Responsive Scrollable Menu

IND VS WI: आज कितने बजे शुरू होगा तीसरा टी-20 मैच? जानिए बिलकुल FREE में कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

IND VS WI Third T20I LIVE STREAMING: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अब तक 1-1 मैच जीता है और सीरीज बराबरी पर खड़ी है. ऐसे में इंदौर में जीत दर्ज करने वाली टीम इस सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी. इसलिए दोनों ही टीमें बेस्ट प्रदर्शन के साथ उतरकर अपनी टीम को हर हाल में जीत दिलाना चाहेंगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां-कहां देख सकते हैं.

IND VS WI: कितने बजे शुरू होगा मैच?

वेस्टइंडीज के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों की ही तरह तीसरा मैच भी सेम टाइम यानि शाम 7 बजे शुरू होगा. इस मैच के टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर आएंगे.

IND VS WI: कहां देख सकेंगे आज का मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले का लाइव देखने के लिए मिलेगा. वहीं तमिल और तेलगु के साथ कन्नड के स्टार स्पोर्ट चैनल पर भी इस मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा.

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी. ऐसे में फैंस इस ऐप पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का भी मजा ले सकते हैं, मगर यहां मैच देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. 

फ्री में कहां देख सकेंगे IND VS WI तीसरा टी-20?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच का प्रसारण मुफ्त में आप फ्री डिश टीवी पर देख पाएंगे. ये मुकाबला डीडी पर फैंस को मुफ्त में देखने मिलेगा. इस मैच का प्रसारण भारत में डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में आप देख सकते हैं. इस मैच को देखने के लिए आपको कोई भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा. ये मैच डीडी स्पोर्ट्स पर आप फ्री डिश पर देख पाएंगे.

इंदौर में जीतने वाली टीम बनाएगी बढ़त

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है. दूसरा टी-20 मैच रांची में खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया. इसी के साथ ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है. ऐसे में अब सीरीज का तीसरा मुकाबला काफी अहम होगा, जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज में बढ़त हासिल कर लेगी.

IND VS WI हेड टू हेड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 21 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है और कैरेबियाई टीम ने 11 मुकाबले जीते हैं. भारत का विनिंग प्रतिशत 65.62 प्रतिशत है और उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा है. मगर, वेस्टइंडीज की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि उन्होंने दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को धूल चटाई है.

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: रणजी के रण में कल से मचेगा तहलका, एक साथ शुरू होंगे 19 मुकाबले, जडेजा-राहुल और सिराज दिखाएंगे अपना दम

Continue reading on the app

Amitabh Bachchan Networth: देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं अमिताभ बच्चन, पिछले एक साल में आया 145% उछाल

Amitabh Bachchan Net Worth: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन (Amitabh Bachchan Birthday) मना रहे हैं. पांच दशक से ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव बिग बी ने अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई है. उम्र के इस पड़ाव पर भी वो फिल्मों और टीवी की दुनिया में लगातार काम कर रहे हैं. अब उनके जन्मदिन से पहले उनकी संपत्ति को लेकर भी चर्चा हो रही है.कुछ समय पहले ही बिग बी देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने हैं. खास बात ये है कि पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में करीब 145 फीसदी का उछाल आया है. ऐसे में जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में-

कितनी है अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ?

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ (Amitabh Bachchan Net Worth) करीब 4,000 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, साल 2025 में उनकी संपत्ति लगभग 1,630 करोड़ रुपये बताई गई थी. इस हिसाब से एक साल में उनकी  संपत्ति में करीब 2,370 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है, यानि लगभग 145 फीसदी का उछाल आया है. इसी के साथ वो देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर भी बन गए हैं. उनसे आगे शाहरुख खान पहले नंबर पर है.

कहां से होती है बिग बी की कमाई

अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव है और करोड़ों की कमाई करते हैं. इसके अलावा बिग बी की कमाई का जरिया टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) भी है. इस शो के साथ उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा है और दर्शक उन्हें होस्ट के रूप में काफी पसंद भी करते हैं. फिल्मों और टीवी के अलावा अमिताभ बच्चन एड्स के जरिए भी कमाई करते हैं. वो कई बड़े ब्रांड्स के एड में नजर आते हैं. उनकी पॉपुलैरिटी की वजह से कंपनियां उन्हें अपने प्रोडक्ट्स के प्रचार के लिए चुनती हैं. इसके अलावा, बिग बी ने कई कंपनियों पर निवेश किया है और रियल एस्टेट भी उन्होंने पैसा लगाया है.

कभी आर्थिक संकट से गुजर चुके हैं बिग बी

बता दें, आज भले ही अमिताभ बच्चन हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया था, जब उन्हें आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. 1990 के दशक के आखिरी सालों में उनकी कंपनी अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड (ABCL) को भारी नुकसान हुआ था. इसके बाद उन पर कर्ज बढ़ गया था और उन्हें आर्थिक संकट से गुजरना पड़ा था. इस मुश्किल दौर में भी अमिताभ बच्चन ने हार नहीं मानी थी और दोबारा फिल्मों में काम करना शुरू किया. साल 2000 में टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' उनके करियर के लिए एक अहम मोड़ साबित हुआ. इसके बाद उन्होंने फिल्मों और टीवी में लगातार काम किया. 

84 साल की उम्र में भी काम कर रहे हैं 

अमिताभ बच्चन की खासियत ये है कि वो उम्र को अपने काम के बीच नहीं आने देते. 84 साल की उम्र में भी वो फिल्मों, टीवी और एड्स में एक्टिव हैं. उनके लंबे करियर में 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले', 'डॉन' और 'पीकू' जैसी कई यादगार फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों ने उन्हें अलग-अलग पीढ़ियों के दर्शकों के बीच पॉपुलर बनाया. बिग बी के वर्कप्रंट की बात करे तो वो इन दिनों केबीसी होस्ट कर रहे हैं. वहीं, अब वो प्रभास की फिल्म कल्कि 2 में नजर आएंगे. फिलहाल फिल्म कब आएगी इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- Mr Faisu ने मदीना शरीफ में किया निकाह, दिखाई नई नवेली दुल्हन की झलक

 

Continue reading on the app

  Sports

Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन उन्होंने फिल्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। डरबन के किंग्समीड मैदान पर रविवार को स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड बेडिंघम का कैच पकड़कर यह उपलब्धि हासिल की। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 221वां कैच था, जिसके साथ उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ दिया।

स्मिथ अपने करियर का 126वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर बेडिंघम का कैच दूसरी स्लिप में बाईं ओर झुककर पकड़ा। गेंद बल्ले का किनारा लेकर तेजी से उनकी तरफ आई थी, लेकिन स्मिथ ने सही समय पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इस कैच के साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फिल्डर बन गए।

इससे पहले स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का कैच लेकर जो रूट के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उस समय स्मिथ स्लिप में अकेले फिल्डिंग कर रहे थे। स्पिन गेंदबाज नाथन लायन की गेंद पर बावुमा ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन उनका शॉट सही तरीके से नहीं लगा। स्मिथ ने कैच पकड़ लिया। इस तरह वह 220 कैच के साथ रूट के बराबर पहुंच गए थे।

हालांकि, स्मिथ को एक और कैच का जश्न मनाने का मौका मिला, लेकिन वह रिकॉर्ड में नहीं जुड़ सका। लंच से पहले के ओवर में उन्होंने वियान मुल्डर के बल्ले से निकली नीची गेंद को स्लिप में पकड़ लिया था। मुल्डर भी मैदान से बाहर जाने लगे, लेकिन अंपायरों ने मामले की समीक्षा की। जांच में पाया गया कि गेंद जमीन को छूने के बाद स्मिथ के हाथों में पहुंची थी। इसलिए बल्लेबाज को आउट नहीं दिया गया और उन्हें दोबारा खेलने का मौका मिल गया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 390 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम तीसरे दिन लंच तक 4 विकेट पर 115 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। स्मिथ का रिकॉर्ड जहां उनके व्यक्तिगत करियर की बड़ी उपलब्धि है, वहीं मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति भी मजबूत नजर आ रही थी। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि दक्षिण अफ्रीका आगे कितनी मजबूती से वापसी कर पाता है और ऑस्ट्रेलिया अपनी बढ़त को किस तरह आगे बढ़ाता है।

Sun, 11 Oct 2026 21:37:00 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: Rahul Gandhi | Chalo Delhi | PM Modi | CJP Protest | Nepal Floods | CEC #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:13:21+00:00

Nepal Flood Live Update: नेपाल में फिर भयंकर 'जलप्रलय'? | Rescue | Koshi River Flood | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:10:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers