Responsive Scrollable Menu

अमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें अब तक नहीं; लोग बोले- उन्हें KBC में ही गांव याद आता है

यूपी के प्रतापगढ़ में हरिवंश राय बच्चन के नाम पर बनी लाइब्रेरी में उद्घाटन के 20 साल बाद भी किताबें नहीं हैं। जया बच्चन ने 2006 में इस लाइब्रेरी बिल्डिंग का लोकार्पण किया था। उन्होंने बेटे-बहू और पति अमिताभ बच्चन के साथ गांव आने का वादा भी किया था, लेकिन यह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच पर अमिताभ बच्चन ने इस बात को लेकर माफी मांगी। कहा- आप लोग घबराइए नहीं, जल्द ही लाइब्रेरी शुरू होगी। दैनिक भास्कर की टीम प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर बाबूपट्‌टी पहुंची। गांववालों से बात की। उनका कहना है कि अमिताभ बच्चन के आने की उम्मीद तो जगी है, लेकिन वे पहले भी KBC पर ऐसा वादा कर चुके हैं। इतने सालों में बिल्डिंग जर्जर हो गई और खिड़की-दरवाजे टूटने लगे हैं। अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव से रिपोर्ट… कभी अपने गांव नहीं आए अमिताभ बच्चन रानीगंज तहसील में डॉ. हरिवंश राय बच्चन का पैतृक गांव बाबूपट्‌टी है। अमिताभ बच्चन आज तक यहां नहीं आए हैं। बच्चन परिवार की गांव में जो जमीन थी, उसे दान दे दिया गया था। उसी पर लाइब्रेरी बनाई गई है। 2004 में मछलीशहर से तत्कालीन सपा सांसद सीएन सिंह ने लाइब्रेरी बनाने के लिए सांसद निधि से 22 लाख रुपए दिए थे। 5 मार्च 2006 में जया बच्चन और अमर सिंह ने गांव पहुंचकर लाइब्रेरी का लोकार्पण किया था। सीएन सिंह को ही इसमें कॉपी-किताब और फर्नीचर की व्यवस्था करानी थी, लेकिन 2004 में ही उनका कार्यकाल खत्म हो गया। जया बच्चन ने लोकार्पण करने पहुंचीं तो उन्होंने कहा था कि इसे हम शुरू कराएंगे। जया बच्चन ने चौरा देवी का आशीर्वाद लिया था जया बच्चन ने बहू के रूप में मां चौरा देवी स्थल पर माथा टेककर आरती उतारी थी। फिर परिवार की महिलाओं से भी मिली थीं। इसके बाद जया बच्चन ने गांववालों से कहा था कि बेटे अभिषेक बच्चन की शादी के बाद बहू ऐश्वर्या को साथ लेकर गांव आएंगी। इसके साथ ही गांव में एक गर्ल्स डिग्री कॉलेज खुलवाने की भी बात कही थी। खिड़की-दरवाजे टूटे, बिल्डिंग जर्जर हुई तब गांववालों में उम्मीद जगी थी कि अमिताभ बच्चन अपने पैतृक गांव आएंगे। इससे गांव का विकास होगा। लेकिन, धीरे-धीरे यह उम्मीद कम होती चली गई। गांव में न कॉलेज खुला और न ही जया बच्चन बेटे-बहू को लेकर पहुंचीं। लाइब्रेरी की बिल्डिंग तो बन गई, लेकिन वहां किताबें कभी नहीं पहुंचीं। देख-रेख नहीं हुई, तो बिल्डिंग भी जर्जर होने लगी। खिड़की-दरवाजे टूट चुके हैं। फर्श भी टूट गया है। KBC में हॉट सीट पर पहुंचे थे चंद्र प्रकाश तिवारी 2 अक्टूबर को 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में हॉट सीट पर चंद्र प्रकाश तिवारी पहुंचे थे। चंद्र प्रकाश पट्टी तहसील के डड़वा महोखरी गांव के रहने वाले हैं। अमिताभ के पूछने पर चंद्र प्रकाश ने अपने गांव का नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि वह बाबूपट्‌टी गांव के बगल के गांव के रहने वाले हैं। अमिताभ बोले- लाइब्रेरी हमारी पत्नी का विचार था बाबूपट्‌टी का नाम सुनते ही अमिताभ बच्चन ने कहा- 'यह हमारे पूर्वजों का जन्मस्थान था। बाबूजी वहीं से आए थे। हम वहां कुछ करना चाह रहे थे, लेकिन इसमें रुकावट हो गई। वहां के लोग बहुत नाराज हैं। प्रतापगढ़... बाबूपट्‌टी के लोगों से भैया हम माफी चाहते हैं। हम लाइब्रेरी खोल देंगे, आप घबराइए मत। हमारी पत्नीजी गई थीं वहां और उनका यह विचार था कि यहां पर बच्चों के लिए कोई पढ़ने की जगह नहीं है। क्यों न हम लोग एक लाइब्रेरी बनाकर दे दें। हम बोले ठीक है। बिल्डिंग-विल्डिंग बन गई, लेकिन खाली पड़ी हुई है। अब हम उसके अंदर कुछ भरेंगे।' ऋषभ बोले- KBC में बिग बी को गांव की याद आती है गांव के ऋषभ द्विवेदी ने बताया- जब अमिताभ बच्चन ने अपनी गलती मानी, तो गांववालों को गर्व हुआ। हालांकि, उन्हें माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं थी। जब भी केबीसी आता है, तभी अमिताभ बच्चन को गांव की याद आती है। शो में 3 बार पहले भी उन्होंने गांव आने और कुछ करने की बात कही, लेकिन बाद में कोई जवाब नहीं मिला। मैं पिछले 10 साल से ट्विटर, इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आता। पुरुषोत्तम बोले- अमिताभ ने आश्वासन तो बहुत दिए, लेकिन आए नहीं पुरुषोत्तम द्विवेदी कहते हैं- अमिताभ ने आश्वासन तो बहुत दिए, लेकिन आए नहीं। अब मन में ग्लानि भी है कि इतनी बड़ी हस्तियां आश्वासन देती हैं, लेकिन परिणाम नहीं दिखता। इस बार 100% उम्मीद लग रही है कि वो आएंगे। हर चीज का समय-मुहूर्त होता है। गांव के अमिताभ श्रीवास्तव का कहना है- अमिताभ बच्चन के आने की पूरी उम्मीद लग रही है। हमारे परिवार वाले बहुत खुशी मना रहे हैं। हो सकता है कि पहले कोई दिक्कत हो गई होगी, इसलिए नहीं आ सके। एक बार फिर से गांव के विकास की उम्मीद महाराष्ट्र की संस्था 'डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान' ने 'मातृभूमि योजना' के तहत गांव को गोद लिया है। फर्स्ट फेज में गांव के डेवलपमेंट पर एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रतिष्ठान 1 करोड़ रुपए देगा, जबकि पंचायत राज विभाग 40 लाख रुपए मंजूर करेगा। पंचायत राज विभाग ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। अब प्रतिष्ठान से पैसे जमा होने का इंतजार है। पहले चरण में डॉ. हरिवंश राय बच्चन के नाम पर सीसी रोड, स्ट्रीट लाइटें और एक लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव है। ग्राम प्रधान/प्रशासक विकास यादव की मानें, तो डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान के संस्थापक निवृत्ति यादव 11 अक्टूबर को बाबूपट्‌टी आ सकते हैं। करीब 15 दिन पहले यह जानकारी फोन पर निवृत्ति यादव की ओर से दी गई थी। DM बोले- दीपावली से पहले शुरू होगी लाइब्रेरी बुधवार (7 अक्टूबर) शाम DM अभिषेक पांडेय ने बाबूपट्‌टी पहुंचकर लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। पुस्तकालय की बदहाल स्थिति देखने के बाद उन्होंने SDM रानीगंज अनुराग सिंह को निर्देश दिए कि PWD से एस्टीमेट बनवाकर दीपावली तक इसके जीर्णोद्धार का काम पूरा कराया जाए। उन्होंने गांववालों को आश्वस्त किया कि लाइब्रेरी जल्द शुरू कराई जाएगी। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… कॉमेडियन को पकड़ने आधी रात दीवार कूदकर पहुंची सुल्तानपुर पुलिस; इंस्पेक्टर बोला- मेरी पावर समझ नहीं रहे सुल्तानपुर में अवधी गायक और कॉमेडियन संजय यदुवंशी को मारपीट के मामले में पकड़ने के लिए पुलिस सोमवार आधी रात उनके घर पहुंची। गेट पर ताला लगा था, तो पुलिसकर्मी दीवार फांदकर अंदर घुसे, लेकिन संजय घर पर नहीं मिले। इस दौरान उनके पिता, मां और भाई की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

'रामायण' फिल्म के मेकर पर इनकम टैक्स रेड की खबर:नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस के मुंबई दफ्तरों में जांच; विदेशी लेन-देन से जुड़ा मामला

फिल्म 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी 'प्राइम फोकस लिमिटेड' के मुंबई स्थित दफ्तरों पर छापेमारी की खबर है। CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग ने यह कार्रवाई विदेशी लेन-देन (फॉरेन रेमिटेंस) में हुई गड़बड़ियों के सिलसिले में की है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बड़ी बजट की फिल्म रामायण की रिलीज से कुछ हफ्ते पहले यह कार्रवाई सामने आई है। विदेशी लेन-देन से जुड़ा है मामला आयकर विभाग की यह सर्च कार्रवाई विदेशों में पैसे भेजने से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की गई है। हालांकि, किस तरह के लेन-देन की जांच की जा रही है और इस कार्रवाई का दायरा कितना बड़ा है, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी या खुलासा नहीं किया गया है। 7 अक्टूबर की सुबह जैसे ही इस रेड की खबर फैली, शेयर बाजार में प्राइम फोकस के शेयरों में तुरंत 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हाल ही में सेट पर लगी थी मामूली आग आयकर विभाग की यह कार्रवाई मुंबई स्थित प्राइम फोकस स्टूडियोज में 'रामायण' के सेट के पास हुई आगजनी की घटना के कुछ दिनों बाद हुई है। उस समय स्टूडियो के पास मामूली आग लग गई थी। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था और स्थिति पर काबू पाने के तुरंत बाद शूटिंग का काम दोबारा शुरू कर दिया गया था। 4000 करोड़ के बजट में बन रही है 'रामायण' नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इस पौराणिक फिल्म को लगभग 4,000 करोड़ रुपए के बजट पर तैयार किया जा रहा है। इसका संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर और एआर रहमान मिलकर तैयार कर रहे हैं। फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है। हॉलीवुड स्तर का काम कर रही है DNEG नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस मनोरंजन जगत में विजुअल इफेक्ट्स (VFX), एनिमेशन, पोस्ट-प्रोडक्शन और कंटेंट क्रिएशन का काम करती है। नमित मल्होत्रा इस रामायण फिल्म का निर्माण एक्टर यश की कंपनी 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस' और 'DNEG' के साथ मिलकर कर रही है। DNEG इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स संभाल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) की भूमिका में हैं। वहीं सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण), अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी) और रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) के किरदारों में नजर आएंगे। ये खबर भी पढ़ें फिल्म 'रामायण' से जारी हुआ अरुण गोविल का पोस्टर:'राजा दशरथ' के किरदार में दिखे; रामानंद सागर की 'रामायण' में राम बने थे रामानंद सागर के टीवी शो रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल जल्द राजा दशरथ के रोल में नजर आएगे । वह नितेश तिवारी की दो हिस्सों में बन रही फिल्म रामायण में नजर आएंगे। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

आंंखों से झर-झर आंसू... हाय रे दीवानगी! श्रेयस अय्यर को आउट होते नहीं देख पाईं उनकी महिला फैन

Shreyas Iyer IND vs WI Female Fan crying: महिलाओं के बीच श्रेयस अय्यर का क्रेज इस कदर तक हावी है कि अगर वह जल्दी आउट हो जाए तो उनकी फीमेल फैंस आंसू बहाने लगती हैं. यकीन नहीं होता तो खुद देख लीजिए, कैसे इंदौर टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रेयस अय्यर सिर्फ दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए तो उनकी महिला फैन खुद को रोने से नहीं रोक पाईं. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. Mon, 12 Oct 2026 09:35:16 +0530

  Videos
See all

INDIA Alliance Protest News: इंडिया ब्लॉक मार्च पर Ram Kadam ने उठाए सवाल, विपक्ष को घेरा | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T06:07:43+00:00

CJP Protest Latest News: CJP फाउंडर Abhijeet Dipke के साथ थाने में क्या-क्या हुआ ? | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T06:13:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers