Nepal में बाढ़ का कहर, 35 से ज्यादा घर और कई पुल बहे; बचाव के लिए उतारे गए हेलीकॉप्टर
नेपाल के गोरखा जिले में रविवार तड़के अचानक आए तेज सैलाब ने भारी तबाही मचाई। बूढ़ी गंडकी नदी में मलबे के साथ तेज बहाव आने से 35 से ज्यादा घर और कई पुल बह गए। अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोगों को घरों से निकलकर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ा। राहत की बात यह है कि अब तक किसी की मौत या घायल होने की खबर नहीं है।
इन इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान
चुमनुव्री ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 3 के अध्यक्ष राम कुमार गुरुंग के मुताबिक, बूढ़ी गंडकी नदी का जलस्तर बढ़ने से सालेरी, पैयुका और जगत के नदी किनारे बसे इलाकों में दर्जनों घर बह गए। बाढ़ में वार्ड को जोड़ने वाला एक झूला पुल भी बह गया। इसके अलावा न्याकचेत और फिलिम बाजार को जोड़ने वाला पुल भी पानी में बह गया है।
#WATCH | Nepal | Visuals from flooding in the Budhi Gandaki River, affecting surrounding areas https://t.co/TrRcB3ZNpd
— ANI (@ANI) October 11, 2026
इसे भी पढ़ें: भारत में स्टारलिंक की शुरुआत में देरी से नाराज हैं Elon Musk, अंबानी पर फिर किया हमला
सुबह 4 बजे से सुनाई देने लगी थी तेज आवाज
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 4 बजे से ही नदी और आसपास की जलधाराओं से तेज गरजने जैसी आवाजें आने लगी थीं। पानी का बहाव बार-बार रुक रहा था और फिर अचानक तेज हो जा रहा था। इस वजह से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। कई लोग अपना सामान तक नहीं निकाल पाए और जान बचाने के लिए घरों से निकलकर सुरक्षित जगहों पर पहुंच गए।
भूस्खलन से आई बाढ़? प्रशासन ने बताई शुरुआती जानकारी
गोरखा जिले के मुख्य जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार मिश्रा के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में पता चला है कि सिउरिबास के ऊपर भूस्खलन हुआ था। वहीं, स्थानीय लोगों को आशंका है कि चुमनुव्री-6 में लोकपा और चुमलिंग के बीच बूढ़ी गंडकी की सहायक नदी स्यर का रास्ता मलबे से बंद हो गया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से अचानक बाढ़ आई। हालांकि, बाढ़ आने की सही वजह की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें: Riyadh Airport पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत, भारत ने कहा- आम लोगों को निशाना बनाना बंद हो
बचाव के लिए हेलीकॉप्टर तैनात
नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने बताया कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने, लोगों को सुरक्षित निकालने और जरूरी सामान बांटने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटे हैं।
लाउडस्पीकर से लोगों को किया जा रहा सतर्क
प्रशासन की ओर से लाउडस्पीकर के जरिए लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। नदी किनारे बसे गांवों के लोगों से सतर्क रहने और ऊंचाई वाली सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की जा रही है।
8th Pay Commission: 4.38 फिटमेंट फैक्टर, 5% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, कर्मचारियों की सैलरी पर क्या है अपडेट?
8th Pay Commission Latest News Today 2026: IRTSA का कहना है कि सभी कर्मचारियों पर एक जैसा नियम थोपने के बजाय 'पे लेवल'के हिसाब से फिटमेंट फैक्टर तय किया जाए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
NDTV







