'वो बहुत आगे तक जाएंगे..' ईशान किशन ने की नमन धीर की जमकर तारीफ, जानिए MI में गुजारे पुराने दिनों को याद कर क्या कहा?
Ishan Kishan : भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों बल्ले के साथ लगातार तबाही मचा रहे हैं. ईशान इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा हैं. वो श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आज कल टीम के प्रमुख बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने इस सीरीज के पहले टी20 मैच में लखनऊ में 37 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी की बदौलत उन्होंने टीम इंडिया को जीत दिलाई. टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 102 रनों की शतकीय पारी खेली. तो वहीं नमन धीर ने 3 विकेट हासिल किए.
इन दोनों खिलाड़ियों के वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने जमकर इनकी तारीफ की है. उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर और नमन धीर को लेकर बड़ा बयान दिया है, ईशान ने जियोहॉटस्टार के साथ बात करते हुए इनके बारे में क्या कहा है, आइए जानते हैं.
1️⃣0️⃣0️⃣-run stand ????
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
Captain Shreyas Iyer & Ishan Kishan beautifully pacing things in the middle ????
Updates ▶️ https://t.co/2czVyKWreK#TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShreyasIyer15 | @ishankishan51 pic.twitter.com/KJFAd0Ziki
ईशान किशन ने की श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ
ईशान किशन ने कहा कि, 'एक बल्लेबाज के तौर पर जब मैं बहुत अच्छे टच में नहीं दिख रहा होता और दूसरी तरफ का बल्लेबाज शानदार फॉर्म में दिख रहा होता है और गेंद को अच्छी तरह से कनेक्ट कर रहा होता है, तो मुझे सहयोगी की भूमिका निभाने में कोई दिक्कत नहीं होती. अय्यर हमारी साझेदारी में ज्यादातर रन बना रहे थे. अगर वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो मेरा काम है कि उन्हें विरोधी गेंदबाजों को सजा देने दूं'.
किशन ने आगे कहा कि, 'अय्यर ने वह काम बहुत अच्छे से किया और आखिर में हमने रन चेज को सफलतापूर्वक पूरा किया. योजना आसान थी. हमारे मन में एक लक्ष्य था और हमने उसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दिया. जब भी गेंदबाज मेरे जोन में गेंदबाजी करता, मैं स्कोर करने की कोशिश करता. दूसरी तरफ श्रेयस पूरे फ्लो में थे, इसलिए हमने बस स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया. कोई पैनिक नहीं था क्योंकि हम जानते थे कि एक अच्छा ओवर गेम बदल देगा. ऐसा ही हुआ और हम जीत गए'.
????????????????????????????. ????????????????????????. ???????????????????????????????????? ????????. @ShreyasIyer15 ????
— BCCI (@BCCI) October 7, 2026
A man who thrives on challenges and leads from the front ????
???? Watch him decode his maiden T20I hundred ???? - By @ameyatilak #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/XRXTJ7uFDo
ईशान ने नमन धीर को बताया टीम इंडिया का फ्यूचर
ईशान किशन ने कहा कि, 'मैंने अपने मुंबई इंडियंस के दिनों में नमन को गेंदबाजी करते देखा है. उस समय मैं कहूंगा कि वह एक पार्ट-टाइम गेंदबाज ज्यादा थे. इस मैच में जिस तरह से वह गेंदबाजी कर रहा था और डेब्यू मैच में छक्का लगने के बाद उसमें जो आत्मविश्वास था, उसे देखते हुए, आप ज्यादा रक्षात्मक हो जाते हैं लेकिन नमन ने ऐसा नहीं किया और विरोधी बल्लेबाजों को एक्स्ट्रा फ्लाइट देते रहे, जिससे उन्हें अपने डेब्यू गेम में कुछ विकेट लेने में मदद मिली'.
किशन ने कहा कि, 'उसका रक्षात्मक न होकर बैट्समैन पर अटैक करना कुछ ऐसा है, जिससे आपको पता चलता है कि इस खिलाड़ी ने असल में अपनी गेंदबाजी, अपनी स्किल पर बहुत मेहनत की है. इससे पता चलता है कि उसकी मानसिकता विकेट लेने की है. अगर वह इसी तरह गेंदबाजी करता रहा, तो वह बहुत आगे जाएगा'. नमन धीर ने अपने डेब्यू टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.
3️⃣-wicket haul, 5️⃣-star performance ????✨
— BCCI (@BCCI) October 7, 2026
???? ???????????????????? ???????????????????????????? as Naman Dhir reflects on a memorable first T20I outing for #TeamIndia ???????? - By @ameyatilak #INDvWI | @mflone_ https://t.co/Jl0s0OGlLS
भारत-वेस्टइंडीज पहले टी20 मैच का हाल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे. भारत ने 14.4 ओवर में 2 विकेट पर 172 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया था. टीम के लिए नमन धीर ने 3 विकेट, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए हासिल किए. वहीं अर्शदीप सिंह और मयंक यादव को 1-1 विकेट मिला. बल्लेबाजी में टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 43 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए. ईशान किशन 27 गेंदों पर 37 रनों की नाबाद पारी खेली.
ये भी पढ़ें : नेपियर का वो आखिरी मैच और 4 साल का इंतजार... जानें 'स्विंग के किंग' भुवनेश्वर कुमार के आखिरी मुकाबले का रोमांच
BPSC Pre 2026: बिहार 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा एकबार फिर टली, नई तारीख का जल्द होगा ऐलान
BPSC Pre 2026: बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं BPSC प्री 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए जरूरी सूचना है. दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से 72nd बीपीएससी प्री 2026 परीक्षा एक बार फिर से स्थगित हो गई है. बता दे कि प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जाने वाला था. वहीं, इससे पहले यह परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित करवाई जाने वाली थी.
कब होगी बहत्तरवीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा?
BPSC की तरफ से फिलहाल नई परीक्षा तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार बीपीएससी की ओर से नई एग्जाम डेट्स को अगले हफ्ते तक जारी किया जा सकता है.
पहले भी स्थगित हो चुकी है परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह अहम अपडेट है. आयोग की ओर से परीक्षा की नई तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है. ऐसे में अभ्यर्थियों को नई एग्जाम डेट के ऐलान का इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें- सोलर पैनल लगवाते समय वेंडर को न दें पूरा पैसा, तुरंत मांग लें ये जरूरी कागज वरना अटक जाएगी सब्सिडी
जुलाई में होने वाली थी परीक्षा
बता दें कि BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा पहले 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जानी थी. हालांकि, आयोग ने निर्धारित तारीख पर परीक्षा कराने के बजाय इसे स्थगित कर दिया था. इसके बाद परीक्षा की नई तारीख 25 अक्टूबर 2026 तय की गई थी. उम्मीदवार इस तारीख के अनुसार अपनी तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब एक बार फिर परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा की नई तारीख कब घोषित की जाएगी, इस संबंध में आयोग की ओर से आधिकारिक अपडेट का इंतजार है. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को ही मान्य मानें. साथ ही, उम्मीदवारों को अपनी तैयारी जारी रखने और समय-समय पर आयोग की वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी जाती है.
1,186 पदों पर होगी भर्ती
BPSC 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के जरिए बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी. आयोग की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,186 पदों को भरा जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा इस भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण है. इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे. ऐसे में परीक्षा की तारीख में बदलाव के बावजूद अभ्यर्थियों के लिए अपनी तैयारी को नियमित रखना बेहद जरूरी है.
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा की नई तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी निर्देशों से संबंधित अपडेट चेक करते रहें.
ये भी पढ़ें- JEE Main 2027: NTA ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल, 6 तारीखों पर होंगी परीक्षाएं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









