अब CJP प्रोटेस्ट को लीड करेंगे अजिंक्य शिंदे, सौरव, रांका के साथ हिरासत में जाने के बाद अभिजीत दिपके का बड़ा एलान
CJP Protest: जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रोटेस्ट को नया नेता मिल गया है. सुबह मुंबई से दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत सभी बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था. इसके बाद से प्रदर्शन पर बंद होने के बादल मंडरा रहे थे. हालांकि अब CJP ने नए लीडर का एलान कर दिया है.
CJP ने एक्स पर अभिजीत दीपके की वीडियो पोस्ट की है. इसमें संस्थापक अभिजीत दिपके ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि जब तक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका हिरासत में हैं, तब तक CJP के ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली. प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अलग-अलग राज्यों से लोग दिल्ली पहुंच रहे थे. चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी भी विदेश से इस प्रदर्शन में शामिल होने आए थे. वहीं, CJP के नेता मुंबई से दिल्ली पहुंचे, लेकिन एयरपोर्ट पर ही अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था. ध्रुव राठी को गुरुग्राम से अपने घर से हिरासत में लिया गया था.
IMPORTANT
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
Until Abhijeet Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka are in detention, CJP’s Organization In-Charge Ajinkya Shinde will lead this protest at Jantar Mantar.
Abhijeet had pre-recorded this video last night in anticipation of a potential arrest. @AjinkyaCJP pic.twitter.com/WSQ69mKfTV
कल रात में तय कर लिया था लीडर
बता दें कि सीजेपी ने कल रात को ही नए लीडर की प्लानिंग कर ली थी. सीजेपी ने बताया कि अभिजीत ने संभावित गिरफ्तारी को ध्यान में रखते हुए कल रात ही यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था.
नेटफ्लिक्स अगले सप्ताह अपने करीब 5 प्रतिशत कर्मचारियों की कर सकती है छंटनी : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। वीडियो स्ट्रीमिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी नेटफ्लिक्स अपने करीब 5 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। इस कदम से कंपनी में सैकड़ों नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। यह जानकारी मामले से जुड़े सूत्रों की ओर से रिपोर्ट में दी गई।
पक न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अगले सप्ताह की शुरुआत में ही छंटनी की आधिकारिक घोषणा कर सकती है। पिछले साल के अंत में कंपनी में लगभग 16,000 कर्मचारी थे।
नेटफ्लिक्स में छंटनी का पिछला बड़ा दौर 2022 में आया था, जब कंपनी ने धीमी वृद्धि और सब्सक्राइबर की संख्या में गिरावट के बीच सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरियां खत्म कर दी थीं।
यह छंटनी ऐसे समय में किए जाने पर विचार किया जा रहा है, जब स्ट्रीमिंग उद्योग में नेटफ्लिक्स को बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया कंपनियां एकीकरण कर रही हैं, जबकि गूगल के स्वामित्व वाला यूट्यूब दर्शकों और विज्ञापन खर्च का बढ़ता हिस्सा आकर्षित कर रहा है।
नेटफ्लिक्स ने छंटनी से जुड़ी इन रिपोर्ट्स पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
इसके अतिरिक्त, नेटफ्लिक्स ने अपने पारंपरिक सब्सक्रिप्शन कारोबार से आगे बढ़ते हुए विज्ञापन, लाइव प्रोग्रामिंग और गेमिंग के क्षेत्र में भी विस्तार किया है।
मई में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में वैश्विक प्रौद्योगिकी क्षेत्र में छंटनी की रफ्तार तेज हो रही है। इस साल की पहली तिमाही में ही 80,000 से अधिक नौकरियां खत्म की जा चुकी थीं और इस साल कुल नौकरियों में कटौती का आंकड़ा 3 लाख से अधिक होने की आशंका है। इस छंटनी में ओरेकल, अमेजन और मेटा जैसी कंपनियां आगे हैं।
रिपोर्टों के अनुसार, सॉफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओरेकल ने छंटनी का एक नया दौर शुरू किया है। कंपनी वेतन और कर्मचारियों पर होने वाले खर्च को कम करना चाहती है, जबकि दूसरी ओर वह डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ाने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अरबों डॉलर का निवेश करने की प्रतिबद्धता भी जता रही है।
कंपनी की ओर से दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, 31 मई, 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान ओरेकल के कर्मचारियों की संख्या में लगभग 21,000 यानी 13 प्रतिशत की गिरावट आई। छंटनी के इस नए दौर से पहले कंपनी में करीब 1,41,000 कर्मचारी थे।
यह कदम बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर बढ़ते दबाव को दर्शाता है। ये कंपनियां परिचालन लागत पर नियंत्रण बनाए रखते हुए एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विस्तार के लिए धन जुटाने की कोशिश कर रही हैं।
—आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










