाड़ों में 11 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी बरकरार रहने के संकेत हैं. इससे पहाड़ी इलाकों में मौसम पूरी तरह खराब रहेगा और तापमान 5°C से नीचे, कई स्थानों पर माइनस में भी दर्ज हो सकता है.

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के ऊंचे स्थानों और घाटी में 9 से 11 फरवरी तक बर्फबारी और बारिश का असर रहेगा. गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान और गिर सकता है और दिन में भी ठंड बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें- PM Modi Malaysia Visit: रक्षा से लेकर डिजिटल भुगतान तक, पीएम मोदी के दौरे से भारत-मलेशिया रिश्तों को नई रफ्तार

Continue reading on the app

Civil war in pakistan LIVE: भिड़ गए शिया और सुन्नी! PAK भड़की हिंसा! | Shia Muslim Vs Sunni muslim

Civil war in pakistan LIVE: भिड़ गए शिया और सुन्नी! PAK भड़की हिंसा! | Shia Muslim Vs Sunni muslim Pakistan Islamabad Blast News: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे के नमाज के दौरान एक इमामबाड़ा में जोरदार धमाका हुआ. ये ब्लास्ट इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में हुआ. धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. #pakistanblastnews #islambadblast #islamabadbombblast #islamabadblastfootage #pakistannews #shebazsharif #asimmunir #worldnews #latestnews #topnews #hindinews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

नौकरी नहीं बिजनेस से करोड़पति बनते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, जोखिम लेने से इन्हें नहीं लगता डर

हमारे आसपास मौजूद हर व्यक्ति का व्यक्तित्व अलग-अलग है। यह सभी अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से काम करते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें जॉब करना अच्छा लगता है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बड़ी-बड़ी नौकरियां छोड़कर खुद का बिजनेस करना चाहते है। हमें कई बार कुछ ऐसे उदाहरण देखने को मिलते … Mon, 09 Feb 2026 08:07:04 GMT

  Videos
See all

RSS News| BJP News | BJP को लेकर क्या बोले Mohan Bhagwat ? #latestnews #hindinews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T02:33:46+00:00

कलाकार ने बनाए अनोखे जंगलवासी [The moss people: Kim Simonsson’s sculptures] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T02:30:27+00:00

Pappu Yadav News: Rahul Gandhi पर ये क्या बोल गए तेज प्रताप यादव! | #pappuyadav #rahulgandhi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T02:33:33+00:00

Pariksha Pe Charcha 2026 Live : छात्रों को पीएम मोदी का गुरूमंत्र | PM Modi Live | Hindi News Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T02:32:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers