Responsive Scrollable Menu

IND vs WI 2nd T20: अभिषेक शर्मा के पास बड़ा मौका, 2000 रन पूरे करते ही बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड?

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,000 रन पूरे करने से 53 रन दूर हैं। भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 में वह सूर्यकुमार यादव का सबसे कम गेंदों में यह आंकड़ा हासिल करने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Continue reading on the app

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

कोच्चि, नौ अक्टूबर केरल उच्च न्यायालय ने कहा है कि राज्य सरकार को अदालतों, अधिकरणों और आयोगों के सुचारू कामकाज के लिए उन्हें सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करना चाहिए। मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और न्यायमूर्ति श्याम कुमार वी एम की पीठ ने यह टिप्पणी करते हुए राज्य सरकार को सभी जिलों में उपभोक्ता विवाद निवारण आयोगों में नए पद सृजित करने के लिए वित्त विभाग को सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अदालत ने सात अक्टूबर के अपने आदेश में कहा कि जानकारियां तीन सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए।

पीठ ने कहा कि इन आयोगों को बुनियादी सुविधाओं की गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है और कर्मचारियों एवं बुनियादी ढांचे की कमी के कारण उनके द्वारा जारी आदेशों पर अमल नहीं हो पा रहा है। पीठ ने कहा कि कर्मचारियों की कमी से आयोगों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है, इसलिए इस मुद्दे को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अदालत ने कहा, ‘‘राज्य सरकार की यह जिम्मेदारी है कि अदालतों, अधिकरणों, आयोगों आदि के सुचारू कामकाज के लिए सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।’’ यह निर्देश और टिप्पणी सरकार की ओर से अदालत को यह बताए जाने के बाद आई कि ‘राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग और जिला आयोगों के आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण’ योजना के लिए एक करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी पांच अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी।

सरकार ने अदालत को यह भी बताया कि उपभोक्ता आयोगों में 229 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है और इस पर सरकार के स्तर पर विचार किया जा रहा है। अदालत ने निर्देश दिया, ‘‘वित्त विभाग को नए पदों के सृजन के संबंध में अंतिम निर्णय लेने में सक्षम बनाने के लिए उसके द्वारा मांगी गई सभी जानकारी आज से तीन सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए।’’ यह निर्देश वकील जे. सूर्या की ओर से दायर जनहित याचिका पर आया। याचिका में कर्मचारियों की कमी का सामना कर रहे उपभोक्ता आयोगों में जल्द नियुक्तियां करने का अनुरोध किया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

शाहिद अफरीदी स्टाइल में गरजे फरहान, रावलपिंडी टी20 में श्रीलंका को रौंदकर पाकिस्तान की धमाकेदार शुरुआत

Pakistan beat Sri Lanka: रावलपिंडी में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए, जिसमें लाहिरू उदारा ने शानदार 91 रनों की पारी खेली. जवाब में कप्तान साहिबजादा फरहान की नाबाद 53 गेंदों पर 89 रनों की तूफानी पारी और माज सदाकत के अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. डेब्यूटेंट मोहम्मद इमरान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके. Fri, 9 Oct 2026 23:36:51 +0530

  Videos
See all

चार छात्रों को टक्कर मारकर फरार हुई कार #indore #caraccident #bikeaccident #shorts #cctv #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T18:45:28+00:00

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों का DA इतना बढ़ गया? | DA Hike | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T19:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers