'जेल जाने को तैयार...', CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दिपके का बड़ा बयान, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर कही यह बात
CJP Protest: जंतर मंतर पर आज सीजेपी विरोध प्रदर्शन के लिए जुटने वाली है. इससे पहले सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने खुद को गिरफ्तारी के लिए तैयार बताया है. कहा कि जेल जाने को तैयार हैं. वहीं CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई है.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने शनिवार को दिल्ली में होने वाले ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन से पहले कहा कि वह अपनी मांगों के लिए जेल जाने को भी तैयार हैं. मुंबई से दिल्ली रवाना होते समय उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई.
दिपके का आरोप है कि मतदाता सूची से बड़ी संख्या में वोट हटाए गए हैं और लोगों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जेल भेजने या सख्त कानूनों के इस्तेमाल की धमकी से उनका आंदोलन नहीं रुकेगा. दिपके ने दावा किया कि 13 करोड़ से ज्यादा वोट रद्द किए गए हैं और इस मुद्दे पर उनकी लड़ाई जारी रहेगी. हालांकि, वोटों को लेकर किए गए इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke leaves for Delhi ahead of the protest today at Jantar Mantar. pic.twitter.com/ABZcekAlCS
— ANI (@ANI) October 10, 2026
प्रतिबंधों पर भी उठाए सवाल
दिपके ने दिल्ली में लगाए गए प्रतिबंधों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा के नाम पर राजधानी में रेल सेवाएं, मेट्रो, सड़क यातायात और इंटरनेट प्रभावित किए गए हैं. वहीं, प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 35,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, इसके बावजूद आयोजकों ने लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है.
‘जंतर-मंतर 2.0’ के लिए दोबारा एकजुट होने की अपील
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को ‘जंतर-मंतर 2.0’ के तहत दोबारा एकजुट होने और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को प्रदर्शन की कोशिश करने वालों को हिरासत में लेने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों के साथ मौखिक विवाद से बचने और घटनाओं की रिकॉर्डिंग को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पुलिस की तैयारियों में लाठी-डंडे ले जाने की अनुमति दी गई है, जबकि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) को प्रदर्शन संबंधी तैनाती के लिए हथियार जारी नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं.
यहां ले जाएगा डिटेन किए लोगों को
शनिवार को प्रोटेस्ट के लिए जाने वाले लोगों पर पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है. खबर लिखे जाने तक दिल्ली पुलिस चर्चित यूट्यूबर समेत 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार किए गए लोगों को 6 निर्धारित केंद्रों पर ले जाया जाएगाः छत्रसाल स्टेडियम, राजीव गांधी स्टेडियम, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल स्टेडियम, दौलतपुर का सामुदायिक केंद्र और पांद्रवाल का सामुदायिक केंद्र.
एक ही मुद्दा और एक ही मांग, फिर क्यों CJP से दूरी बनाकर चल रहे राहुल गांधी; इनसाइड स्टोरी
राहुल गांधी की बजाय कांग्रेस किसी और को चेहरा नहीं बनने देना चाहती. सरकार के खिलाफ चल रहे आंदोलन की लाइमलाइट वह राहुल गांधी के अलावा किसी के साथ साझा नहीं करना चाहती.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV






