Responsive Scrollable Menu

रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगा नहीं होगा:RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

इस बार रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है। इसे 5.25% पर बरकरार रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नहीं बढ़ेगी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज 6 फरवरी को मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग में लिए फैसलों की जानकारी दी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी, RBI ने दिसंबर में ब्याज दर 0.25% घटाकर 5.25% की थीं। RBI जिस रेट पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। जब RBI रेपो रेट घटाता है, तो बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है और वो इस फायदे को ग्राहकों तक पहुंचाते हैं। 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती हर दो महीने में होती है RBI की मीटिंग मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में 6 सदस्य होते हैं। इनमें से 3 RBI के होते हैं, जबकि बाकी केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किए जाते हैं। RBI की मीटिंग हर दो महीने में होती है। वित्त वर्ष 2025-26 में मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की कुल 6 बैठकें हुई। पहली बैठक 7-9 अप्रैल 2025 को हुई थी। रेपो रेट क्या है, इससे लोन कैसे सस्ता होता है? RBI जिस ब्याज दर पर बैंकों को लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। रेपो रेट कम होने से बैंक को कम ब्याज पर लोन मिलेगा। बैंकों को लोन सस्ता मिलता है, तो वो अकसर इसका फायदा ग्राहकों को पास कर देते हैं। यानी, बैंक भी अपनी ब्याज दरें घटा देते हैं। रिजर्व बैंक रेपो रेट बढ़ाता और घटाता क्यों है? किसी भी सेंट्रल बैंक के पास पॉलिसी रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है। जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है, तो सेंट्रल बैंक पॉलिसी रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है। पॉलिसी रेट ज्यादा होगी तो बैंकों को सेंट्रल बैंक से मिलने वाला कर्ज महंगा होगा। बदले में बैंक अपने ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर देते हैं। इससे इकोनॉमी में मनी फ्लो कम होता है। मनी फ्लो कम होता है तो डिमांड में कमी आती है और महंगाई घट जाती है। इसी तरह जब इकोनॉमी बुरे दौर से गुजरती है तो रिकवरी के लिए मनी फ्लो बढ़ाने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सेंट्रल बैंक पॉलिसी रेट कम कर देता है। इससे बैंकों को सेंट्रल बैंक से मिलने वाला कर्ज सस्ता हो जाता है और ग्राहकों को भी सस्ती दर पर लोन मिलता है।

Continue reading on the app

काशी विश्वनाथ धाम में 14 से 17 फरवरी तक स्पर्श दर्शन पर रोक, इन वस्तुओं पर लगाया गया प्रतिबंध

महाशिवरात्रि एक ऐसा अवसर होता है जब शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। वाराणसी का काशी विश्वनाथ धाम भी ऐसे ही जगह है, जहां साल भर देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक स्थान है, जो भक्तों के बीच बहुत …

Continue reading on the app

  Sports

WPL जीतने के बाद मंधाना के बैंक बैलेंस में भारी इजाफा, RCB के खिलाड़ी-स्टाफ को मिल कितना, कप्तान को ज्यादा रकम क्यों?

smriti mandhana bank balance: चैंपियन बनने की वजह से एक भारी भरकम राशि भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खेते में गई और अब फैंस ये जानने को बेताब है कि किस खिलाड़ी के खाते में कितने पैसे गए और क्या कप्तान को बाकी खिलाड़ियों से ज्यादा पैसे मिले या बराबर. Fri, 6 Feb 2026 13:44:19 +0530

  Videos
See all

लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बिरला ने जताई कड़ी नाराजगी, #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T08:02:37+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha| SIR को लेकर Mamata Banerjee खुद क्यों पहुंची Supreme Court! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T08:05:00+00:00

Rajasthan Crime: Shriganganagar सोनम जैसा 'खूनी कांड', पत्नी ने प्रेमी के हाथों करवाई पति की हत्या #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T08:06:53+00:00

‘घूसखोर पंडत’ फिल्म को लेकर मायावती का बड़ा बयान! #mayawati #ytshorts #viralshorts #filmcontroversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-06T08:01:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers