दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच Sidharth Malhotra और बेटी संग छुट्टियां मनाती दिखीं Kiara Advani
कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। हाल ही में कपल्स ने अपनी बेटी साराया मल्होत्रा के साथ अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर की है।
कियारा आडवाणी ने अपनी फैमिली हॉलिडे की झलकियां शेयर कीं
अभिनेत्री कियारा आडवाणी सिद्धार्थ व अपनी बेटी के साथ बिताई छुट्टियों की तस्वीरें इस्टाग्राम पर शेयर की है। पहली तस्वीर में कियारा पूल के किनारे धूप का मजा लेती नजर आ रही है। अगली तस्वीर में समुद्र किनारे रेत पर परिवार के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं।
बाकी तस्वीरों में यह कपल अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा लेते हुए दिख रहा है, कभी मिरर सेल्फी लेते हुए, तो कभी कियारा को पहाड़ों के शानदार नजारे के साथ झील किनारे आराम से समय बिताते हुए। हालांकि कियारा ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन बीच पर घूमने के दौरान उन्होंने बच्ची के छोटे-छोटे पैरों की एक झलक जरूर दिखाई।
तस्वीरों में कियारा के चेहरे पर दिख रही चमक देखकर फ़ैन्स बहुत खुश हैं। एक फ़ैन ने कियारा की तस्वीरों पर कमेंट किया, "ममा ग्लो।" एक और फ़ैन ने लिखा, "Kii, तुम पर मातृत्व किसी कविता जैसा लगता है।" एक और कमेंट था, "ममा - तुम चमक रही हो।"
कियारा आडवाणी ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की
हालिए में एक्ट्रेस ने 7 अक्टूबर को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उन्होंने अपनी, सिद्धार्थ और साराया की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे बुने हुए बेबी बूटियों का एक जोड़ा पकड़े हुए थे। इंस्टाग्राम पर कैप्शन में कियारा ने लिखा, "एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजे गए हैं ???? हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजार से भरा हुआ है।"
कियारा आडवाणी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं
कियारा और सिद्धार्थ ने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी साराया का स्वागत किया। मां बनने के बाद कियारा ने काम पर वापसी की और इस साल यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में काम किया; इस रोल को उन्होंने 'करियर को नई दिशा देने वाला' बताया था। राज शमानी के साथ बातचीत में, कियारा ने बताया कि कैसे मां बनने से उनमें एक बड़ा पर्सनल बदलाव आया, जिससे उनके सोचने, महसूस करने और फैसले लेने का तरीका बदल गया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मां बनने से पहले और मां बनने के बाद, मैं पूरी तरह से एक अलग इंसान हूं। हर तरह से। अब मैंने इसे अपना भी लिया है। मैं अपनी बेटी के लिए एक मिसाल बनना चाहती हूं। मेरी बेटी को कैसा लगेगा? अगर मैं ऐसा करूंगी तो उसे कैसा महसूस होगा?"
ट्रम्प बोले- यूक्रेन को नए राष्ट्रपति की जरूरत:पुतिन शांति चाहते हैं; जेलेंस्की ने अमेरिका-रूस के बीच डीजल डील का विरोध किया था
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने के लिए शांति समझौता करना चाहते हैं, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की बातचीत के मौके गंवा रहे हैं। यह बयान ऐसे समय आया है, जब ट्रम्प ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका अब रूस से डीजल खरीदेगा। जेलेंस्की ने इस फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा था कि इससे रूस को युद्ध जारी रखने के लिए और पैसा मिलेगा। रूस की तेल रिफाइनरियों पर हमलों से ट्रम्प नाराज ट्रम्प ने यूक्रेन की ओर से रूस की तेल रिफाइनरियों पर किए जा रहे हमलों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन हमलों से दुनिया में ईंधन की समस्या बढ़ सकती है। यूक्रेन रूस की तेल से जुड़ी सुविधाओं को निशाना बना रहा है। इससे रूस की तेल से होने वाली कमाई और उसकी सेना तक ईंधन पहुंचाने की व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला शुरू किया था। तब से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। अमेरिका ने रूस से डीजल खरीदने पर पाबंदी हटाई ईरान-अमेरिका और इजराइल के युद्ध के कारण इस साल ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसी बीच अमेरिका ने रूसी डीजल के निर्यात पर लगी पाबंदियां अगले साल अप्रैल तक हटा दीं है। इस फैसले से रूस के लिए अमेरिका और दूसरे देशों को डीजल बेचने का रास्ता खुल गया है। जेलेंस्की ने इस फैसले को कमजोर कदम बताया। उनका कहना है कि रूस को तेल और डीजल बेचने की छूट मिलने से उसकी कमाई बढ़ेगी और वह इस पैसे का इस्तेमाल युद्ध जारी रखने में कर सकेगा। मियामी में युद्ध रोकने की बातचीत बेनतीजा रही अमेरिका और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच 9 अक्टूबर को मियामी में युद्ध रोकने को लेकर करीब 6 घंटे बातचीत हुई थी। लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। बैठक में ट्रम्प के दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ भी शामिल थे। जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन की टीम बातचीत के लिए गई थी, लेकिन इसके बाद रूस को राहत देने वाला फैसला कर लिया गया। यूक्रेन का मानना है कि रूस पर दबाव बनाए बिना युद्ध खत्म करना मुश्किल है। रूस को मनाने के लिए अमेरिका ने आर्थिक प्रस्ताव रखे थे सितंबर के आखिर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान अमेरिका ने रूस से युद्ध रोकने का समझौता कराने के लिए कुछ प्रस्तावों पर चर्चा की थी। इसके बदले रूस को आर्थिक राहत देने के विकल्प रखे गए थे। इनका मकसद ऊर्जा से जुड़ी जगहों और समुद्र में हमले रुकवाना था। प्रस्तावों में पश्चिमी देशों में जब्त रूस की सरकारी संपत्ति का कुछ हिस्सा लौटाना, रूसी कंपनी लुकोइल की कुछ संपत्तियां मध्य-पूर्व के निवेशकों को बेचने की इजाजत देना और बेलारूस को पोटाश (खाद बनाने में इस्तेमाल होता है) बेचने की छूट देना शामिल था। यूक्रेन इन प्रस्तावों के पूरी तरह खिलाफ नहीं था। लेकिन उसने कहा कि अगर रूस युद्ध रोकने का समझौता तोड़ता है, तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। यूक्रेन ने यह सुझाव भी दिया कि रूस की जब्त संपत्ति से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल यूक्रेन की मदद के लिए किया जाए। -------------------- यह खबर भी पढ़ें… अमेरिकी चुनाव से पहले डीजल महंगा, ट्रम्प रूस से खरीदेंगे:इसी वजह से भारत पर 100% टैरिफ की धमकी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूसी डीजल खरीदने पर लगी रोक 7 अप्रैल 2027 तक हटा दी है। अब अमेरिका रूस से डीजल खरीद सकेगा। रूस ने 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। इसके बाद अमेरिका ने रूसी तेल पर प्रतिबंध लगा दिए थे। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

