ऑस्ट्रेलिया की सबसे उम्रदराज टेस्ट XI:149 साल में पहली बार टीम में 20 से 29 साल का कोई खिलाड़ी नहीं; सभी 11 खिलाड़ी 30+ उम्र के
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी टीम उतारी, जिसके सभी 11 खिलाड़ी 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार टीम में 20 से 29 साल का कोई खिलाड़ी नहीं है। कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम की औसत उम्र 34.59 साल है। क्रिकेट रिकॉर्ड्स के जानकार रिक फिनले के मुताबिक, करीब 100 साल में ऑस्ट्रेलिया की यह सबसे उम्रदराज टेस्ट टीम है। इससे पहले 1926 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की औसत उम्र 35 साल 341 दिन थी। टीम में सबसे उम्रदराज और सबसे युवा 38 साल के स्पिनर नाथन लायन टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। 30 साल के मैट रेनशॉ सबसे युवा खिलाड़ी हैं। टीम में पांच खिलाड़ी 35 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं। इनमें नाथन लायन, 37 साल के स्टीव स्मिथ, 36 साल के मिचेल स्टार्क, 35 साल के एलेक्स कैरी और 35 साल के जोश हेजलवुड शामिल हैं। मेडिन्सन की वापसी से बदला समीकरण ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों में लगातार बदलाव होता रहा था। इसके कारण पिछले कई महीनों से टीम में कम से कम एक खिलाड़ी 30 साल से कम उम्र का रहता था। डरबन टेस्ट के लिए 34 साल के निक मेडिन्सन की वापसी से यह स्थिति बदल गई। मेडिन्सन दिसंबर 2016 के बाद पहली बार टेस्ट खेल रहे हैं। मेडिन्सन ने अब तक सिर्फ तीन टेस्ट खेले हैं। उनके ये सभी टेस्ट 2016 में आए थे। ऑस्ट्रेलिया के 18 सदस्यीय स्क्वॉड की औसत उम्र ऑस्ट्रेलिया के 18 सदस्यीय स्क्वॉड की औसत उम्र करीब 32.6 साल है। इसमें 30 साल से कम उम्र के सिर्फ तीन खिलाड़ी हैं। 23 साल के कूपर कॉनॉली टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनके बाद 27 साल के कैमरन ग्रीन और 29 साल के सैम हार्पर हैं।
Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें किन Oppo फोन में पहले मिलेगा ये बड़ा अपडेट
Oppo ColorOS 17 को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में 13 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा. Android 17 पर आधारित इस नए सॉफ्टवेयर में कंपनी की Find X10 सीरीज सबसे पहले आ सकती है. जानें ColorOS 17 की लॉन्च टाइमिंग, Enco X4 और Pad Mini के संभावित फीचर्स, चीन में इनकी कीमत और भारत में लॉन्च से जुड़ी सभी अहम डिटेल्स....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18








