SSC CHSL 2025 Final Result 2026
SSC CHSL Final Result 2026 Post Update Date: 07-10-2026 Short Description : SSC CHSL 2025 Final Result 2026 : Staff Selection Commission SSC Official Notification is released and Online Form Now Started on 23 June 2025 to 18 July 2025 is Last Date for Upcoming SSC Recruitment CHSL 2025 Examination, Vacancy 2025 Full Notification available at the official website. Read ...
मणिपुर के Kangpokpi में उपद्रवियों ने खाली मकान फूंके, गोलीबारी भी की
इंफाल, सात अक्टूबर मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बुधवार को संदिग्ध उग्रवादियों ने कुकी समुदाय के लोगों के कई खाली पड़े मकानों में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लकड़ी से बने इन मकानों में अपराह्न करीब दो बजे आग लगाए जाने से पहले हवा में कई गोलियां चलाई गईं।
उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त हुए घरों की सही संख्या अभी पता नहीं चल पाई है, हालांकि ग्रामीणों ने दावा किया कि कम से कम तीन मकान नष्ट हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है और आग लगाने वालों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी। नगा बहुल सेनापति जिले के पास स्थित काइलेनजांग गांव में नगा और कुकी समुदायों के बीच संघर्ष बढ़ने के बाद वहां के निवासी अपने घर छोड़कर चले गए थे और तब से यह इलाका काफी हद तक खाली है।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इस साल फरवरी में नगा और कुकी समुदायों के बीच हिंसा शुरू होने के बाद से 40 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और दर्जनों घर जला दिए गए हैं। हिंसा मुख्य रूप से उखरुल, कामजोंग, नोनी, तमेंगलोंग और कांगपोकपी जिलों में केंद्रित रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Sarkarinaukrijobalert.com
prabhasakshi








