Responsive Scrollable Menu

Shardiya Navratri 2026: कल से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र, नोट करें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व अत्यंत खास होता है. इस पर्व को ऊर्जाओं से भरपूर और बहुत पवित्र माना जाता है. शारदीय नवरात्र साल की अंतिम नवरात्रि होती है. यह आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है और नौ दिनों तक चलते हैं. इस उत्सव का जश्न पाताल लोक से लेकर देवलोक तक मनाया जाता है. जब वह पृथ्वीलोक पर निवास करने आती है. इस साल शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर 2026 यानी कल से प्रारंभ हो रही है. इस दौरान घरों में कलश स्थापित किया जाता है और व्रत-पूजा की जाती है. वहीं, शारदीय नवरात्र के दौरान दुर्गा पूजा भी होती है, जिसके लिए भव्य पंडालों का आयोजन किया जाता है.

आइए जानते हैं घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, मां के आगमन का महत्व और इस वर्ष नवरात्रि की क्या खासियत होने वाली है.

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (Navratri 2026 Shubh Muhurat)

नवरात्र के प्रथम दिन पर घटस्थापना की जाती है. इसमें कलश बिठाया जाता है और जौ बोई जाती है. कलश स्थापित करने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 5 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 24 मिनट का रहने वाला है. चंचल बेला सुबह 8 बजकर 5 मिनट से लेकर 9 बजकर 31 मिनट तक है. वहीं, अमृत बेला सुबह 9 बजकर 31 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. 11 अक्टूबर को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 36 मिनट से लेकर 12:24 तक रहने वाला है.

ये भी पढ़ें-Guru Pradosh Vrat Katha: प्रदोष व्रत में क्यों जरूरी है कथा का पाठ? जानें पौराणिक कहानी

हाथी पर सवार होकर पधारेंगी मां...

देवी पुराण के अनुसार, दुर्गा मां के आगमन और प्रस्थान के दिनों के आधार पर उनके वाहनों का भी खास महत्व बताया जाता है. इस वर्ष शारदीय नवरात्र का प्रारंभ रविवार के दिन हो रहा है, जिसका शास्त्रों में स्पष्ट उल्लेख मिलता है. इस श्लोक को समझे- आदित्ये च हयरोहण रक्ताम्बर भूमिपाल हस्ती च.. इसका अर्थ है कि रविवार या सोमवार के दिन नवरात्र शुरू होने पर माता का वाहन हाथी होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दुर्गा मां का हाथी पर सवार होकर आना अत्यंत शुभ होता है. इससे देश में अच्छी बारिश होती है. ये अच्छी फसल का संकेत होता है और धन-धान्य में वृद्धि और समाज में सुख-समृद्धि का विस्तार होता है. वहीं, इस बार व्रत का समापन और माता की विदाई मंगलवार को हो रहा है. माता की विदाई घोड़े पर होने वाली है.

नवरात्र की प्रमुख तारीखें और नियम

  • घटस्थापना- 11 अक्टूबर 2026
  • महाष्टमी व्रत- 18 अक्टूबर 2026
  • व्रत पारण- 20 अक्टूबर 2026

नवरात्र पूजन और घटस्थापना की सामग्रियां 

  • दुर्गा मां की तस्वीर या मूर्ति
  • चौकी
  • आसन
  • लाल वस्त्र
  • कलावा 
  • माला
  • पूर्ण श्रृंगार का सामान (जैसे चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, काजल, आईना और सिंदूर)
  • प्रसाद के लिए ऋतुफल
  • माता को चढ़ाने के लिए लाल चुनरी
  • दुर्गा सप्तशती
  • नारियल
  • धुप
  • अगरबत्ती
  • दीपक
  • पान का पत्ता
  • सुपारी
  • आरती की थाली
  • फूल
  • बाती और घी से भरा दीपक
  • घंटी
  • कुमकुम
  • चंदन
  • हल्दी
  • अक्षत
  • छोटा जलपात्र
  • कपूर
  • अष्टदल कमल
  • कुमकुम और हल्दी से रंगे चावल 
  • मिट्टी या तांबे का कलश
  • शुद्ध जल
  • सिक्का
  • अक्षत
  • नारियल
  • एक साथ जुड़े हुए 8 आम के पत्ते 
  • दो साबुत सुपारी
  • दो इलायची
  • एक हल्दी की गांठ
  • दो साबुत लौंग
  • नारियल पर बांधने के लिए छोटी लाल चुनरी

घटस्थापना पूजन विधि (Ghatsthapna Pujan Vidhi)

पूजा स्थल तथा चौकी रखने वाले स्थान की शुद्धि करें. वहां गंगाजल छिड़कें और लकड़ी की चौकी बिठाएं. अब उस पर लाल कपड़ा बिछाएं. माता की मूर्ति और तस्वीर चौकी पर स्थापित करें. कलश स्थापना के लिए तांबे या मिट्टी के कलश में जल, गंगाजल, सुपारी, सिक्का, अक्षत और दूर्वा डालें. कलश के ऊपर मुख में आम के पत्ते रखकर उस पर नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर रखें. इसके बाद एक साफ पात्र में, आप चाहे तो मिट्टी का पात्र ले सकते हैं. इसमें खेत की पवित्र मिट्टी डालें. उसमें जौ के बीज बोएं. इन्हें नौ दिनों तक जल से सींचा जाता है.

ये भी पढ़ें- Dussehra 2026: दशहरा की सही तारीख क्या है? नोट करें रावण दहन का समय

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

'जेल जाने को तैयार...',  CJP प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दिपके का बड़ा बयान, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर कही यह बात

CJP Protest: जंतर मंतर पर आज सीजेपी विरोध प्रदर्शन के लिए जुटने वाली है. इससे पहले सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने खुद को गिरफ्तारी के लिए तैयार बताया है. कहा कि जेल जाने को तैयार हैं. वहीं CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई है. 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने शनिवार को दिल्ली में होने वाले ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन से पहले कहा कि वह अपनी मांगों के लिए जेल जाने को भी तैयार हैं. मुंबई से दिल्ली रवाना होते समय उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई. 

दिपके का आरोप है कि मतदाता सूची से बड़ी संख्या में वोट हटाए गए हैं और लोगों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जेल भेजने या सख्त कानूनों के इस्तेमाल की धमकी से उनका आंदोलन नहीं रुकेगा. दिपके ने दावा किया कि 13 करोड़ से ज्यादा वोट रद्द किए गए हैं और इस मुद्दे पर उनकी लड़ाई जारी रहेगी. हालांकि, वोटों को लेकर किए गए इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है.

प्रतिबंधों पर भी उठाए सवाल 

दिपके ने दिल्ली में लगाए गए प्रतिबंधों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा के नाम पर राजधानी में रेल सेवाएं, मेट्रो, सड़क यातायात और इंटरनेट प्रभावित किए गए हैं. वहीं, प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 35,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, इसके बावजूद आयोजकों ने लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है.

‘जंतर-मंतर 2.0’ के लिए दोबारा एकजुट होने की अपील

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को ‘जंतर-मंतर 2.0’ के तहत दोबारा एकजुट होने और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को प्रदर्शन की कोशिश करने वालों को हिरासत में लेने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, पुलिसकर्मियों को प्रदर्शनकारियों के साथ मौखिक विवाद से बचने और घटनाओं की रिकॉर्डिंग को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पुलिस की तैयारियों में लाठी-डंडे ले जाने की अनुमति दी गई है, जबकि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) को प्रदर्शन संबंधी तैनाती के लिए हथियार जारी नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं.

यहां ले जाएगा डिटेन किए लोगों को

शनिवार को प्रोटेस्ट के लिए जाने वाले लोगों पर पुलिस की सख्ती बढ़ती जा रही है. खबर लिखे जाने तक दिल्ली पुलिस चर्चित यूट्यूबर समेत 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार किए गए लोगों को 6 निर्धारित केंद्रों पर ले जाया जाएगाः छत्रसाल स्टेडियम, राजीव गांधी स्टेडियम, यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल स्टेडियम, दौलतपुर का सामुदायिक केंद्र और पांद्रवाल का सामुदायिक केंद्र. 

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Iran America War LIVE: ईरान अमेरिका युद्ध के हालात! | Trump | Hormuz | IRGC | Middle East War | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T01:15:39+00:00

Iran America War Live Update: World War 3 का खतरा? | Trump | IRGC | Khamenei | Putin | Hormuz | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T01:16:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers