Jharkhand News: रांची यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले! भत्ता बढ़ा, अब सभी का होगा जीवन बीमा
Jharkhand News: रांची विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है. अब इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को पहले से ज्यादा भत्ता मिलेगा. विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की बैठक में खिलाड़ियों और कोच के भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय के सभी खिलाड़ियों का जीवन बीमा कराने का भी निर्णय लिया गया है.
खिलाड़ियों और कोच के भत्ते में बढ़ोतरी
मंगलवार (6 अक्टूबर) को कुलपति डॉ. सरोज शर्मा की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की बैठक हुई. बैठक में तय किया गया कि इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में जाने वाले खिलाड़ियों को अब 550 रुपये भत्ता मिलेगा. पहले खिलाड़ियों को 300 रुपये दिए जाते थे. यानी खिलाड़ियों के भत्ते में करीब 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. वहीं कोच या मैनेजर को अब 700 रुपये मिलेंगे, जबकि पहले उन्हें 400 रुपये दिए जाते थे. ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में जाने वाले खिलाड़ियों का भत्ता भी बढ़ाया गया है. अब उन्हें 850 रुपये मिलेंगे, जबकि पहले 550 रुपये मिलते थे. इसी तरह कोच या मैनेजर को अब 800 रुपये भत्ता मिलेगा. पहले यह राशि 600 रुपये थी. बढ़े हुए भत्ते को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
रांची विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की बैठक सम्पन्न,
— Ranchi University (@rncuniversity) October 6, 2026
कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा— “रांची विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं का धनी, नई प्रतिभाओं को खोजकर संवारना हमारा दायित्व”
रांची, 6 अक्टूबर 2026। रांची विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक… pic.twitter.com/pOIp7cNrxJ
सभी खिलाड़ियों का होगा जीवन बीमा
रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी खिलाड़ियों का जीवन बीमा कराने का भी फैसला लिया गया है. इसके लिए डीएसओ शिवेंद्र कुमार से बातचीत की जाएगी. खिलाड़ियों का बीमा राज्य सरकार की व्यवस्था के अनुसार कराने की तैयारी है. इसके अलावा विश्वविद्यालय कबड्डी और खो-खो के खिलाड़ियों के लिए मैट भी खरीदेगा. कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय पहले से ही खेल प्रतिभाओं का केंद्र रहा है. विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, जूनियर हॉकी चैंपियनशिप की पार्वती कुमारी और वीनिमा धान ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का दायित्व है कि नई प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया जाए.
खेल कैलेंडर और चयन समिति की सूची जारी
बैठक में खेल एवं फिजिकल एजुकेशन के निदेशक डॉ. बीरेंद्र कुल्लू ने वर्ष 2025-26 की खेल रिपोर्ट पेश की. उन्होंने विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी दी. इसके अलावा 2026-27 के लिए इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में अलग-अलग खेलों की चयन समितियों की सूची जारी की गई. ईस्ट जोन, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं के ट्रायल और चयन के संभावित बजट पर भी चर्चा हुई. बैठक में 2026-27 का खेल कैलेंडर भी जारी किया गया. पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और ध्यानचंद अवार्डी सुमराय टेटे ने खिलाड़ियों के लिए दो से तीन सप्ताह का विशेष कैंप लगाने का सुझाव दिया.
बैठक में कुलसचिव डॉ. आरके शर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल कोच राजेश कुमार सिंह, डीएसओ शिवेंद्र कुमार, अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच विनोद सिंह और चंचल भट्टाचार्य सहित कई अधिकारी और खेल विशेषज्ञ मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें- कम जमीन में बड़ा मुनाफा, फूलों की खेती से होगी बंपर कमाई; झारखंड में सरकार दे रही भारी अनुदान
Video: नीतीश कुमार के आवास पर JDU की बड़ी बैठक, MLC चुनाव की तैयारियों पर मंथन; अनंत सिंह-नीरज कुमार पर भी चर्चा संभव
JDU Meeting: बिहार में आगामी MLC चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) की एक अहम बैठक बुलाई गई है. बैठक में विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की रणनीति पर मंथन होने की संभावना है.
बैठक में MLC चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों, संभावित रणनीति और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. JDU के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में चुनावी तैयारियों को लेकर आगे की रणनीति तय किए जाने की संभावना है.
इसके अलावा बैठक में अनंत सिंह और नीरज कुमार को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, बैठक में किन मुद्दों पर अंतिम फैसला लिया जाता है, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. नीतीश कुमार के आवास पर होने वाली इस बैठक को आगामी MLC चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है. पार्टी की ओर से चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन स्तर पर रणनीति बनाने और संभावित समीकरणों पर चर्चा की जा सकती है.
पूरी बात समझने के लिए देखिए वीडियो...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











