ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान
वॉशिंगटन, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों के खिलाफ 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किया है, जिसमें ईरान पर नेशनल इमरजेंसी को रिन्यू किया गया। अमेरिका ने ईरान से सामान या सर्विस खरीदने वाले देशों को टारगेट करते हुए एक नया टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि यह ऑर्डर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए बनाया गया है। ईरान से सीधे या अप्रत्यक्ष तरीके से कोई सामान या सर्विस खरीदने वाले, आयात करने वाले देशों पर अमेरिका अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा।
व्हाइट हाउस ने कहा कि यह कदम विदेशों में ईरान की हरकतों का सामना करने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा है। इसके साथ ही अमेरिकी सरकार ने अपने बयान में ईरान की न्यूक्लियर क्षमता की कोशिश, उसके बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम, आतंकवाद का समर्थन और मिडिल ईस्ट को अस्थिर करने वाली गतिविधियों का भी जिक्र किया।
व्हाइट हाउस ने ईरान को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकवाद को स्पॉन्सर करने वाला देश बताया और कहा कि तेहरान पूरे इलाके में प्रॉक्सी समूह और मिलिशिया को समर्थन करता है। इसमें उनके फोर्स भी शामिल हैं, जिन्होंने अमेरिकियों को मारा और घायल किया है और जो अमेरिकी सैनिकों, साझेदारों और साथियों को टारगेट करते हैं।
अमेरिकी सरकार ने ईरान के अंदरूनी हालात की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरकार ने न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम पर देश के संसाधनों को खर्च किया, जबकि देश का इंफ्रास्ट्रक्चर और आबादी संघर्ष कर रही है।
व्हाइट हाउस ने ईरान पर अपने देश में गंभीर दमन का आरोप लगाया। इसमें कहा गया है कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों को मारा है, बुनियादी मानवाधिकारों को नकारा है, और सत्ता बनाए रखने के लिए हिंसा का इस्तेमाल किया है। अमेरिका ने ईरान पर कट्टरपंथ फैलाने और शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए किए जा रहे प्रयासों को कमजोर करने का भी आरोप लगाया है।
वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान डील करना चाहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान, रूस और यूक्रेन पर बातचीत में हुए विकास की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, आज हमारी रूस और यूक्रेन के बारे में बहुत अच्छी बातचीत हुई। कुछ हो सकता है।
उन्होंने कहा कि ईरान के साथ भी बातचीत आगे बढ़ रही है। इसी तरह, हमारी ईरान पर भी बहुत अच्छी बातचीत हुई। लगता है कि ईरान डील करना चाहता है।
--आईएएनएस
केके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Delhi News: मम्मी-पापा की एनिवर्सिरी का केक काटने जा रहा था कमल, तभी गड्ढे में गिरने से चली गई जान
Delhi News: दिल्ली के जनकपुरी में बने गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले शख्स ने आखिरी बात अपने घर पर की थी. उसने घर पर कॉल करके कहा कि मैं 10 मिनट में आ रहा हूं लेकिन उसके बाद उनका बेटा कभी भी घर नहीं लौटा. घरवालों को नहीं पता था कि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खुदवाए गए खुले गड्डे उसकी जान ले लेगा.
'10 मिनट में आ रहा हूं'
मृतक कमल ध्यानी 25 साल का था. वह दिल्ली के पालम में अपने परिवार के साथ रहता था और रोहिणी के एचडीएफसी बैंक में काम करता था. रोज की तरह देर रात 11 बजे शिफ्ट खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था. फोन पर उसने कहा कि जनकपुर डिस्ट्रिक्ट सेंटर हूं, 10 मिनट में पहुंच रहा हूं. लेकिन वह 10 मिनट बोलना ही उसका पल था.
लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई
जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा की गई खुदाई के बाद सड़क के बीचों-बीच गहरा गड्ढा खुला पड़ा हुआ था. वहां ने बैरिकेडिंग थी और न ही कोई वार्निंग बोर्ड. अंधेरे के वजह से उसे गड्ढा दिखा नहीं और वह सीधे गड्ढे में गिर गया. चश्मदीदों के अनुसार, हादसे के बाद भी मौके पर कोई सरकारी मदद नहीं पहुंची. लापरवाही के चलते दिल्ली सरकार ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों पर एफआईआर भी करवा दी है. मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम परवेश वर्मा ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.
कमल की किसी ने मदद नहीं की
कमल के परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद कमल को समय पर मदद नहीं मिल पाई. वे इस वजह से पूरी रात उनके पीछे-पीछे थाना-दर-थाना भटकते रहे. मंगोलपुर, जनकपुरी, रोहिणी, परिवार वाले सात-आठ थानों के चक्कर लगाते रहे लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की.
मम्मी-पापा की एनिवर्सिरी थी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कमल के घर वाले केक रखकर उसके आने का इंतजार कर रहे थे. क्योंकि कमल के मम्मी-पापा की आज थी. कमल को परिजनों ने कॉल भी किया और पूछा कि कब तक आओगे, इस पर कमल ने कहा कि मैं 10 मिनट में आ रहा हूं. कमल ने शुक्रवार को मम्मी-पापा की वेडिंग एनिवर्सिरी मनाने के लिए छुट्टी ली थी. घर में कीर्तन की तैयारी थी और छोटी सी पार्टी का इंतजाम किया गया था. रातभर उनका परिवार केक काटने के लिए कमल का इंतजार कर रहा था लेकिन उस कॉल के बाद कमल कभी घर वापस नहीं लौटा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















