रेत के समंदर में आस्था का शहर - जालोर का ‘कीड़ी नगरा’ जहां करोड़ों चींटियों का बसता है संसार, देखें वीडियो
Jalore News Hindi : राजस्थान की तपती रेतीली धरती, जहां पानी की हर बूंद की कीमत होती है और हरियाली किसी वरदान से कम नहीं मानी जाती, वहीं जालोर जिले का निम्बावास गांव जीवदया और आस्था की अद्भुत मिसाल पेश करता है. भीनमाल से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित ‘कीड़ी नगरा’ एशिया का सबसे बड़ा चींटी निवास माना जाता है, जो लगभग 150 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है. यहां करोड़ों चींटियां प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित जीवन जीती हैं. खास बात यह है कि इस पूरे क्षेत्र के तीन किलोमीटर दायरे में बिजली की कोई इलेक्ट्रॉनिक सुविधा नहीं रखी गई है, ताकि चींटियों के जीवन चक्र पर असर न पड़े. अमावस्या और पूर्णिमा के दिन यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जो आटा, शक्कर और अनाज डालकर पुण्य कमाने की भावना से दान करते हैं. कीड़ी नगरा केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण, करुणा और परंपरा का जीवंत प्रतीक बन चुका है.
ना इलाज दिया, टॉर्चर किया सो अलग: बांग्लादेश में 83 साल के हिंदू नेता की जेल में मौत, लोगों ने कहा- ये हत्या है
बांग्लादेश के पूर्व मंत्री और अवामी लीग के वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र सेन की दिनाजपुर जिला जेल में पुलिस हिरासत के दौरान मौत हो गई है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
OpIndia














.jpg)


/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





