US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 10 अक्टूबर अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट के सदस्य रिचर्ड ब्लूमेंथल ने रूस से डीजल खरीदने के समझौते की कड़ी आलोचना की है और इस कदम को ‘‘शर्मनाक’’ बताया है। ब्लूमेंथल ने दिवंगत रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम के साथ मिलकर रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून तैयार किया था। इस कानून को अमेरिकी संसद के दोनों सदनों ने भारी बहुमत से पारित किया था।
इसके तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मॉस्को से सबसे अधिक तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाने का अधिकार दिया गया था। ब्लूमेंथल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रूसी डीजल पर प्रतिबंध हटाने का राष्ट्रपति का फैसला शर्मनाक है और इससे हम यूक्रेन के खिलाफ व्लादिमीर पुतिन के युद्ध में भागीदार बन गए हैं।’’ सांसद ने ट्रंप से रूस के साथ हुए समझौते को तुरंत रद्द करने की मांग की और अमेरिकी तेल कंपनियों को चेतावनी दी। इससे पहले 16 सितंबर को अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून पारित होने के तुरंत बाद ब्लूमेंथल ने चीन और भारत को चेतावनी देते हुए कहा था कि वे ‘‘अपना रवैया सुधारें’’ और जल्द ही दूसरे देशों से तेल खरीदें।
ब्लूमेंथल ने 16 सितंबर को कहा था, ‘‘चीन और भारत से कहना चाहता हूं कि आप अपना रवैया सुधार लें। कहीं और से तेल और गैस खरीदें। दबाव के आगे झुकना कोई रणनीति नहीं है।’’ शुक्रवार को ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत करने के बाद घोषणा की कि उन्होंने रूस के साथ अमेरिका और वैश्विक बाजारों में डीजल की आपूर्ति करने का समझौता किया है, ताकि ईंधन की बढ़ती कीमतों को कम किया जा सके।
ब्लूमेंथल ने कहा, ‘‘ईरान में ट्रंप के अवैध युद्ध से मची तबाही को कम करने की यह छिपी हुई कोशिश चीन और रूस की अर्थव्यवस्थाओं को ही फायदा पहुंचाएगी और यूक्रेन में और निर्दोष लोगों की हत्या का कारण बनेगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति को यह समझौता तुरंत रद्द कर देना चाहिए। खून से सना पुतिन का धन लेने पर विचार कर रही अमेरिकी कंपनियों को बता दूं कि संसद उन पर नजर रख रही है।
STEM Lab Inauguration: दिल्ली के जनकपुरी में मंत्री आशीष सूद और शिखर धवन ने किया नई स्टेम लैब का उद्घाटन
दिल्ली के जनकपुरी स्थित सीएम श्री स्कूल में मंत्री आशीष सूद और पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने नई स्टेम (STEM) लैब का उद्घाटन किया। यह पहल पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का जश्न मनाने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' का हिस्सा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews








