योगी सरकार की इस योजना में फ्री में करें IAS-PCS समेत इन परीक्षाओं की तैयारी, जानें कैसे मिलता है एडमिशन
UP Free Coaching: अगर आपके पास पैसा नहीं है और आप भी आईएएस या पीसीएस समेत किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है. क्योंकि योगी सरकार राज्य के होनहाल युवाओं के लिए फ्री कोचिंग चला रही है. जिसका नाम है 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना'. जिसके तहत मेधावी छात्र बिना पैसा खर्च किए देश की सबसे कठिन परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं.
जानें क्या है मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना?
बता दें कि इस योनजा को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है. 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' एक निःशुल्क कोचिंग प्रोग्राम है. जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उच्च स्तरीय ट्रेनिंग यानी कोचिंग देना है. इस कोचिंग संस्थान में पढ़ाने वाले शिक्षक खुद IAS, IPS और PCS अधिकारी होते हैं, जो अपने अनुभवों से छात्रों का मार्गदर्शन भी करते हैं.
इन परीक्षाओं की कर सकते हैं तैयारी
बता दें कि योगी सरकार की अभ्युदय योजना के तहत छात्रों को सिविल सेवा ही नहीं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित परीक्षाओं की भी तैयारी कर सकते हैं. इसमें संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और UPPSC की परीक्षा भी शामिल है. इसके साथ ही छात्र मेडिकल और इंजीनियरिंग यानी NEET और JEE की भी तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा NDA, CDS), SSC, बैंक पीओ, टीईटी (TET) और पुलिस भर्ती जैसी परीक्षाओं के लिए भी कोचिंग ले सकते है.
ये हैं इस योजना की मुख्य बातें
बता दें कि इस योजना के तहत प्रदेश के हर जिले में कोचिंग सेंटर खोले जा रहे हैं. छात्रों को ऑफलाइन कक्षाएं मिलेंगी जबकि दूर-दराज के गांवों के छात्र डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन क्लासेस के जरिए भी पढ़ाई कर सकेंगे. इसके लिए सरकार ने एक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म भी तैयार किया है, जहां छात्रों को बेहतरीन स्टडी मटेरियल और वीडियो लेक्चर भी मिलेंगे.
ऐसे करें अभ्युदय योजना के लिए रजिस्ट्रेशन
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत छात्रों को एक पारदर्शी चयन प्रक्रिया से गुजरना होता है. जिसके लिए आपको पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट abhyuday.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. जिसमें आप अपनी पसंद की परीक्षा का चयन कर सकते हैं. उसके बाद विभाग एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा का आयोजन करेगा. इस परीक्षा के प्राप्तांकों की मैरिट के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा. इस योजना के तहत छात्रों को फ्री कोचिंग के साथ कुछ विशेष श्रेणी के छात्रों को टैबलेट और अन्य शैक्षिक सहायता भी मिलती है.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार की इन जिलों को सौगात, इस एक्सप्रेस पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन; 45 मिनट में पूरा होगा 3 घंटे का सफर
कौन थे नेपाली एक्टर सुनील थापा? 68 की उम्र में हुआ निधन, प्रियंका चोपड़ा संग कर चुके हैं स्क्रीन शेयर
Sunil Thapa Passes Away: नेपाली और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सुनील थापा का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है. स्क्रीन पर उनकी दमदार प्रेजेंस लोगों को खूब आकर्षित करती थी. बता दें कि 7 फरवरी को काठमांडू के थापथाली के निकट नॉरविक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. खबर मिलते ही नेपाल से लेकर भारत तक बॉलीवुड में शोक की लहर है.
खबर अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
























