Responsive Scrollable Menu

गावस्कर ने श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर सवाल उठाया:कहा- मयंक यादव को 17वां ओवर क्यों नहीं दिया, कुलदीप ने 24 रन दिए

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में मयंक यादव को 17वां ओवर नहीं देने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस ओवर के लिए कुलदीप यादव की जगह मयंक यादव या अर्शदीप सिंह को चुना जा सकता था। रांची में शुक्रवार को खेले गए मैच में भारत ने 250 रन का लक्ष्य दिया था। वेस्टइंडीज ने इसे 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया और पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। कप्तान शाई होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कुलदीप के ओवर में 3 छक्के और एक चौका लगा कुलदीप ने 17वें ओवर में 24 रन दिए। इसमें तीन छक्के, एक चौका और एक वाइड शामिल थी। इस ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने लक्ष्य का पीछा करने में बढ़त बना ली। 18वें ओवर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप और रोमारियो शेफर्ड ने अर्शदीप के खिलाफ 17 रन बनाए। अक्षर पटेल के ओवर में दो छक्के लगाकर वेस्टइंडीज ने मैच जीत लिया। गावस्कर ने कहा- मैं मयंक या अर्शदीप को चुनता गावस्कर ने जियोस्टार से कहा, ‘मैं 17वें ओवर में अर्शदीप या मयंक में से किसी एक को गेंद देता। अर्शदीप ने अपने आखिरी ओवर में काफी रन दिए, लेकिन मयंक ने शुरुआती झटके दिए थे।’ उन्होंने कहा, ‘गिरे हुए विकेटों में से तीन मयंक ने लिए थे। उसकी इकॉनमी करीब 12 रन प्रति ओवर थी। उस समय वेस्टइंडीज को इससे ज्यादा रनरेट चाहिए था।’ गावस्कर ने कहा, ‘अगर मयंक एक विकेट ले लेते, तो वेस्टइंडीज दबाव में आ जाता। कभी-कभी जब मैच आपके पक्ष में जा रहा होता है, तब अच्छी गेंद नहीं होने पर भी विकेट मिल जाता है।’ मयंक ने विंडीज के टॉप ऑर्डर को परेशान किया जब गेंद कुलदीप को दी गई, तब मयंक का एक ओवर बाकी था। उन्होंने वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम को परेशान करते हुए कामिल पूरन को 0, शिमरॉन हेटमायर को 4 और रोवमैन पॉवेल को 24 रन पर आउट किया था। मयंक के इन विकेटों के कारण वेस्टइंडीज की टीम छठे ओवर तक 58 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। गावस्कर के मुताबिक, उस समय मयंक का एक और विकेट भारत को मजबूत स्थिति में ला सकता था। 9वां ओवर शिवम दुबे को देना गलती थी- गावस्कर गावस्कर ने भारत के एक और गेंदबाजी बदलाव पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नौवें ओवर में शिवम दुबे को गेंद देना सही फैसला नहीं था। उन्होंने कहा, ‘जब बल्लेबाज अपनी नजरें जमाने की कोशिश कर रहे थे, तब शायद कुलदीप को गेंद देना बेहतर विकल्प होता।’ चहल ने सपाट पिचों पर गेंदबाजों का दर्द बताया भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी सपाट पिचों पर गेंदबाजों को मिलने वाली मदद की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, ‘ऐसी पिचों पर गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं होता। गेंद पुरानी होने पर ओस आती है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। मैदान भी छोटे होते जा रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमने IPL में भी ऐसा देखा है, जब 260 रन का लक्ष्य 19 ओवर में हासिल किया गया। इस मैच में भी 250 रन का लक्ष्य 18.3 ओवर में आसानी से हासिल हो गया।’ चहल ने सवाल किया, 'तो गेंदबाज क्या करें? उनकी स्किल का क्या फायदा है? मुझे उनके लिए बुरा लगता है, क्योंकि मैं भी गेंदबाज हूं।' ---------------------------------------------- रांची में टी-20 से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत के खिलाफ सबसे बड़ा रनचेज, वेस्टइंडीज 18.3 ओवर में 250 रन बनाकर जीता, शाई होप का शतक भारत के खिलाफ टी-20 में सबसे बड़ा रनचेज हो गया है। वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में 6 विकेट खोकर 250 रन का टारगेट हासिल कर लिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में 223 रन चेज किए थे। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

Gold Rate Hike: साल 2027 में सोने का दाम 2.82 लाख के पार जा सकते हैं, बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणी

Gold Rate Hike: सोने की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है. त्योहारी सीजन में सोने और चांदी के दाम एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. इस बीच मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वांगा की एक भविष्यवाणी तेजी से वायरल हो रही है. इसमें दावा किया गया है कि साल 2027 में सोने की कीमतों के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे. क्या आने वाले दिनों में आपके घर में रखा सोना आपकी उम्मीद से कहीं ज़्यादा कीमती हो जाएगा? क्या 2027 में सोने की कीमत 2 लाख 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज़्यादा हो सकती है? क्या दशकों पहले किसी बड़े वैश्विक आर्थिक संकट की भविष्यवाणी की गई थी?  बाबा वांगा के नाम पर किए जा रहे इस वायरल दावे के पीछे की सच्चाई क्या है? आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

3rd T20 में Abhishek Sharma के 69 रन, भारत ने West Indies को 14 रन से हराया

 भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने यहां तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की 14 रन से जीत के बाद कहा कि वेस्टइंडीज ने उनके लिए रणनीति बनाई थी लेकिन उन्होंने उसका तोड़ ढूंढ लिया है और इसलिए वह बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे। अभिषेक ने 30 गेंद पर 69 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी, ईशान किशन (37) के साथ दूसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी और अर्शदीप सिंह (44 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। अभिषेक ने कहा कि वेस्टइंडीज ने ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज से गेंदबाजी की शुरुआत करवाकर और ऑफ साइड में अधिक क्षेत्ररक्षक लगाकर उन्हें रन बनाने के अधिक विकल्प तलाशने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होंने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा किया लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने मेरे लिए रणनीति तैयार की थी। ऑफ स्पिनर मेरे सामने था और यह उसके और मेरे बीच की जंग थी। उसने इस श्रृंखला में अच्छी गेंदबाजी की है और इसलिए मैंने पहले ओवर में उसे सम्मान दिया। यह रणनीति मेरे लिए भी कारगर साबित हुई।’’ अभिषेक ने कहा, ‘‘मैं पावरप्ले में कुछ रन बनाना चाहता था। 

अगर उन्होंने मेरे लिए रणनीति तैयार की थी तो मैं उससे बेहतर प्रदर्शन करना चाहता था।’’ वेस्टइंडीज ने भारत को 223 रन पर आउट कर दिया था लेकिन इसके जवाब में उसकी टीम सात विकेट पर 209 रन नहीं बनी पाई। अभिषेक ने कहा, ‘‘वेस्टइंडीज एक ऐसी टीम है जिसके खिलाफ आप कभी यह नहीं कह सकते कि मैच अब हमारे पक्ष में है। यह बात हमारे दिमाग में थी। हमने पिछले मैच में देखा था कि उसने किस तरह से परिस्थितियों का फायदा उठाया था। 

हम जानते थे कि अगर उसका कोई बल्लेबाज टिक जाता है तो वह अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब हमारे विकेट गिर रहे थे तब भी हमारे मन में यही बात थी। हम यही सोच रहे थे कि हम इसके बाद निर्मम रवैया अपनाएंगे और उन्हें वापसी का कोई मौका नहीं देंगे।’’ गेंदबाजों के खिलाफ तैयारी के महत्व को दोहराते हुए अभिषेक ने कहा कि उनकी भूमिका पावरप्ले का अधिक से अधिक फायदा उठाना है।

 उन्होंने कहा, ‘‘तैयारी बहुत महत्व रखती है। अगर मुझे पावरप्ले का फायदा उठाना है तो इसके लिए तैयारी काफी मायने रखती है। मैं विपक्षी टीम और गेंदबाजों को ध्यान में रखकर तैयारी करता हूं। मैं इस बात पर विशेष ध्यान देता हूं कि कौन सा गेंदबाज मेरे खिलाफ क्या रणनीति बनाएगा और मुझे उसके खिलाफ अपनी रणनीति को कैसे अंजाम देना है।

Mon, 12 Oct 2026 14:26:00 +0530

  Videos
See all

Congress का गठबंधन से पत्ता कट गया |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T09:17:14+00:00

Rahul Gandhi | सरकार ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट कर रही है |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T09:16:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers