Responsive Scrollable Menu

नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई

गोवा पुलिस ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के मामले में मेडिको-लीगल 'अप्राकृतिक मौत' (UD) का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उन्हें मृत अवस्था में लाया गया था, जिसके चलते पुलिस केस दर्ज करना जरूरी था। वहीं, पुणे के फार्महाउस में देर रात हुए अंतिम संस्कार को लेकर बेटे मल्हार पाटेकर ने स्थिति साफ की है। उन्होंने बताया कि गोवा से पार्थिव शरीर लाने में देरी होने और सुबह ही निधन हो जाने के कारण परिवार ने उसी दिन अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया। गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, गोवा पुलिस ने BNS की धारा 194 के तहत केस दर्ज किया है और पीएसआई नितिन नाइक इसकी जांच कर रहे हैं। पणजी में दर्ज केस की रिपोर्ट के मुताबिक, नाना पाटेकर को डोना पाउला स्थित ओशन पार्क से मणिपाल अस्पताल, बांबोलिम लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार के बयानों की जांच करेगी। अस्पताल ने कहा- मृत लाया गया था, कार्डियक अरेस्ट की आशंका मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को अस्पताल में मृत अवस्था में ही लाया गया था। इसी वजह से नियमानुसार पुलिस केस दर्ज कराना पड़ा और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर भेजा गया। डॉक्टर के मुताबिक प्राथमिक तौर पर यह कार्डियक अरेस्ट का मामला लगता है। उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर पहले से दिल की बीमारी के मरीज थे और उनका इलाज चल रहा था। बेटे मल्हार ने बताई देर रात अंतिम संस्कार की वजह समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में बेटे मल्हार पाटेकर ने देर रात अंतिम संस्कार करने की वजह बताई। आमतौर पर सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता, लेकिन मल्हार ने कहा कि परिवार गोवा में था और पार्थिव शरीर को पुणे स्थित गांव के फार्महाउस लाने में समय लग गया। चूंकि निधन सुबह जल्दी हो गया था और काफी समय बीत चुका था, इसलिए परिवार ने गुरुवार को ही इसे संपन्न करने का निर्णय लिया। पिता का विजन और 'नाम फाउंडेशन' का काम रहेगा जारी मल्हार पाटेकर ने कहा कि नाना साहब जैसे इंसान अपनी उपलब्धियों के जरिए हमेशा अमर रहते हैं। उन्होंने बताया कि मराठवाड़ा में 'नाम फाउंडेशन' के जरिए चल रहे सामाजिक काम बंद नहीं होंगे। इस संबंध में उनकी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात हुई है और यह काम सीईओ गणेश थोरात की देखरेख में तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। पुणे के फार्महाउस में 3-गन सैल्यूट के साथ दी गई अंतिम विदाई गुरुवार रात पुणे के डोंजे गांव स्थित फार्महाउस पर नाना पाटेकर का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस बल ने उन्हें 3-गन सैल्यूट दिया। इस दौरान अभिनेता जैकी श्रॉफ, निर्देशक अनिल शर्मा, अनीस बज्मी और निर्माता फिरोज नाडियाडवाला समेत कई फिल्मी हस्तियां और राजनेता शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने और श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। ये खबर भी पढ़ें शाहरुख खान को जेल से बाहर निकलवाया:प्रोड्यूसर से बर्तन धुलवाए; परिंदा की शूटिंग में आग से झुलसे, नाना पाटेकर के अनसुने किस्से नाना पाटेकर का गुरुवार को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। गोवा के डोना पाउला स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट आने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिर उन्हें करीब 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन बचाया नहीं जा सका। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

मचैल माता का चमत्कारी धाम: जहां आभूषणों के हिलने को भक्त मानते हैं मां चंडी के साक्षात दर्शन

Machail Dham Mystery: मचैल माता का चमत्कारी धाम भक्तों के बीच गहरी आस्था का केंद्र है. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में स्थित इस पवित्र तीर्थस्थल को लेकर यह मान्यता है कि यहां देवी चंडी के आभूषणों में स्वतः हलचल होती है. भक्त इसे मां चंडी के साक्षात दर्शन मानते हैं और इस चमत्कार के पीछे असीम आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव करते हैं. कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हर साल यहां देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Matt Renshaw: सिर्फ 124 रन तक गिरे 6 विकेट, फिर चमका ‘सबसे युवा’ बल्लेबाज, शतक ठोककर ऑस्ट्रेलिया को बचाया

मैट रेनशॉ ने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही टेस्ट डेब्यू किया था लेकिन इसके बाद वो लंबे समय तक बाहर रहे. अब संयोग से साउथ अफ्रीका की जमीन पर ही उन्होंने एक यादगार शतक लगाया. Sat, 10 Oct 2026 16:40:00 +0530

  Videos
See all

Sarva Pitru Amavasya 2026: अमावस्या पर आज 1 उपाय बना देगा मालामाल | Pitru Paksha | Astrologer | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T12:15:05+00:00

10 October Gold Silver Price : सोने-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, जानें आज का ताजा रेट |Sone Ka Bhaav #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-10T12:16:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers