Responsive Scrollable Menu

माइक्रोवेव साफ करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, खराब हो सकती है परफॉर्मेंस

माइक्रोवेव को साफ करते समय ये गलतियां आपकी मशीन को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में आप कुछ टिप्स को फॉलो करके इससे बच सकते हैं.

The post माइक्रोवेव साफ करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, खराब हो सकती है परफॉर्मेंस appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

आज यानी 11 अक्तूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि का पर्व शुरु हो गया है। देशभर में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि में भक्तजन मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। इस दौरान हर जगह भक्तिमय माहौल देखने को मिलता है। हर जगह दुर्गा मां के पड़ाल देखने को मिलते हैं। गरबा और डांडिया नाइट्स के कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

शारदीय नवरात्रि में देवी दुर्गा की कृपा पाने के लिए हम सभी कई तरह के उपाय जरुर करते हैं। इस बार आप मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए नौ दिनों तक नौ दीयों का उपाय जरुर करें। नौ दिनों के इन 9 उपाय से घर में सुख-समृद्धि और धन-वैभव बना रहता है। आइए आपको बताते हैं 9 दिन 9 दीयों का रहस्य।

9 दिन 9 दीयों का रहस्य

शारदीय नवरात्रि में साधक मां दुर्गा की विधिवत रुप से पूजा करता है और व्रत रखता है। इस दौरान देवी मां को प्रसन्न करने के लिए हम सभी तरह-तरह के उपाय जरुर अपनाते है। अगर आप इन 9 दिनों तक दीया का यह उपाय करते हैं, तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी, सुख-समृद्धि के द्वार खुल जाएंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

नवरात्रि नें 9 दिन करें दीयों का उपाय

पहला दिन: नवरात्र का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है। इस दिन आप दीये में 2 लौंग डालें। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। यह उपाय परिवार के लिए रक्षा कवच बन जाएगा।

दूसरा दिन: नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी का है। इस दिन आप दीपक में एक हरी इलायची डालें। ऐसा करने से आपके घर में धन-अन्न भंडार के रास्ते खुल जाएंगे। इसके साथ ही आपके रिश्ते में मिठास आएगी।

तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा को यह दिन समर्पित है। तीसरे दिन आप दीये में 1 कपूर की टिकिया डालें। इस उपाय के करने से आपको मेंटल क्लैरिटी (मानसिक स्पष्टता) मिलेगी और आपके घर में शांति बनीं रहेगी।

चौथा दिन: नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा का है। इस दिन दीया में 5 अक्षत (साबुत चावल) और कुमकुम को डालें। ऐसा करने से आपके घर में लक्ष्मी स्थिरता बनी रहती है और आपका रुका हुआ पैसा जल्दी आता है।

पांचवां दिन: यह दिन मां स्कंदमाता को समर्पित है। आप दीया में एक चुटकी हल्दी डालें। इस उपाय से आपके घर में सभी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों की रक्षा करेंगी देवी मां। घर में शुभ योग बनते रहेंगे।

छठा दिनः इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। दीपक में 2 गुलाब की पत्ती और शहद मिला लें। ऐसा करने से प्रेम संबंधों में मिठास आती है। आकर्षण और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। मन शांत और सौम्य बना रहता है।

सातवां दिन: यह दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। इस दिन आप दीपक में काला तिल डालें। इससे आप भय मुक्त होंगे और आपके घर से बुरी नजर दूर भाग जाएगी।

आठवां दिन: नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। 8वें दिन घी के दीये में मिश्री डालें। आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी और पापों से मुक्ति मिलेगी।

नौवां दिन: नवरात्रि का नौवा दिन मां सिद्धिदात्री की विधिवत रुप से पूजा की जाती है। इस दिन आप दीया में दालचीनी और तेजपत्ता डालें। ऐसा करने से आपको जल्द सफलता प्राप्त होगी और आपका बिजनेस भी काफी ग्रोथ करेगा।

Continue reading on the app

  Sports

क्या है कोताहितांगा? जिसके साथ भारत के खिलाफ मैदान में उतरेगी न्यूजीलैंड की टीम

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. भारतीय टीम के इस दौरे को खास बनाने के लिए न्यूजीलैंड की टीम एक अलग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी. इस जर्सी को कोताहितांगा नाम दिया गया है. ये खास जर्सी भारत और न्यूजीलैंड के के रिश्तों के 100 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में लॉन्च किया गया है. Sun, 11 Oct 2026 14:13:34 +0530

  Videos
See all

अपनी दादी के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए अभिजीत दीपके #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T09:13:03+00:00

PM Modi Chennai Visit: चेन्नई को मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी | Tamilnadu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T09:13:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers