Responsive Scrollable Menu

'जो परिणाम 'जर्सी' में लाए, 'वर्दी' में भी वैसी ही उम्मीद', 470 खिलाड़ियों को पुलिस नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बोले CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘जर्सी’ में आपने जो परिणाम लाए हैं, ‘वर्दी’ में भी उसी प्रकार की अपेक्षा आपसे सरकार को रहेगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यहां लोकभवन में 470 कुशल खिलाडि़यों को पुलिस सेवा में नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जर्सी (खिलाड़ियों का परिधान) में जो कार्य आप करते थे और जो परिणाम आप लाए हैं, सरकार ‘वर्दी’ (पुलिस की वर्दी) में भी उसी प्रकार की अपेक्षा आपसे करती है।

 योगी ने कहा, ‘‘आप जर्सी में अपने क्षेत्र में कुशल खिलाड़ी इसलिए हुए, क्योंकि आपने अपने जीवन को अनुशासन में ढाला, टीम भावना के महत्व को समझा, अपनी शक्ति और उसके सामर्थ्य को एक सही दिशा दी। समय की कीमत को पहचाना।

खेल और सुरक्षा व्यवस्था का अनूठा मेल
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल में सीखा गया अनुशासन और टीम वर्क पुलिस सेवा की रीढ़ है। जब एक खिलाड़ी अनुशासित होकर मैदान में उतरता है तो वह विपरीत परिस्थितियों में भी जीत दर्ज करता है। यही जज़्बा अब पुलिस सेवा के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता की सुरक्षा में काम आएगा।

सरकार के इस कदम से राज्य के उभरते हुए एथलीटों और खिलाड़ियों को न केवल रोजगार का अवसर मिला है, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल को भी अनुशासित और शारीरिक रूप से दक्ष जवान मिले हैं।

Continue reading on the app

यूपी पुलिस में शामिल 470 कुशल खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र, Keshav Prasad Maurya ने सराहा

लखनऊ, आठ अक्टूबर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब पदक जीतकर कोई खिलाड़ी भारत का तिरंगा लहराता है तो छाती चौड़ी हो जाती है। मौर्य यहां लोकभवन में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की मौजूदगी में कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत पुलिस सेवा के लिए चयनित 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने समारोह को संबोधित कर रहे थे। मौर्य ने अपने संबोधन में नियुक्ति पत्र पाने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ‘‘जब अवसर मिलता है तो आप लोगों को खेलते हुए देखते हैं और जब पदक जीतकर कोई खिलाड़ी भारत का तिरंगा लहराता है तो छाती चौड़ी हो जाती है।’’ उन्‍होंने कहा कि आज आपको खेल के क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने के कारण सरकारी सेवा (पुलिस सेवा) में आने का अवसर मिला है और आपके पास अब और अच्‍छे परिणाम लाने के मौके हैं।

मौर्य ने कहा, आपको जहां उप्र की जनता की सेवा और सुरक्षा का अवसर मिला है, वहीं आपका खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। आप जब अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर का कोई पदक प्रदेश व देश के लिए जीतते हैं तो पदोन्‍नति के और भी बेहतर मौके मिल सकते हैं। उन्‍होंने हाल में जापान में संपन्न हुए एशियाई खेलों की चर्चा करते हुए कहा कि जब देश में सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट का स्वर्ण पदक आप लोगों (खिलाड़ियों) ने जीता और उसमें उप्र के खिलाड़ी भी सहभागी थे, तो उसके लिए बधाई देता हूं।

मौर्य ने कबड्डी टीम, हॉकी और अन्य खेलों में भी पदक पाने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उपमुख्यमंत्री ने उप्र के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में राज्य की कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 के पहले यहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त रहती थी, लेकिन आज पूरा देश इस बात की चर्चा करता है कि उप्र की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है।

Continue reading on the app

  Sports

फर्जी कोविड सर्टिफिकेट पर लगा 1.75 करोड़ का जुर्माना, फिर भी नहीं देना होगा एक भी पैसा, ऐसे बचा ये खिलाड़ी

स्विट्जरलैंड फुटबॉल टीम के कप्तान ग्रैनिट जाहका ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने फर्जी कोविड सर्टिफिकेट बनाया था, जिसके बाद उनके खिलाफ जांच शुरू हुई थी. Thu, 08 Oct 2026 21:43:35 +0530

  Videos
See all

Nana Patekar को राजकीय सम्मान, फडणवीस शिंदे देंगे श्रद्धांजलि | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T16:36:27+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | विपक्ष के प्रदर्शन का एक जैसा पैटर्न, आखिर क्या है रणनीति? #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T16:37:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers