Responsive Scrollable Menu

नेपाल में चुनावी सुरक्षा के लिए सेना तैनात, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर

काठमांडू, 4 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल में 5 मार्च को होने वाले संसदीय चुनावों की तैयारियों के बीच चुनावी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नेपाल सेना को बुधवार से देशभर में तैनात कर दिया गया है।

एकीकृत चुनाव सुरक्षा योजना के तहत नेपाल सरकार ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल 79,727 सैनिकों की तैनाती का फैसला किया है। ये जवान नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और अस्थायी रूप से नियुक्त चुनाव पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। चुनाव में अब एक महीने से भी कम समय बचा है, ऐसे में प्रतिनिधि सभा के चुनावों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है।

नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजाराम बस्नेत ने आईएएनएस से कहा, “नेपाल सरकार के फैसले और एकीकृत सुरक्षा योजना के अनुरूप नेपाल सेना को तैनात किया गया है। चुनावी सुरक्षा के तहत हमने विभिन्न स्थानों पर बेस स्थापित किए हैं और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त गश्त भी शुरू कर दी गई है।”

योजना के तहत नेपाल सेना हवाई अड्डों, जेलों और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर पुलिस बल की जगह तैनात होगी, जिससे पुलिसकर्मियों को मैदानी स्तर पर चुनावी ड्यूटी के लिए लगाया जा सकेगा।

बस्नेत ने बताया कि संयुक्त गश्त के दौरान मतदान केंद्रों का आकलन किया जा रहा है ताकि उसी के अनुसार सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। एकीकृत सुरक्षा योजना के तहत सुरक्षा व्यवस्था को तीन चरणों में लागू किया जाएगा—चुनाव पूर्व, मतदान के दौरान और चुनाव बाद।

चुनाव पूर्व चरण में नेपाल सेना मतपत्रों की छपाई की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा, “सभी सुरक्षा एजेंसियों के जवानों के साथ संयुक्त अभ्यास, अलग-अलग जमीनी गश्त और नेपाल सेना द्वारा हवाई गश्त जारी रहेगी।”

योजना के अनुसार, मतदान केंद्रों की सुरक्षा तीन घेरों में की जाएगी। पहले सुरक्षा घेरे में नेपाल पुलिस की तैनाती होगी, जैसा कि पूर्व के चुनावों में होता रहा है। दूसरे घेरे में सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल को तैनात किया जाएगा, जबकि तीसरे और बाहरी घेरे की जिम्मेदारी नेपाल सेना संभालेगी। हालांकि, परिस्थितियों के अनुसार इन सुरक्षा घेरों की व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है।

चुनाव बाद के चरण में मतपेटियों के सुरक्षित परिवहन, मतदान केंद्रों की सुरक्षा और मतगणना केंद्रों की रक्षा के लिए भी सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।

इस योजना के तहत कुल मिलाकर 3.38 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा, जिनमें नेपाल सेना, नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, चुनाव पुलिस, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा इकाइयों के जवान शामिल होंगे।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Lakh Take Ki Baat: 20 बच्चों को बचाने के लिए दे दी जान, देखिए कैसे MP की कंचनबाई ने दिखाई दिलेरी

Lakh Take Ki Baat: मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रानपुर गांव में मानवता और साहस की एक दिल को छू लेने वाली घटना सामने आई है. यहां आंगनबाड़ी केंद्र में काम करने वाली कंचनबाई ने मधुमक्खियों के भयानक हमले से करीब 20 मासूम बच्चों की जान बचाई, लेकिन इस दौरान खुद शहीद हो गईं.

घटना उस समय हुई जब कंचनबाई हैंडपंप पर पानी भर रही थीं और बच्चे पास में मौजूद थे. तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. हालात बिगड़ते देख कंचनबाई बच्चों को लेकर आंगनबाड़ी केंद्र में भागीं. उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए त्रिपाल और दरी से बच्चों को ढका और एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित कमरों में पहुंचाया.

इस दौरान हजारों मधुमक्खियों ने कंचनबाई पर हमला कर दिया, जिससे वे बेहोश हो गईं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और लोग प्रशासन से मदद की मांग कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

मैं जल्द ग्राउंड पर वापसी करूंगा... चोट ने विकेटकीपर को किया क्रिकेट से दूर, ऋषभ पंत को किस चीज की खल रही कमी

ऋषभ पंत ने चोट से उबरकर जल्द क्रिकेट ग्राउंड पर वापसी की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि वह बेंगलुरु में बीसीसीआई ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में कड़ी मेहनत कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द वह मैदान में लौट सके. Wed, 4 Feb 2026 23:38:42 +0530

  Videos
See all

The US v China: critical minerals race | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T21:30:10+00:00

UP के ग्रेटर नौएडा का मामला #greaternoida #saubaatkiekbaat #kishoreajwani #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T21:30:13+00:00

Gold-Silver Latest Price: 3 बजते ही चांदी औंधे मुंह गिरी! | Silver Rate | Latest | Breaking |Wedding #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T21:30:07+00:00

बस्ती में फिल्मी फायरिंग! बस पर हुआ हमला #viralvideo #viralshorts #newsupdate #roadrage #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-04T21:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers