Responsive Scrollable Menu

टी-20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले 5 कप्तान, मैदान पर मचाया बल्ले से कोहराम, एक ने 33 गेंद पर ठोक दी थी सेंचुरी

t20 captain with fastest 100: धुआंधार बल्लेबाजी और मैदान पर आतिशबाजी करके टी 20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के 5 कप्तान सिकंदर रजा, रोहित शर्मा, हैरी ब्रूक, श्रेयस अय्यर और फाफ डु प्लेसी हैं. इन पांचों कप्तानों में 4 में  एक बात कॉमन है. इन सबने अपने देश में ही शतक की स्क्रिप्ट लिखी है.यानि कप्तानों के सबसे तेज शतक उनके अपने घरेलू मैदानों पर आए हैं

Continue reading on the app

इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकबजनी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चांदी के आभूषण जब्त, साथी फरार

इंदौर के थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार को घरों में घुसकर चोरी-नकबजनी करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। चांदी के आभूषण जब्त किए गए हैं। साथी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट चुकी है।

करीब एक महीने पहले फरियादिया मोना कुशवाहा, निवासी श्यामाचरण शुक्ला नगर, इंदौर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसने बताया था कि घर की लोहे की अलमारी के लॉकर से एक चांदी का कड़ा, दो चांदी की अंगूठियां, अन्य चांदी के आभूषण और 9,000 रुपये नगद चोरी कर लिए गए हैं। ऐसा ही एक मामला अगस्त  में एक मामला सामने आया था। फरियादी लालाराम लेहोरिया, निवासी कुलकर्णी का भट्टा, इंदौर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई ठी।

CCTV फुटेज से की गई आरोपियों की पहचान

दोनों प्रकरणों में थाना परदेशीपुरा पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटनाक्रम को लेकर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दोनों ही घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। सीसीटीवी फुटेज में पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। पुलिस टीम द्वारा नंदा नगर, भागीरथपुरा, छोटा बांगड़दा, एरोड्रम ओर सुखलिया क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग एवं संदिग्धों की तलाश की गई।

40 हजार रुपये के चांदी के आभूषण बरामद

जांच के दौरान पुलिस टीम ने चिन्हित आरोपी संजय उम्र 40 वर्ष, निवासी रघुनंदन बाग, सुखलिया, इंदौर (हाल मुकाम श्रीराम नगर, यादव धर्मशाला के पास, छोटा बांगड़दा रोड, इंदौर) को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास एक चांदी का कड़ा, दो चांदी की अंगूठियां, एक चांदी की पायल और तीन चांदी की बिछिया समीट कई  चांदी के आभूषण बरामद किए गए है, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

आरोपी पर 16 अपराध दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इंदौर शहर के विभिन्न थानों में दर्ज नकबजनी, मारपीट, आबकारी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 अपराध  सामने आए हैं।  उसके खिलाफ विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ जारी है। आरोपी के एक साथी आकाश की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

  Sports

सौरव गांगुली ने आते ही लगाया पंत पर लगाम, तय किया विकेट-कीपर का बैटिंग ऑर्डर, बताया डीसी को कैसे ले जाएंगे आगे?

dc coach saurav ganguly iv: डीसी द्वारा अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में गांगुली ने कहा, हमें एक मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज की जरूरत थी और पंत इसके लिए एकदम सही हैं.  वह हमारे साथ थे और उन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है.  अगले साल जब वह फिर से टीम में आएंगे, तो मुझे लगता है कि वह एक बेहतर खिलाड़ी बनने के लिए अपने समय, जगह और मैचों का पूरा इस्तेमाल करेंगे. Wed, 7 Oct 2026 19:09:15 +0530

  Videos
See all

Black & White with Anjana Om Kashyap |Congress Protets |France | BJP Vs Congress |EC | Jantar-Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T13:45:37+00:00

UP Assembly Election 2027 : CM योगी का 80-20 वाला बयान, UP चुनाव 2027 से पहले गरमाई सियासत! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T13:45:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers