Responsive Scrollable Menu

भारत में महंगे होंगे Samsung के फ्लैगशिप फोन, Galaxy S26 Ultra की कीमत बढ़ना लगभग तय

अगर आप काफी समय से स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि, Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स जल्द ही भारत में और ज्यादा महंगे हो सकते हैं। टिप्स्टर के मुताबिक, कंपनी Galaxy S26 Ultra की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

बता दें कि, ये फोन लेटेस्ट Galaxy S26 सीरीज का सबसे टॉप मॉडल है और फिलहाल इसके 12GB रैम व 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 1, 39,999 रुपये की शुरु होती है। वहीं, साउथ कोरियन टेक दिग्गज के लेटेस्ट जनरेशन फोल्डेबल्स Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमतों में इजाफा होगा।

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत बढ़ सकती है

इस बीच, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया है कि, जल्द ही Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत भारत में बढ़ने वाली है। टिप्स्टर का कहना है कि ये प्राइस हाइक लगभग तय है। लेकिन नई कीमत को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

वर्तमान में Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है। इसका 12GB+512GB कॉन्फिगरेशन 1,59,999 रुपये में आता है, बल्कि टॉप-एंड 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,89,999 रुपये है।

हालांकि, टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra की भी कीमत बढ़ेगी। लेकिन इन दोनों फोल्डेबल फोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी के बारे में पक्का पता नहीं है। 

Continue reading on the app

अमेरिकी संसद में कैप्टन स्मित के सम्मान में प्रस्ताव पारित:आतंकी हमले को नाकाम करने की तारीफ की; भारतीय पायलट को बहादुर बताया

अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के सम्मान में प्रस्ताव पास किया है। इसे दोनों पार्टियों ने समर्थन दिया है। इसमें 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए हमले के दौरान कैप्टन मच्छर की बहादुरी की तारीफ की गई है। प्रस्ताव में इस घटना को आतंकी हमला बताया गया है। हमलावर ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी को पकड़ने में मदद करने वाले यात्रियों की भी सराहना की गई है। फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन मच्छर पर हमला हुआ और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कुछ यात्री कॉकपिट में पहुंचे और हमलावर को पकड़ लिया। विमान को सऊदी अरब के ताबुक ले जाया गया, जहां कैप्टन मच्छर का इलाज किया गया। कैप्टन मच्छर को बचाने 45 मिनट तक जुटा रहा डेंटिस्ट हमले के बाद फ्लाइट में मौजूद डेंटिस्ट डॉ. शोता मुसेव ने कैप्टन स्मित मच्छर को करीब 45 मिनट तक संभाला। चीखने की आवाज सुनकर मुसेव कॉकपिट पहुंचे थे। वहां कैप्टन फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे। उन्होंने तुरंत खून रोकने की कोशिश शुरू की और कैप्टन को होश में रखने के लिए लगातार उनसे बात करते रहे। मुसेव ने बताया कि कैप्टन के सिर और बाएं हाथ पर गहरे घाव थे। उन्होंने टी-शर्ट से घाव दबाए, लेकिन खून नहीं रुका। इसके बाद उन्होंने क्रू से बर्फ मंगाई। करीब 45 मिनट तक वह घावों पर दबाव बनाते रहे और बर्फ लगाते रहे। उनका कहना है कि जब भी वह टी-शर्ट हटाकर घाव देखते, खून फिर तेज बहने लगता था। होश में रखने के लिए पूछा- कितने बच्चे हैं कैप्टन को होश में रखने के लिए मुसेव उनसे लगातार बात करते रहे। उन्होंने पूछा, “आपके कितने बच्चे हैं, उनके नाम क्या हैं?” वह कैप्टन को भरोसा दिलाते रहे कि जल्द परिवार के पास पहुंच जाएंगे। कैप्टन ने अपना नाम और उम्र बताई। उन्होंने कहा कि वह दुबई में रहते हैं और भारत से हैं। दर्द में उन्होंने कहा, “मेरी मदद कीजिए। मैं जीना चाहता हूं, यहां मरना नहीं चाहता।” मुसेव के मुताबिक, एक समय कैप्टन की नब्ज बहुत धीमी हो गई। उन्होंने उनके पैर ऊपर किए तो नब्ज फिर चलने लगी। जब कैप्टन के होंठ नीले पड़ गए, तो मुसेव ने क्रू से कहा कि विमान को जल्द उतारना होगा। कैप्टन ने दर्द की दवा मांगी, लेकिन मुसेव ने देने से मना कर दिया। उनका कहना था कि कैप्टन का काफी खून बह रहा था, इसलिए उन्हें हिलाने या दवा देने से खून और बह सकता था। को-पायलट ने इमरजेंसी के लिए रखे कुल्हाड़ी को हथियार बनाया UAE सरकार ने 3 अक्टूबर को बताया कि को-पायलट हमामी ने कैप्टन मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। इससे पहले विमान में मौजूद यात्रियों की शुरुआती जानकारी में चाकू से हमला किए जाने की बात सामने आई थी। विमान में इमरजेंसी के लिए एक खास कुल्हाड़ी रखी जाती है, जिसे ‘क्रैश एक्स’ कहते हैं। इसका इस्तेमाल आग लगने पर किसी पैनल को काटकर अंदर तक पहुंचने, फंसे लोगों को बाहर निकालने का रास्ता बनाने या जरूरत पड़ने पर विमान के किसी हिस्से को काटने या खोलने के लिए किया जाता है। यात्रियों ने हेडफोन की तार से हमलावर को बांधा मुसेव ने कैप्टन को संभालने के साथ यात्रियों की हमलावर को पकड़ने में भी मदद की। यात्रियों ने हेडफोन की तार से उसके हाथ-पैर बांध दिए। वह छूटने की कोशिश करता रहा, तो यात्रियों ने उसे और कसकर बांध दिया। इसके बाद वह शांत हो गया। हमले के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक ले जाया गया। वहां कैप्टन मच्छर का इलाज हुआ। बाद में उन्हें UAE ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… फ्लाईदुबई विमान को बचाने वाले दोनों सीक्रेट पायलट कौन:हमला होते ही कंट्रोल संभाला; यात्रियों को डर था- विमान हाईजैक कर ईरान न ले जाएं दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट ने भारतीय को-पायलट पर हमला किया तो विमान तेजी से नीचे जाने लगा। घायल कैप्टन स्मित मच्छर ने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोला। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन... हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

Delhi Half Marathon: दिल्ली हाफ मैराथन के 21वें एडिशन के लिए भारतीय इलीट धावकों की घोषणा कर दी गई है. 18 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाली इस रेस में 22 मेंस और 20 महिला धावक हिस्सा लेंगे. मेंस वर्ग में टीसीएस वर्ल्ड 10के बेंगलुरु के विजेता हरमनजोत सिंह, किरण मात्रे और डॉ. कार्तिक करकेरा प्रमुख दावेदार हैं. महिला वर्ग में पूर्व चैंपियन लिली दास और कविता यादव के साथ अंकिता ध्यानी चुनौती पेश करेंगी. रेस का सीधा प्रसारण प्रोकेम इंटरनेशनल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर होगा. Sat, 10 Oct 2026 16:53:29 +0530

  Videos
See all

Sonam Wangchuk On CJP Protest: अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात- सोनम वांगचुक #shorts #sonamwangchuk #cjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T12:40:36+00:00

Sonam Wangchuk Live | हिरासत में Abhijeet Dipke..सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान | Delhi CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T12:38:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers