Responsive Scrollable Menu

अमिताभ बच्चन बोले- हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी:माधुरी दीक्षित ने KBC में चलवा दी डांस की पुरानी क्लिप; देख शरमा गए बिग बी

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित जल्द ही अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक एपिसोड में नजर आएंगी। यह एपिसोड 9 अक्टूबर को रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। एपिसोड से पहले सोनी टीवी ने दो प्रोमो शेयर किए हैं, जिनमें अमिताभ और माधुरी के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिली। पहले प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने माधुरी से फिल्म ‘तेजाब’ के गाने ‘एक दो तीन’ के स्टेप को रीक्रिएट करने को लेकर कहा, “एक बार हमसे बड़ी गुस्ताखी हो गई थी। एक फिल्म थी, उसमें हमने ऐसे एक दो तीन किया था।” इसके बाद माधुरी ने मजाकिया अंदाज में कहा, "हम भी दिखा दें?" जिसके बाद स्क्रीन पर अमिताभ की 1989 की फिल्म 'तूफान' का एक सीन चलाया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन गाने 'एक दो तीन' पर डांस करते नजर आए। वीडियो को देखते ही अमिताभ बच्चन शरमा गए और बोले कि कहां से कहां ये लोग निकाल ले रहे हैं? अंत में अमिताभ बच्चन ने अपने डांस को लेकर कहा कि एक अच्छे गाने को किस तरह खराब किया जाए, देखा आपने अभी। दूसरे प्रोमो में माधुरी ने फिल्म ‘देवदास’ की चंद्रमुखी का अंदाज दिखाया। गाना ‘काहे छेड़ मोहे’ शुरू होते ही उन्होंने हॉट सीट पर बैठे-बैठे डांस किया। उनकी परफॉर्मेंस देखकर अमिताभ ने कहा, “क्या बात है। इनक्रेडिबल, इनक्रेडिबल, माधुरी जी।” आयुष्मान ने अमिताभ से माफी मांगी वहीं, इससे पहले सारा अली खान और आयुष्मान खुराना ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में मेहमान बनकर पहुंचे थे। दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए शो में आए थे। एपिसोड में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान ने ‘गुलाबो सिताबो’ से जुड़ी यादें भी शेयर कीं। आयुष्मान ने फिल्म में अमिताभ के किरदार को ‘बुढ़ऊ’ कहने पर उनसे माफी मांगी। आयुष्मान ने कहा, “मैंने फिल्म में आपको बुढ़ऊ कहा, इसके लिए माफी मांगता हूं। आप बुढ़ऊ नहीं हैं। असल जिंदगी में आपमें 84 साल की कोई हरकत नहीं है। आप 28 के हैं।” अमिताभ बच्चन ने इस बात पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने पूछा, “84 साल की कौन-सी हरकतें होती हैं?” अमिताभ बच्चन ने याद किए संघर्ष के दिन हाल ही में शो में अमिताभ बच्चन ने अपने शुरुआती करियर के संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि फिल्मों में काम पाने के दौरान प्रोड्यूसर्स उनकी लंबी हाइट और छोटे चेहरे को लेकर चिंता जताते थे। एक कंटेस्टेंट विनम्र ने अमिताभ के 1970 के दशक के सिग्नेचर हेयरस्टाइल और लंबे साइडबर्न्स का जिक्र किया। इस पर अमिताभ ने बताया कि उस समय उनके हेयरस्टाइल के पीछे एक खास वजह थी। अमिताभ ने कहा, “शुरुआत में जब हम फिल्मों में आए तो काम मिलने के लिए प्रोड्यूसर दो चीजों पर हमें बोलते थे कि हमारी हाइट लंबी है तो कोई हीरोइन काम नहीं करेगी और दूसरा कि हमारा चेहरा बहुत छोटा है। तो उसको भरने के लिए हमने अपने बाल बढ़ाए और बालों को कनपटी तक उगाया, जिससे हमारा चेहरा भरा-भरा लगे।” अमिताभ बच्चन ने 1969 में मृणाल सेन की फिल्म ‘भुवन शोम’ में नैरेटर के तौर पर सिनेमा से जुड़ने के बाद ख्वाजा अहमद अब्बास की ‘सात हिंदुस्तानी’ से एक्टिंग डेब्यू किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। इसके बाद उन्होंने छोटे और सपोर्टिंग रोल किए, जिनमें ‘आनंद’, ‘संजोग’ और ‘बॉम्बे टू गोवा’ शामिल हैं। करियर के शुरुआती दौर में अमिताभ की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं और उन्हें बतौर लीडिंग एक्टर पहचान बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। फिर 1973 में आई फिल्म ‘जंजीर’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बनी। फिल्म में इंस्पेक्टर विजय के किरदार ने अमिताभ को एक अलग तरह के हीरो के रूप में पहचान दिलाई। इसके बाद वह बॉलीवुड के ‘एंग्री यंग मैन’ के तौर पर पहचाने जाने लगे। ‘जंजीर’ के बाद ‘दीवार’, ‘शोले’, ‘त्रिशूल’, ‘डॉन’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘काला पत्थर’ जैसी फिल्मों ने 1970 और 1980 के दशक की शुरुआत में अमिताभ की स्टार इमेज को मजबूत किया। ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में दिखेंगे अमिताभ अमिताभ बच्चन को 2024 में रिलीज हुई नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 AD’ में अश्वत्थामा के किरदार के लिए सराहना मिली थी। फिल्म के सीक्वल में वह दोबारा इस भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का प्रोडक्शन जारी है और इसमें प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में होंगे। …………………… यह खबर भी पढ़ें… अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर फिसले: घुटने में चोट लगी, खड़े होने में परेशानी; बैठकर शुरू की होस्टिंग अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के सेट पर फिसल गए थे, जिससे उनके बाएं घुटने में चोट लग गई थी। कौन बनेगा करोड़पति 18 के 37वें एपिसोड में उन्होंने इस हादसे की जानकारी दी थी। पैर में दर्द के कारण उन्होंने इस बार बैठकर एपिसोड की शुरुआत की थी। हालांकि, अमिताभ ने बताया था कि चोट गंभीर नहीं थी और वह कंटेस्टेंट्स के साथ खड़े होकर गेम होस्ट करेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

अमिताभ ने प्रतापगढ़ के लोगों से माफी मांगी:लाइब्रेरी का 2006 में उद्घाटन, किताबें अब तक नहीं; लोग बोले- उन्हें KBC में ही गांव याद आता है

यूपी के प्रतापगढ़ में हरिवंश राय बच्चन के नाम पर बनी लाइब्रेरी में उद्घाटन के 20 साल बाद भी किताबें नहीं हैं। जया बच्चन ने 2006 में इस लाइब्रेरी बिल्डिंग का लोकार्पण किया था। उन्होंने बेटे-बहू और पति अमिताभ बच्चन के साथ गांव आने का वादा भी किया था, लेकिन यह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के मंच पर अमिताभ बच्चन ने इस बात को लेकर माफी मांगी। कहा- आप लोग घबराइए नहीं, जल्द ही लाइब्रेरी शुरू होगी। दैनिक भास्कर की टीम प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर बाबूपट्‌टी पहुंची। गांववालों से बात की। उनका कहना है कि अमिताभ बच्चन के आने की उम्मीद तो जगी है, लेकिन वे पहले भी KBC पर ऐसा वादा कर चुके हैं। इतने सालों में बिल्डिंग जर्जर हो गई और खिड़की-दरवाजे टूटने लगे हैं। अमिताभ बच्चन के पैतृक गांव से रिपोर्ट… कभी अपने गांव नहीं आए अमिताभ बच्चन रानीगंज तहसील में डॉ. हरिवंश राय बच्चन का पैतृक गांव बाबूपट्‌टी है। अमिताभ बच्चन आज तक यहां नहीं आए हैं। बच्चन परिवार की गांव में जो जमीन थी, उसे दान दे दिया गया था। उसी पर लाइब्रेरी बनाई गई है। 2004 में मछलीशहर से तत्कालीन सपा सांसद सीएन सिंह ने लाइब्रेरी बनाने के लिए सांसद निधि से 22 लाख रुपए दिए थे। 5 मार्च 2006 में जया बच्चन और अमर सिंह ने गांव पहुंचकर लाइब्रेरी का लोकार्पण किया था। सीएन सिंह को ही इसमें कॉपी-किताब और फर्नीचर की व्यवस्था करानी थी, लेकिन 2004 में ही उनका कार्यकाल खत्म हो गया। जया बच्चन ने लोकार्पण करने पहुंचीं तो उन्होंने कहा था कि इसे हम शुरू कराएंगे। जया बच्चन ने चौरा देवी का आशीर्वाद लिया था जया बच्चन ने बहू के रूप में मां चौरा देवी स्थल पर माथा टेककर आरती उतारी थी। फिर परिवार की महिलाओं से भी मिली थीं। इसके बाद जया बच्चन ने गांववालों से कहा था कि बेटे अभिषेक बच्चन की शादी के बाद बहू ऐश्वर्या को साथ लेकर गांव आएंगी। इसके साथ ही गांव में एक गर्ल्स डिग्री कॉलेज खुलवाने की भी बात कही थी। खिड़की-दरवाजे टूटे, बिल्डिंग जर्जर हुई तब गांववालों में उम्मीद जगी थी कि अमिताभ बच्चन अपने पैतृक गांव आएंगे। इससे गांव का विकास होगा। लेकिन, धीरे-धीरे यह उम्मीद कम होती चली गई। गांव में न कॉलेज खुला और न ही जया बच्चन बेटे-बहू को लेकर पहुंचीं। लाइब्रेरी की बिल्डिंग तो बन गई, लेकिन वहां किताबें कभी नहीं पहुंचीं। देख-रेख नहीं हुई, तो बिल्डिंग भी जर्जर होने लगी। खिड़की-दरवाजे टूट चुके हैं। फर्श भी टूट गया है। KBC में हॉट सीट पर पहुंचे थे चंद्र प्रकाश तिवारी 2 अक्टूबर को 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में हॉट सीट पर चंद्र प्रकाश तिवारी पहुंचे थे। चंद्र प्रकाश पट्टी तहसील के डड़वा महोखरी गांव के रहने वाले हैं। अमिताभ के पूछने पर चंद्र प्रकाश ने अपने गांव का नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि वह बाबूपट्‌टी गांव के बगल के गांव के रहने वाले हैं। अमिताभ बोले- लाइब्रेरी हमारी पत्नी का विचार था बाबूपट्‌टी का नाम सुनते ही अमिताभ बच्चन ने कहा- 'यह हमारे पूर्वजों का जन्मस्थान था। बाबूजी वहीं से आए थे। हम वहां कुछ करना चाह रहे थे, लेकिन इसमें रुकावट हो गई। वहां के लोग बहुत नाराज हैं। प्रतापगढ़... बाबूपट्‌टी के लोगों से भैया हम माफी चाहते हैं। हम लाइब्रेरी खोल देंगे, आप घबराइए मत। हमारी पत्नीजी गई थीं वहां और उनका यह विचार था कि यहां पर बच्चों के लिए कोई पढ़ने की जगह नहीं है। क्यों न हम लोग एक लाइब्रेरी बनाकर दे दें। हम बोले ठीक है। बिल्डिंग-विल्डिंग बन गई, लेकिन खाली पड़ी हुई है। अब हम उसके अंदर कुछ भरेंगे।' ऋषभ बोले- KBC में बिग बी को गांव की याद आती है गांव के ऋषभ द्विवेदी ने बताया- जब अमिताभ बच्चन ने अपनी गलती मानी, तो गांववालों को गर्व हुआ। हालांकि, उन्हें माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं थी। जब भी केबीसी आता है, तभी अमिताभ बच्चन को गांव की याद आती है। शो में 3 बार पहले भी उन्होंने गांव आने और कुछ करने की बात कही, लेकिन बाद में कोई जवाब नहीं मिला। मैं पिछले 10 साल से ट्विटर, इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर अमिताभ बच्चन और उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आता। पुरुषोत्तम बोले- अमिताभ ने आश्वासन तो बहुत दिए, लेकिन आए नहीं पुरुषोत्तम द्विवेदी कहते हैं- अमिताभ ने आश्वासन तो बहुत दिए, लेकिन आए नहीं। अब मन में ग्लानि भी है कि इतनी बड़ी हस्तियां आश्वासन देती हैं, लेकिन परिणाम नहीं दिखता। इस बार 100% उम्मीद लग रही है कि वो आएंगे। हर चीज का समय-मुहूर्त होता है। गांव के अमिताभ श्रीवास्तव का कहना है- अमिताभ बच्चन के आने की पूरी उम्मीद लग रही है। हमारे परिवार वाले बहुत खुशी मना रहे हैं। हो सकता है कि पहले कोई दिक्कत हो गई होगी, इसलिए नहीं आ सके। एक बार फिर से गांव के विकास की उम्मीद महाराष्ट्र की संस्था 'डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान' ने 'मातृभूमि योजना' के तहत गांव को गोद लिया है। फर्स्ट फेज में गांव के डेवलपमेंट पर एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्रतिष्ठान 1 करोड़ रुपए देगा, जबकि पंचायत राज विभाग 40 लाख रुपए मंजूर करेगा। पंचायत राज विभाग ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। अब प्रतिष्ठान से पैसे जमा होने का इंतजार है। पहले चरण में डॉ. हरिवंश राय बच्चन के नाम पर सीसी रोड, स्ट्रीट लाइटें और एक लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव है। ग्राम प्रधान/प्रशासक विकास यादव की मानें, तो डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान के संस्थापक निवृत्ति यादव 11 अक्टूबर को बाबूपट्‌टी आ सकते हैं। करीब 15 दिन पहले यह जानकारी फोन पर निवृत्ति यादव की ओर से दी गई थी। DM बोले- दीपावली से पहले शुरू होगी लाइब्रेरी बुधवार (7 अक्टूबर) शाम DM अभिषेक पांडेय ने बाबूपट्‌टी पहुंचकर लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। पुस्तकालय की बदहाल स्थिति देखने के बाद उन्होंने SDM रानीगंज अनुराग सिंह को निर्देश दिए कि PWD से एस्टीमेट बनवाकर दीपावली तक इसके जीर्णोद्धार का काम पूरा कराया जाए। उन्होंने गांववालों को आश्वस्त किया कि लाइब्रेरी जल्द शुरू कराई जाएगी। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें… कॉमेडियन को पकड़ने आधी रात दीवार कूदकर पहुंची सुल्तानपुर पुलिस; इंस्पेक्टर बोला- मेरी पावर समझ नहीं रहे सुल्तानपुर में अवधी गायक और कॉमेडियन संजय यदुवंशी को मारपीट के मामले में पकड़ने के लिए पुलिस सोमवार आधी रात उनके घर पहुंची। गेट पर ताला लगा था, तो पुलिसकर्मी दीवार फांदकर अंदर घुसे, लेकिन संजय घर पर नहीं मिले। इस दौरान उनके पिता, मां और भाई की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान में राजनीतिक हड़कंप, पेशावर और एबटाबाद में होने वाले क्रिकेट मैचों का बदला गया ठिकाना

PCB ने पेशावर और एबटाबाद में खेले जाने वाले प्रेसिडेंट कप के मुकाबलों को शिफ्ट कर दिया है. ऐसा उन जगहों पर मची राजनीतिक उथल-पुथल को देखते हुए किया गया. Mon, 12 Oct 2026 10:37:28 +0530

  Videos
See all

What's behind Trump's Russia-Ukraine 'energy ceasefire' claim? #BBCNews #Putin #Zelensky #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T05:30:26+00:00

Endangered orangutans released back into the wild after Borneo fires. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T03:25:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers