Responsive Scrollable Menu

क्या है कोताहितांगा? जिसके साथ भारत के खिलाफ मैदान में उतरेगी न्यूजीलैंड की टीम

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. भारतीय टीम के इस दौरे को खास बनाने के लिए न्यूजीलैंड की टीम एक अलग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी. इस जर्सी को कोताहितांगा नाम दिया गया है. ये खास जर्सी भारत और न्यूजीलैंड के के रिश्तों के 100 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में लॉन्च किया गया है.

Continue reading on the app

नवरात्रि के पावन अवसर पर रिलीज हुआ विशाल मिश्रा का 'मेरी मां ने बुलाया है', कुछ घंटों में मिले लाखों व्यूज

नवरात्रि के पावन अवसर पर सिंगर विशाल मिश्रा का भक्ति गीत ‘मेरी मां ने बुलाया है’ रिलीज हो गया है. मां दुर्गा की भक्ति और आस्था से जुड़ा यह गाना रिलीज होते ही लोगों के बीच चर्चा में आ गया है. गाने को कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज मिल चुके हैं. नवरात्रि के दौरान मां के भक्तों के लिए यह गीत भक्ति में डूबने का एक खास मौका लेकर आया है. विशाल मिश्रा के इस गाने में भक्ति के हर भाव हैं जो इस गरबा के लिए परफेक्ट बनाती है. ‘मेरी मां ने बुलाया है’ के बोल मां के प्रति श्रद्धा और विश्वास की भावना को बयां करते हैं. गाने का टाइटल ही भक्तों के उस एहसास को दर्शाता है, जब उन्हें मां के दरबार से बुलावा आने का अनुभव होता है. मां के दर्शन की इच्छा रखने वाले भक्तों के लिए यह भावना बेहद खास है. नवरात्रि में माता रानी के मंदिरों में दर्शन करने और पूजा-पाठ के साथ भजन सुनने की परंपरा रही है. ऐसे में यह गीत त्योहार के माहौल को और भक्तिमय बनाने का काम करता है.

Continue reading on the app

  Sports

India के खिलाफ ODI सीरीज में कमल और मंडला डिजाइन वाली विशेष Jersey पहनेगा New Zealand

 न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाली वनडे श्रृंखला के दौरान कमल के फूलों और मंडला कलाकृति वाली विशेष जर्सी पहनेगी, जो दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने का प्रतीक है। इस जर्सी को ‘कोताहितांगा’ नाम दिया गया है जो दोनों देशों के के क्रिकेट प्रेम और संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करती है। इसका डिज़ाइन न्यूजीलैंड और भारत के साझा इतिहास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बताया कि इस जर्सी को तैयार करने में कलाकार बेन थॉमसन, शिव नारंदास और जय पंचा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नारंदास और पंचा ने तीन भारतीय प्रतीकों का एकीकृत तत्वों के रूप में इस्तेमाल किया है। इनमें भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल, भारतीय वास्तुकला से जुड़ा ओगी पैटर्न और मंडला कलाकृति शामिल है। मंडला कलाकृति माओरी डिजाइन प्रणालियों से मेल खाती है। 

थॉमसन ने पारंपरिक माओरी अमूर्त चित्रित स्क्रॉल डिज़ाइन और प्रतीकों (कोवाईवाई) को हेहे रेखाओं की पृष्ठभूमि पर बुना है, ताकि जीवित लोगों को दिवंगत लोगों से जोड़ा जा सके, राष्ट्रों के बीच संबंध बनाने वाले लोगों को सम्मान दिया जा सके तथा खिलाड़ियों, प्रशंसकों और पृष्ठभूमि में काम करने वाले लोगों के महत्व को दिखाया जा सके। 

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर को पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के साथ शुरू होगा, जिसके बाद चार नवंबर से पांच वनडे मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। वनडे श्रृंखला के बाद दो टेस्ट मैच की श्रृंखला होगी।

Sun, 11 Oct 2026 14:55:00 +0530

  Videos
See all

Sudarshan News Live: Breaking News | Latest News | Top News | UP Election 2027 | Live News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T09:40:16+00:00

CM Mohan Yadav Exclusive: आजतक ने मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव से चीतों पर खास बातचीत | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T09:36:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers