Responsive Scrollable Menu

Amitabh Bachchan Networth: देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं अमिताभ बच्चन, पिछले एक साल में आया 145% उछाल

Amitabh Bachchan Net Worth: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन (Amitabh Bachchan Birthday) मना रहे हैं. पांच दशक से ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव बिग बी ने अपनी दमदार एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाई है. उम्र के इस पड़ाव पर भी वो फिल्मों और टीवी की दुनिया में लगातार काम कर रहे हैं. अब उनके जन्मदिन से पहले उनकी संपत्ति को लेकर भी चर्चा हो रही है.कुछ समय पहले ही बिग बी देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने हैं. खास बात ये है कि पिछले एक साल में उनकी संपत्ति में करीब 145 फीसदी का उछाल आया है. ऐसे में जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में-

कितनी है अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ?

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ (Amitabh Bachchan Net Worth) करीब 4,000 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, साल 2025 में उनकी संपत्ति लगभग 1,630 करोड़ रुपये बताई गई थी. इस हिसाब से एक साल में उनकी  संपत्ति में करीब 2,370 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है, यानि लगभग 145 फीसदी का उछाल आया है. इसी के साथ वो देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर भी बन गए हैं. उनसे आगे शाहरुख खान पहले नंबर पर है.

कहां से होती है बिग बी की कमाई

अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव है और करोड़ों की कमाई करते हैं. इसके अलावा बिग बी की कमाई का जरिया टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) भी है. इस शो के साथ उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा है और दर्शक उन्हें होस्ट के रूप में काफी पसंद भी करते हैं. फिल्मों और टीवी के अलावा अमिताभ बच्चन एड्स के जरिए भी कमाई करते हैं. वो कई बड़े ब्रांड्स के एड में नजर आते हैं. उनकी पॉपुलैरिटी की वजह से कंपनियां उन्हें अपने प्रोडक्ट्स के प्रचार के लिए चुनती हैं. इसके अलावा, बिग बी ने कई कंपनियों पर निवेश किया है और रियल एस्टेट भी उन्होंने पैसा लगाया है.

कभी आर्थिक संकट से गुजर चुके हैं बिग बी

बता दें, आज भले ही अमिताभ बच्चन हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया था, जब उन्हें आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. 1990 के दशक के आखिरी सालों में उनकी कंपनी अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन लिमिटेड (ABCL) को भारी नुकसान हुआ था. इसके बाद उन पर कर्ज बढ़ गया था और उन्हें आर्थिक संकट से गुजरना पड़ा था. इस मुश्किल दौर में भी अमिताभ बच्चन ने हार नहीं मानी थी और दोबारा फिल्मों में काम करना शुरू किया. साल 2000 में टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' उनके करियर के लिए एक अहम मोड़ साबित हुआ. इसके बाद उन्होंने फिल्मों और टीवी में लगातार काम किया. 

84 साल की उम्र में भी काम कर रहे हैं 

अमिताभ बच्चन की खासियत ये है कि वो उम्र को अपने काम के बीच नहीं आने देते. 84 साल की उम्र में भी वो फिल्मों, टीवी और एड्स में एक्टिव हैं. उनके लंबे करियर में 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले', 'डॉन' और 'पीकू' जैसी कई यादगार फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों ने उन्हें अलग-अलग पीढ़ियों के दर्शकों के बीच पॉपुलर बनाया. बिग बी के वर्कप्रंट की बात करे तो वो इन दिनों केबीसी होस्ट कर रहे हैं. वहीं, अब वो प्रभास की फिल्म कल्कि 2 में नजर आएंगे. फिलहाल फिल्म कब आएगी इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- Mr Faisu ने मदीना शरीफ में किया निकाह, दिखाई नई नवेली दुल्हन की झलक

 

Continue reading on the app

पीएम मोदी आज चेन्नई को देंगे 13 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात, मेट्रो फेज-2 समेत कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

PM Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार (11 अक्टूबर) को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे राज्य को 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे. पीएम मोदी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे तो कई कई की आधारशिला भी रखेंगे. इन परियोजनाओं में मेट्रो, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे और बंदरगाह से जुड़े बुनियादी ढांचे के कार्य शामिल हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई मेट्रो में यात्रा भी करेंगे. साथ ही एक मंदिर में पूजा-अर्चना और एक विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शिरकत करेंगे.

चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण को मिलेगी नई रफ्तार

बता दें कि अपनी चेन्नई यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के पूनामल्ली-वडपलानी कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे. करीब 4,900 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना से शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

निर्धारित कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी पोरुर बाईपास स्टेशन से पूनामल्ली बाईपास स्टेशन तक मेट्रो में सफर करेंगे और फिर वापस लौटेंगे. इसके अलावा वे जलकंडेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. जबकि पीएम मोदी जयगोपाल गारोडिया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शिरकत करेंगे.

हाईवे परियोजनाओं पर खर्च होंगे करीब 3,700 करोड़

चेन्नई दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 3,700 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे या उनकी आधारशिला रखेंगे. इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रमुख शहरों, औद्योगिक क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों के बीच आवागमन को आसान बनाना है. इनमें NH-744 के वडुगापट्टी-थेर्कुवेंगनल्लूर खंड का उद्घाटन शामिल है. लगभग 36 किलोमीटर लंबे इस चार लेन वाले मार्ग से क्षेत्र के प्रमुख तीर्थस्थलों और व्यापारिक केंद्रों तक पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है.

इसके साथ ही पीएम मोदी NH-744A पर मदुरै रिंग रोड के 30 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले हिस्से को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इससे मदुरै शहर के आसपास वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने और यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी. वहीं, NH-83 के नागपट्टिनम-तंजावुर खंड पर तिरुवरूर बाईपास की भी पीएम मोदी आधारशिला रखेंगे. इस परियोजना से शहर के बाहर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने और स्थानीय यातायात को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

रेलवे और बंदरगाह से जुड़ी परियोजनाओं का भी उद्घाटन

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चेन्नई दौरे के दौरान 750 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अतिरिक्त तमिलनाडु में बंदरगाह से संबंधित सुविधाओं को बेहतर बनाने वाली परियोजनाओं पर भी काम आगे बढ़ाया जाएगा. वहीं कोयंबटूर और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए नए फ्लाईओवर की योजनाएं भी इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं. इनसे स्थानीय स्तर पर यातायात व्यवस्था सुधारने और यात्रियों के समय की बचत में मदद मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया, भारत के दुश्मनों और आतंकियों के लिए कोई ठिकाना सुरक्षित नहीं', तमिलनाडु में बोले पीएम मोदी

IIT मद्रास में ब्रेन सेंटर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास में सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर का उद्घाटन भी करेंगे. यह कार्यक्रम संस्थान में शोध और वैज्ञानिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अपने चेन्नई दौरे से पहले पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने बताया कि चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. इन परियोजनाओं से तमिलनाडु में परिवहन, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा जेवर हवाई अड्डा, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: टीम इंडिया ने बदल दी स्क्रिप्ट, टॉस हारकर भी जीता मैच, ‘पंजाबी मुंडे’ रहे स्टार

India vs West Indies: टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और फिर से 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया. मगर इस बार भारतीय गेंदबाज स्कोर को डिफेंड करने में सफल रही. Sun, 11 Oct 2026 22:47:49 +0530

  Videos
See all

Siberia Mysterious Death: साइबेरिया में रहस्यमयी मौत...टेस्ट ट्यूब टूटी, दुनिया घबराई! | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:45:23+00:00

Nepal Flood: नेपाल में तबाही रिटर्न्स! | Budhi Gandak | Natural Disaster | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:43:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers