Responsive Scrollable Menu

SEBI के सेटलमेंट नियमों में बड़ा बदलाव, 10 लाख रुपये तक के मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक सुविधा


भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सेटलमेंट के कैलकुलेशन के लिए नए संशोधित नियम जारी किए हैं. साथ ही, 10 लाख रुपए तक के मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक रूट शुरू किया है. रेगुलेटर ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि सेटलमेंट और फास्ट-ट्रैक रूट के लिए बदले गए फॉर्मूले का मकसद इस सिस्टम को आसान और ज्यादा अनुमान लगाने लायक बनाना है. सेटलमेंट रेगुलेशन्स, 2026 के तहत, सेटलमेंट की शर्तों में सेटलमेंट की रकम, जहां लागू हो वहां गलत तरीके से कमाए गए मुनाफे की वापसी और सुधारात्मक व रेगुलेटरी शर्तें (जिन्हें पहले नॉन-मॉनेटरी शर्तें कहा जाता था) शामिल होंगी.

इसमें गलत तरीके से कमाए गए मुनाफे की वापसी के लिए अलग से प्रावधान किया गया है, ताकि सेटलमेंट की गणना करते समय ऐसी रकम की दोहरी गिनती न हो. नया फॉर्मूला सेटलमेंट की रकम को एक बेस अमाउंट से जोड़ता है, जो सिक्योरिटीज कानूनों के तहत उल्लंघन के लिए तय कम से कम पेनल्टी से जुड़ा होता है. बेस अमाउंट तय करने में कानूनी खर्च के अलावा, कार्यवाही का चरण, रेगुलेटरी एक्शन, उल्लंघन की गंभीरता, और मामले को गंभीर या कम गंभीर बनाने वाले कारकों को ध्यान में रखा जाएगा. बेस अमाउंट की कैलकुलेशन में गलत तरीके से कमाए गए मुनाफे, बचाए गए नुकसान या निवेशकों को हुए नुकसान को शामिल नहीं किया जाएगा. इसके बजाय, इन रकमों को अलग से वसूला जाएगा.

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' को मिल सकता है ग्रैमी अवॉर्ड, इन 8 कैटेगरी में सबमिट किए गए फिल्म के गाने

पैसे की सीमा के अलावा, उल्लंघन की प्रकृति (जैसे कुछ डिस्क्लोजर से जुड़े उल्लंघन) यह तय करेगी कि मामले नए शुरू किए गए फास्ट-ट्रैक सेटलमेंट रूट से निपटाए जाएंगे या नहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नियामक ने कहा, "फास्ट-ट्रैक सेटलमेंट दो तरह के होंगे -- उल्लंघन पर आधारित फीस्ट-ट्रैक सेटलमेंट और पैसे की सीमा पर आधारित फास्ट-ट्रैक सेटलमेंट. "जब सेटलमेंट की रकम 10 लाख रुपए या उससे कम होगी, तो मामले सीधे इंटरनल कमिटी से होल-टाइम मेंबर्स के पैनल के पास जाएंगे.

उल्लंघन पर आधारित फास्ट-ट्रैक सेटलमेंट में, सेबी संबंधित संस्था को एक नोटिस भेजेगा जिसमें नोटिस में बताई गई रकम का भुगतान करके मामले को निपटाने का मौका दिया जाएगा. सेटलमेंट की रकम का भुगतान होने के बाद सदस्यों का पैनल सेटलमेंट ऑर्डर जारी करेगा. इन नियमों में फाइनेंशियल स्टेटमेंट को गलत तरीके से पेश करने या फंड के गलत इस्तेमाल से जुड़े मामलों का सेटलमेंट भी शामिल है, बशर्ते उचित सुधारात्मक और रेगुलेटरी उपाय किए जाएं, जिनमें डिस्क्लोजर और डायवर्ट किए गए फंड की रिकवरी शामिल है.  

Continue reading on the app

'धुरंधर 2' को मिल सकता है ग्रैमी अवॉर्ड, इन 8 कैटेगरी में सबमिट किए गए फिल्म के गाने

Dhurandhar 2 Grammy Awards: आदित्य धर के निर्देशन में बनी  रणवीर सिंह (Ranveer Singh), आर माधवन और अर्जुन रामपाल की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) इस साल की टॉप फिल्मों में से एक हैं. ये  साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की भी लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद किया था. इस बीच अब खबर आ रही है कि ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 की रेस में शामिल हो गई है. 

गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स में सबमिट किया गया

दरअसल,  'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब अपने म्यूजिक को लेकर इंटरनेशनल लेवल पर पहुंच गई है. करीब 225 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के 9 साउंड ट्रैक और गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स की 8 अलग-अलग कैटेगरी में सबमिट किया गया है. म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के गानों को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने के लिए कैंपेन चलाया जा रहा है.  वहीं, अभी गाने विचार और समीक्षा के लिए भेजे गए हैं. इन्हें फाइनल नॉमिनेशन या ट्रॉफी जीतने की गारंटी नहीं मिली है.

अलग-अलग कैटेगरी में भेजे गए गाने

'धुरंधर 2' के मेकर्स B62 स्‍टूडियोज ने X पर पोस्‍ट कर बताया कि फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के 9 गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स की 8 अलग-अलग कैटेगरी में सबमिट किया गया है. 
इनमें 'फिर से' को 'बेस्ट सॉन्ग रिटेन फॉर विजुअल मीडिया'
1. 'जाइए सजना' को 'बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस'
2. 'आन से गुजरते हैं' और 'कन्हैया' को 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस' कैटेगरी में भेजा गया है.
3.  वहीं, 'आरी आरी' को 'बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस'
4.  'डेस्टिनी0मान अटकेया' को 'बेस्ट रैप परफॉर्मेंस'
5.  'वारी जावां' को 'बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्डिंग' 
6.  'हम प्यार करने वाले' को 'बेस्ट रीमिक्स्ड रिकॉर्डिंग' कैटेगरी में सबमिट किया गया है.

 इसके अलावा, फिल्म के साउंडट्रैक को 'बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया' कैटेगरी में भी सबमिट किया गया है. इस तरह कुल 9 गानों की एंट्रीज 8 अलग-अलग कैटेगरी में हैं। हालांकि, इन एंट्रीज को अभी ग्रैमी नॉमिनेशन मिलना बाकी है.

ये भी पढ़ें- Explainer: नाना पाटेकर का मन्या सुर्वे से क्या था नाता? जानिए 'अंडरवर्ल्ड डॉन बन जाता' वाले बयान की कहानी

जानिए कब होगा ग्रैमी अवॉर्ड्स?

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 की बात करे तो ये अगले साल 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा. इस बार लैटिन, एशियन पॉप और R&B जैसे म्यूजिक जॉनर में पांच नई कैटेगरी जोड़ी जाएंगी. इसके अलावा, 'बेस्ट न्यू आर्टिस्ट' और 'बेस्ट एल्बम' जैसी कैटेगरी में भी कुछ अहम बदलाव भी किए जाएंगे. इन बदलावों का मकसद म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग-अलग तरह के कलाकारों और उनके काम को बेहतर तरीके से पहचान देना है.

कब रिलीज हुई थी ‘धुरंधर 2’

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरधंर: द रिवेंज’ इस साल 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. ये मूवी साल 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था. फैंस उम्मीद कर रहे थे कि ये मूवी ऑस्कर में देखने को मिलेगी. लेकिन ये फिल्म ऑस्कर से चूक गई थी, जिसके बाद फैंस काफी निराश हुए थे. हालांकि, अब फिल्म के गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 के लिए शामिल किया गया है. देखना हो गा कि इस बार फिल्म के गानों को ग्रैमी मिलेगा या नहीं.

ये भी पढ़ें: भाई-बहन की मर्यादा लांघ स्काउट ओपी ने पार की हदें? भड़कीं काम्या पंजाबी, बोलीं- 'यहां चल क्या रहा है?'

Continue reading on the app

  Sports

18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन... हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

Delhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें एडिशन के लिए भारतीय इलीट धावकों की घोषणा कर दी गई है. 18 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाली इस रेस में 22 मेंस और 20 महिला धावक हिस्सा लेंगे. मेंस वर्ग में टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलुरु के विजेता हरमनजोत सिंह, किरण मात्रे और डॉ. कार्तिक करकेरा प्रमुख दावेदार हैं. महिला वर्ग में पूर्व चैंपियन लिली दास और कविता यादव के साथ अंकिता ध्यानी चुनौती पेश करेंगी. रेस का सीधा प्रसारण प्रोकेम इंटरनेशनल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर होगा. Sat, 10 Oct 2026 16:53:29 +0530

  Videos
See all

CJP Protest | अलग-अलग जगह ले जाए गए दिपके, रांका और दास #shorts #cjp #gyaneshkumar #abhijeetdipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T11:44:19+00:00

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav: यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी ने अखिलेश को क्या ऑफर दिया ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T11:44:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers