Gold Rate Hike: साल 2027 में सोने का दाम 2.82 लाख के पार जा सकते हैं, बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणी
Gold Rate Hike: सोने की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है. त्योहारी सीजन में सोने और चांदी के दाम एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. इस बीच मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वांगा की एक भविष्यवाणी तेजी से वायरल हो रही है. इसमें दावा किया गया है कि साल 2027 में सोने की कीमतों के सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे. क्या आने वाले दिनों में आपके घर में रखा सोना आपकी उम्मीद से कहीं ज़्यादा कीमती हो जाएगा? क्या 2027 में सोने की कीमत 2 लाख 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज़्यादा हो सकती है? क्या दशकों पहले किसी बड़े वैश्विक आर्थिक संकट की भविष्यवाणी की गई थी? बाबा वांगा के नाम पर किए जा रहे इस वायरल दावे के पीछे की सच्चाई क्या है? आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं.
अब CJP प्रोटेस्ट को लीड करेंगे अजिंक्य शिंदे, सौरव, रांका के साथ हिरासत में जाने के बाद अभिजीत दिपके का बड़ा एलान
CJP Protest: जंतर मंतर पर प्रदर्शन के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रोटेस्ट को नया नेता मिल गया है. सुबह मुंबई से दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत सभी बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था. इसके बाद से प्रदर्शन पर बंद होने के बादल मंडरा रहे थे. हालांकि अब CJP ने नए लीडर का एलान कर दिया है.
CJP ने एक्स पर अभिजीत दीपके की वीडियो पोस्ट की है. इसमें संस्थापक अभिजीत दिपके ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि जब तक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका हिरासत में हैं, तब तक CJP के ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली. प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अलग-अलग राज्यों से लोग दिल्ली पहुंच रहे थे. चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी भी विदेश से इस प्रदर्शन में शामिल होने आए थे. वहीं, CJP के नेता मुंबई से दिल्ली पहुंचे, लेकिन एयरपोर्ट पर ही अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था. ध्रुव राठी को गुरुग्राम से अपने घर से हिरासत में लिया गया था.
IMPORTANT
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
Until Abhijeet Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka are in detention, CJP’s Organization In-Charge Ajinkya Shinde will lead this protest at Jantar Mantar.
Abhijeet had pre-recorded this video last night in anticipation of a potential arrest. @AjinkyaCJP pic.twitter.com/WSQ69mKfTV
कल रात में तय कर लिया था लीडर
बता दें कि सीजेपी ने कल रात को ही नए लीडर की प्लानिंग कर ली थी. सीजेपी ने बताया कि अभिजीत ने संभावित गिरफ्तारी को ध्यान में रखते हुए कल रात ही यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










