Responsive Scrollable Menu

"नाना पाटेकर से महाकाल ने मुझे बचाया..." तनुश्री दत्ता के पोस्ट पर भड़के यूजर्स, बोले- कम से कम अब तो उनका पीछा छोड़

Tanushree Dutta Visits Mahakal after Nana Patekar Death: हाल ही में बॉलीवुड ने नाना पाटेकर को खो दिया है. नाना के निधन के बाद एक बार फिर तनुश्री दत्ता के साथ उनके सालों पुराने विवाद ने नया जन्म ले लिया है. तनुश्री दत्ता एक बार फिर सोशल मीडिया पर नाना के खिलाफ एक्टिव हो चुकी हैं और उनकी मौत के बाद भी उनके खिलाफ अपमानजनक और विवादित बयान देती नजर आ रही हैं. 

तनुश्री दत्ता एक बार फिर अपने बयानों के कारण चर्चा में आ गई हैं. एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची. दर्शन करने के बाद एक्ट्रेस ने अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. तनुश्री दत्ता के इस पोस्ट पर यूजर्स काफी नाराज नजर आ रहे हैं. 

नाना पाटेकर पर लगाए हमले के आरोप

महाकाल के दरबार में अपनी आस्था जाहिर करते हुए तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने कैप्शन में लिखा कि भगवान महाकाल ने ही उनकी जान पर किए गए कई हमलों से उनकी रक्षा की है. उन्होंने दावा किया कि नाना पाटेकर और उनके सहयोगियों द्वारा किए गए सैकड़ों हमलों के दौरान महाकाल ने ढाल बनकर उनकी रक्षा की है. एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के तुरंत बाद महाकाल के दर्शन करने का यह एक अद्भुत संयोग है.

नाना पाटेकर के निधन पर है तनुश्री को शक

हालांकि, तनुश्री ने नाना पाटेकर के निधन की खबर पर अभी भी संदेह जताया है. उन्होंने लिखा कि उन्हें इस खबर की सच्चाई पर शक है, लेकिन वह दिल से चाहती हैं और उम्मीद करती हैं कि यह बुराई अब हमेशा के लिए खत्म हो चुकी है. उन्होंने यह भी कामना की कि उनके जीवन की तमाम बुराइयां भी इसी तरह एक-एक करके समाप्त हो जाएं. तनुश्री ने लिखा, "कितना बड़ा संयोग है कि मेरी जिंदगी में इतनी अच्छी बात होने के ठीक बाद मुझे महाकाल के दर्शन करने का मौका मिला. हालांकि, मुझे उस मौत की खबर की सच्चाई पर शक है."

"उन सभी बुराइयों को हमेशा के लिए खत्म कर दो..."

भगवान से गुहार लगाते हुए तनुश्री ने लिखा, 'अगर तुम मुझसे प्यार करते हो, तो उन सभी बुराइयों को हमेशा के लिए खत्म कर दो, जिन्होंने मुझे परेशान किया है और जो मरते दम तक परेशान करती रहेंगी.' उन्होंने उन सभी लोगों को भी आड़े हाथों लिया जिन्हें उन्होंने 'फ्लाइंग मंकीज', मददगार और सपोटर बताया है, जिनकी छत्रछाया में उन्हें लंबे समय तक प्रताड़ित किया गया.

यह भी देखें- Explainer: सेट पर बदसलूकी, गाड़ी पर हमला और फिर #MeToo का भूचाल... नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता विवाद की पूरी इनसाइड स्टोरी

साजिशों को और बर्दाश्त नहीं कर सकती तनुश्री

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए तनुश्री ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अभी इस दुनिया में उनका मकसद पूरा नहीं हुआ है, लेकिन यदि वे लोग अभी भी जिंदा रहे, तो वह इस दुनिया को छोड़कर चली जाएंगी. उन्होंने भगवान से मांग की कि उन सभी का अंत हो जाए और उनकी मौत की पुष्टि हो. उन्होंने कहा कि वह अब इस नेगेटिविटी और लगातार चल रही साजिशों को और ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं.

तनुश्री के पोस्ट पर भड़के यूजर्स

सोशल मीडिया पर तनुश्री का पोस्ट वायरल होते ही यूजर्स का गुस्सा उन पर फूट पड़ा है. एक यूजर ने लिखा, "कम से कम अब तो उनका पीछा छोड़ दे." एक अन्य ने लिखा, "तुम्हें शर्म आनी चाहिए. एक ऐसे इंसान के बारे में ऐसी बात बोलते हुए, जो अब दुनिया में है भी नहीं."

तनुश्री दत्ता से क्या है नाना पाटेकर का विवाद? 

गौरतलब है कि साल 2008 में तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) पर गंभीर #MeToo आरोप लगाए थे, जिसके बाद इंडस्ट्री में भूचाल आ गया था. हालांकि, नाना पाटेकर ने उन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और तनुश्री अदालत में अपने इन आरोपों को कानूनी रूप से साबित करने में सफल नहीं हो पाई थीं.

यह भी देखें- Explainer: नाना पाटेकर को समय पर CPR मिलने से क्या बच सकती थी जान? जानें सही तरीका

 

 

Continue reading on the app

CM धामी ने की नवरात्रि के प्रथम दिन की पूजा-अर्चना, मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद

Uttarakhand News: आश्विन मास के पावन शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ रविवार को बड़े ही उल्लास और श्रद्धा के साथ हुआ. नवरात्रि के पहले दिन जगत जननी मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूरे विधि विधान से पूजा की गई. भोर होते ही चारों ओर देवी के भजनों और मंत्रों की गूंज सुनाई देने लगी. श्रद्धालुओं ने अपने घरों में शुभ मुहूर्त के भीतर घटस्थापना कर माता की चौकी सजाई और अखंड दीप जलाकर नौ दिनों के व्रत का संकल्प लिया. वहीं दूसरी ओर प्रदेश भर के प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. हर कोई हाथ में पूजा की थाली लिए माता रानी के दर्शन पाने को आतुर दिखाई दिया.

मुख्यमंत्री आवास में गूंजे माता के मंत्र

शारदीय नवरात्रि के इस पावन पर्व पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी धर्मपत्नी के साथ मुख्यमंत्री आवास में विशेष पूजा अर्चना संपन्न की. उन्होंने पूरे विधि विधान से मां भगवती का आह्वान किया और प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि तथा सर्वांगीण कल्याण की मंगल कामना की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति की उपासना का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह का संचार करता है. उन्होंने सभी नागरिकों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई देते हुए समाज में शांति और सौहार्द बने रहने की प्रार्थना की.

देहरादून के शक्तिपीठों में उमड़ा आस्था का सैलाब

राजधानी देहरादून में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों की छटा देखते ही बन रही थी. तड़के से ही श्रद्धालु कतारों में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आए. मां डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. मंदिर के महंत शुभम गोस्वामी ने बताया कि मनोकामना पूर्ति का बड़ा केंद्र होने के कारण यहां सुबह की मंगला आरती और हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

नवरात्रि के पहले दिन नए वाहनों की पूजा कराने वाले लोगों का भी मंदिर परिसर में भारी जमावड़ा रहा. इसके अतिरिक्त शहर के भवन श्री कालिका माता मंदिर अंसारी मार्ग, माता स्वर्गापुरी मंदिर निरंजनपुर, दुर्गा मंदिर सर्वे चौक, मां शाकुंभरी मंदिर झंडा बाजार और सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में भी विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए. मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घटस्थापना कर जौ बोए गए और माता के भव्य शृंगार के उपरांत सामूहिक आरती संपन्न हुई.

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर पवित्र स्नान

तीर्थनगरी ऋषिकेश में भी नवरात्रि का स्वागत पूरी श्रद्धा के साथ किया गया. पवित्र त्रिवेणी घाट पर रविवार सुबह तड़के से ही गंगा स्नान करने वालों का मेला लग गया. दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया. इस पावन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से देव डोलियों को भी पवित्र स्नान के लिए गंगा तट पर लाया गया. देव डोलियों के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए घाट पर भक्तों का बड़ा हुजूम उमड़ पड़ा. पूरे घाट परिसर में बज रहे ढोल दमाऊ और शंख की ध्वनि ने वातावरण को पूरी तरह अलौकिक बना दिया.

नैनीताल के नयना देवी दरबार में शीश नवाने पहुंचे भक्त

सरोवरों की नगरी नैनीताल में स्थित प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर में पहले दिन आस्था का अनूठा दृश्य देखने को मिला. ब्रह्म मुहूर्त में पंडित भगवती प्रसाद जोशी द्वारा विधि विधान से घटस्थापना और विशेष पूजा संपन्न कराई गई. इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए. मंदिर परिसर से लेकर मालरोड तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं.

स्थानीय निवासियों के साथ साथ नैनीताल घूमने आए पर्यटकों ने भी कतार में लगकर माता रानी को लाल चुनरी, नारियल, फूल और प्रसाद अर्पित किया. पूरा परिसर माता रानी के जयकारों से गुंजायमान रहा. परिवार सहित पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपने घर परिवार के मंगल की कामना की. सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मुस्तैद रहा ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

यह भी पढ़ें: CM पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: साई सुदर्शन को फिर हुई इंजरी, LIVE मैच में दिखे लंगड़ाते, मैदान से बाहर

साई सुदर्शन को रणजी ट्रॉफी मुकाबले के दूसरे दिन चोट लग गई है. चोट के चलते वो लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए. सुदर्शन ने अभी हाल ही में इंजरी से वापसी की है. सवाल है नई चोट कितनी गंभीर है? Mon, 12 Oct 2026 11:55:25 +0530

  Videos
See all

सऊदी पर हूतियों ने दागी मिसाइल, 13 की मौत | Riyadh Airport Attack | Houthi Attack | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T07:14:25+00:00

Opposition March to SC: CJI Surya Kant ने विपक्ष को ना मिलने का कारण बताया | INDIA Alliance Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T07:14:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers