Nana Patekar के निधन पर Tanushree Dutta की प्रतिक्रिया. कहा- 'परिवार के प्रति संवेदना, सोच-समझकर दूंगी अपना बयान'
अभिनेता नाना पाटेकर पर 2018 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने बृहस्पतिवार को दिग्गज अभिनेता के निधन पर उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया सोच-समझकर देंगी। पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पचहत्तर-वर्षीय अभिनेता गोवा स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दत्ता ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किए एक वीडियो में कहा कि उन्हें पाटेकर के निधन की खबर मिली है, लेकिन वह ‘‘पहले यह तय करेंगी कि उन्हें किस तरह की प्रतिक्रिया देनी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि वह लखनऊ में एक कार्यक्रम के लिए जा रही हैं और फिलहाल उसी पर ध्यान देना चाहती हैं। उन्होंने पाटेकर के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।
वर्ष 2018 में दत्ता ने 2009 की फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ की शूटिंग के दौरान पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद भारत में ‘‘मी टू’’ आंदोलन को गति मिली थी। पाटेकर ने आरोपों से लगातार इनकार किया था। बाद में पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के कारण मामले को बंद कर दिया गया था।
जीएसटी परिषद की सिफारिशों का नैसकॉम ने किया स्वागत
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। उद्योग निकाय नैसकॉम ने गुरुवार को कहा कि जीएसटी परिषद की सिफारिशों ने सेवा निर्यात, इनपुट टैक्स क्रेडिट, रिफंड और अनुपालन से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही चिंताओं का समाधान किया है। वहीं, नोटिस, अभियोजन और गिरफ्तारी की शक्तियों से जुड़े प्रस्ताव कर प्रवर्तन के लिए अधिक संतुलित दृष्टिकोण का संकेत देते हैं।
आईटी सॉफ्टवेयर क्षेत्र के शीर्ष व्यापारिक संगठन ने एक बयान में कहा, “हम इन मुद्दों पर उद्योग के साथ केंद्र और राज्य सरकारों, वित्त मंत्रालय तथा सीबीआईसी की रचनात्मक भागीदारी की सराहना करते हैं।”
नैसकॉम की ओर से आईटी-आईटीईएस उद्योग के लिए विदेशों में स्थित शाखाओं के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं से जुड़ी सिफारिश का विशेष रूप से स्वागत किया गया है। भारतीय कंपनियां अकसर विदेशों में स्थित अपनी शाखाओं के माध्यम से विदेशी ग्राहकों को सेवाएं देती हैं। मौजूदा कानून के तहत भारतीय कार्यालय से विदेश स्थित अपनी शाखा को दी जाने वाली सेवाएं निर्यात की श्रेणी में नहीं आ पाती हैं, क्योंकि दोनों एक ही व्यक्ति/संस्था के प्रतिष्ठान माने जाते हैं।
नैसकॉम के अनुसार, इस प्रतिबंध को हटाने की परिषद की सिफारिश उस लंबे समय से चली आ रही चिंता को दूर करती है, जिसे नैसकॉम ने सरकार के सामने उठाया था। अन्य निर्यात शर्तें पूरी होने पर इससे कर संबंधी अनिश्चितता, मुकदमेबाजी और अनावश्यक कार्यशील पूंजी लागत कम होने की उम्मीद है।
नैसकॉम ने आगे कहा कि जीएसटी परिषद ने विदेशी ग्राहकों के स्वामित्व वाले सामान पर भारत में की जाने वाली रिसर्च, टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन और इंजीनियरिंग सेवाओं के लिए आपूर्ति स्थल से जुड़े नियमों में बदलाव की भी सिफारिश की है। मौजूदा व्यवस्था में ग्राहक के प्रोटोटाइप या सैंपल की भारत में भौतिक मौजूदगी के कारण ऐसी सेवाएं निर्यात के रूप में योग्य नहीं हो पाती हैं।
प्रस्तावित बदलाव से इंजीनियरिंग आरएंडडी कंपनियों, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) और विदेशी ग्राहकों को योग्य रिसर्च एवं टेस्टिंग सेवाएं देने वाले डीप-टेक स्टार्टअप्स को फायदा हो सकता है। इससे भारत को वैश्विक रिसर्च और इंजीनियरिंग से जुड़े अधिक काम आकर्षित करने में भी मदद मिल सकती है।
ई-कॉमर्स के क्षेत्र में, दूसरे राज्यों में प्लेटफॉर्म के वेयरहाउस का इस्तेमाल करने वाले छोटे विक्रेताओं के लिए प्रस्तावित सरल पंजीकरण व्यवस्था का भी नैसकॉम ने स्वागत किया है। इससे छोटे कारोबारियों को हर राज्य में अपना अलग परिसर स्थापित किए बिना अंतरराज्यीय ऑनलाइन कारोबार में भाग लेने में मदद मिलेगी।
नैसकॉम ने इनवर्टेड-ड्यू रिफंड को इनपुट सेवाओं तक बढ़ाने, प्लांट और मशीनरी के लिए रिफंड की पात्रता तथा रिफंड के तेज प्रसंस्करण के प्रस्ताव का भी स्वागत किया। परिषद की कर्मचारी स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर इनपुट टैक्स क्रेडिट की अनुमति देने की सिफारिश से उद्योग की एक और लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी।
नैसकॉम के बयान में कहा गया कि इन बदलावों से कारोबार से जुड़े खर्चों में फंसे वैध टैक्स क्रेडिट की राशि को कम करने में मदद मिलेगी।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation









