IND vs USA: जसप्रीत बुमराह होंगे पहले मैच से बाहर, मोहम्मद सिराज को मिलेगा प्लेइंग-11 मौका
IND vs USA : आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज से हो चुका है. आज का तीसरा मैच भारत और यूएसए के बीच खेला जाने वाला है. ये मैच मुंबई वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत 7 बजे होगी, जबकि 6:30 बजे टॉस होगा. उससे पहले हम भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस को एक बड़ा झटका लगा है. इसक झटके के साथ-सात टीम को एक खुशखबरी भी मिली है. आखिर ये पूरा मामला क्या है. इस बारे में जानते हैं.
जसप्रीत बुमराह की जगह सिराज को मिलेगा मौका
दरअसल, तमाम मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह को तेज बुखार है. ऐसे में वो यूएसए के खिलाफ मैच खेलने के लिए मैदान पर नहीं उतर पाएंगे. इस स्थिति में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में मोहम्मद सिराज को मौका दिया जाएगा. भारत की 15 सदस्सीय टीम में सिराज के अलावा कोई अन्य तेज गेंबाज नहीं बचा हुआ है.
???? NO BUMRAH IN TODAY'S MATCH ????
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 7, 2026
- Jasprit Bumrah is likely to miss the first match against USA due to viral fever today. (Devendra Pandey). pic.twitter.com/QaLR9wfKSU
हर्षित की जगह टीम में शामिल हुए सिराज
भारत को इस मैच में अगर 2 तेज गेंदबाजों के साथ जाना है तो उसे मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में मौका देगा होगा. सिराज टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से लगभग 20 घंटे पहले ही भारतीय टीम में शामिल किए हैं. वो चोटिल हर्षित राणा का रिप्लेसमेंट हैं.
???? SIRAJ IN TODAY'S MATCH ????
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 7, 2026
- Mohammad Siraj is likely to play today's match against USA in this T20 World Cup. (Express Sports). pic.twitter.com/Ejp4qBcoXM
टीम इंडिया की यूएसए के खिलाफ संभावित प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हर्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती.
भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
ये भी पढ़ें : IND vs USA: अमेरिका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11, जानिए संजू, ईशान या सिराज किसे मिलेगा मौका?
BCCI अंडर-19 वर्ल्डकप चैंपियन टीम को 7.5 करोड़ इनाम देगा:सूर्यवंशी ने भोजपुरी गाने पर डांस किया, अवार्ड सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट किया
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को BCCI ₹7.5 करोड़ की प्राइज मनी देगा। भारत ने शुक्रवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब जीता। मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों के जश्न का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वैभव सूर्यवंशी भोजपुरी गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। खिलाड़ियों ने सॉरी-सॉरी गाने पर डांस किया टीम के सेलिब्रेशन के एक वीडियो क्लिप में वैभव कहते हैं कि पंजाबी गाना समझ नहीं आ रहा गाइज, अब भोजपुरी लगेगा। इसके बाद वैभव ने पवन सिंह का गाना सॉरी-सॉरी प्ले किया। इसके बाद सभी खिलाड़ी इस भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे थे। वीडियो के आखिरी में वैभव कहते हैं कि अब मेरी तरफ से आज के लिए इतना ही काफी है। IPL की राजस्थान रॉयल्स ने डांस की वीडियो क्लिप पर कमेंट भी किया और लिखा कि 'एक बिहारी सब पर भारी'। अवार्ड सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट किया अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी जीत के हीरो रहे। फाइनल में 175 रन की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के चलते प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। उन्होंने 7 मुकाबलों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए, जिनमें 41 चौके और 30 छक्के शामिल थे। प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद वैभव ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा। मैं ये अवॉर्ड पूरे सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट करना चाहता हूं। वैभव की यह पारी ऐतिहासिक रही न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के विश्व कप जीतने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वैभव समेत सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके मुताबिक, वैभव की यह पारी ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा,आज हम वर्ल्ड कप जीते हैं, इसके लिए हमें बहुत गर्व है। पूरा देश खुश है। बिहार और देशवासियों का आशीर्वाद हमेशा उसके साथ रहा है। वहीं, वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी ने भी खुशी जताते हुए कहा,हम और पूरे क्षेत्र के लोग बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। वैभव ने जिस तरह का खेल दिखाया है, वह काबिले-तारीफ है। हमें पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलेगा। दोहरा शतक बनाने से चूक गए वैभव सूर्यवंशी के दादा उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद खुशी का पल है। उन्होंने बताया कि वैभव ने शानदार बल्लेबाज़ी की। हालांकि वह दोहरा शतक बनाने से चूक गए। हम शुरू से ही कह रहे थे कि वह फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। उन्होंने आगे कहा कि 15 साल से कम उम्र का खिलाड़ी इस तरह का खेल दिखा रहा है, यह अपने आप में बड़ी बात है। भले ही वह दोहरा शतक नहीं बना पाए, लेकिन सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बनाना अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दूसरे खिलाड़ियों का थोड़ा और साथ मिलता, तो वैभव और भी बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते थे। BCCI सचिव बोले- वर्ल्ड कप जीत पर गर्व BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि पूरे देश और BCCI को हमारी अंडर-19 टीम की 2026 वर्ल्ड कप जीत पर गर्व है। जिस तरह टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही, वह सराहनीय है। उन्होंने घोषणा की कि BCCI टीम को 7.5 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
























